Shimla,1 October -मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला के चौड़ा मैदान से 50 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इन बसों की खरीद पर लगभग 42 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं। ये बसें शिमला,मंडी, धर्मशाला,ऊना और सोलन जिलों के प्रमुख रूटों पर चलाई जाएंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य पर्यावरण अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देना है।इन बसों के संचालन से वायु प्रदूषण में कमी आएगी और यात्रियों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि अगले चरण में 100 और इलेक्ट्रिक बसें खरीदने की योजना है, जिसके लिए 80 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है।ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार कार्बन-न्यूट्रल हिमाचल के लक्ष्य की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रही है। इसके लिए परिवहन, ऊर्जा और पर्यटन क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर निवेश किया जा रहा है।इस अवसर पर परिवहन मंत्री, विधायक, निगम के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।