हिमाचल–दिल्ली पुलिस विवाद पर सरकार का पक्ष: नियमों के उल्लंघन का आरोप, शिमला पुलिस की सराहना

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश में 25 और 26 फरवरी की दरमियानी रात दिल्ली पुलिस और हिमाचल पुलिस के बीच हुए कथित टकराव को लेकर सियासी और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। इस मामले में अब राज्य सरकार की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह  के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने स्पष्ट कहा है कि शिमला पुलिस ने पूरी जिम्मेदारी और कानून के दायरे में रहकर काम किया है तथा सरकार की किसी भी अपराधी को बचाने की कोई मंशा नहीं है।
नरेश चौहान ने मीडिया से बातचीत में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि किसी भी राज्य की पुलिस को दूसरे राज्य में कार्रवाई करने से पहले निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि नियमों के अनुसार बाहरी राज्य की पुलिस को स्थानीय पुलिस को पूर्व सूचना देनी होती है, संबंधित एफआईआर के आधार पर स्थानीय मजिस्ट्रेट से वारंट लेना होता है और समन्वय स्थापित करना होता है। उनका आरोप है कि इस मामले में इन प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया गया।चौहान ने कहा कि हिमाचल प्रदेश एक पर्यटन राज्य है, जहां देशभर से लोग आते-जाते रहते हैं। ऐसे में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना राज्य सरकार और स्थानीय पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कई बार दूसरे राज्यों की पुलिस अपराधियों की तलाश में हिमाचल पहुंचती है और स्थानीय पुलिस को सूचित कर संयुक्त कार्रवाई करती है। लेकिन यदि बिना सूचना और तय प्रोटोकॉल के कार्रवाई की जाए, तो इससे भ्रम और टकराव की स्थिति पैदा हो सकती है।
उन्होंने शिमला पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने संयम और पेशेवर रवैये का परिचय दिया। चौहान के मुताबिक, राज्य सरकार ने इस पूरे मामले में स्पष्ट और संतुलित रुख अपनाया है। उन्होंने दोहराया कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और जो भी कार्रवाई होगी, वह नियमों के तहत ही होगी।
इस दौरान नरेश चौहान ने विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर पर आरोप लगाया कि वे इस मुद्दे पर अनावश्यक बयानबाजी कर रहे हैं। चौहान ने कहा कि विपक्ष को प्रदेश के हितों को प्राथमिकता देनी चाहिए, न कि राजनीतिक लाभ के लिए संवेदनशील मामलों को तूल देना चाहिए।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का स्पष्ट मत है कि अंतरराज्यीय पुलिस कार्रवाई पारदर्शिता और समन्वय के साथ होनी चाहिए। यदि तय प्रक्रिया का पालन किया जाता, तो इस तरह की स्थिति से बचा जा सकता था। सरकार ने संकेत दिए हैं कि पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से समीक्षा की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी परिस्थितियां दोबारा न बनें।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हरियाणा विधानसभा में मुख्यमंत्री का विपक्ष पर पलटवार, पेंशन और धान खरीद मुद्दे पर सरकार का पक्ष रखा

चंडीगढ़, 27 फरवरी-:हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब देते हुए विपक्ष के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि राज्यपाल का अभिभाषण प्रदेश की विकास यात्रा, सुशासन और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प का स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत करता है। मुख्यमंत्री...

करनाल कैब ड्राइवर मर्डर केस सुलझा — लूट के इरादे से की हत्या, दो आरोपी काबू

करनाल, 27 फरवरी-:करनाल के स्टोन्डी गांव के नजदीक 24 फरवरी को नहर किनारे मिले युवक के शव मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान टैक्सी चालक शाहरुख के रूप में हुई थी, जो दिल्ली से कैमला गांव के लिए बुक की गई कैब चला...

शिमला में नशा तस्करी पर बड़ी चोट: पंजाब से मुख्य सरगना गिरफ्तार, 7 आरोपी सलाखों के पीछे

शिमला, संजू-:शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाया जा रहा विशेष अभियान लगातार असर दिखा रहा है। ताजा कार्रवाई में पुलिस ने चिट्टा (हेरोइन) तस्करी के एक संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए इसके मुख्य सरगना को पंजाब से गिरफ्तार किया है। अब तक इस मामले में कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा...

नए भवन में स्थानांतरण से पूर्व सभी अत्याधुनिक उपकरण होंगे उपलब्ध : मुख्यमंत्री

शिमला,27 फरवरी-:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह  ने आज हमीरपुर जिले के नादौन विधानसभा क्षेत्र में स्थित डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, हमीरपुर के चिकित्सकों के साथ विस्तृत संवाद किया। उन्होंने कहा कि चिकित्सा महाविद्यालय को नए भवन में स्थानांतरित करने से पहले वहां सभी आधुनिक एवं उन्नत चिकित्सा उपकरण स्थापित कर दिए जाएंगे, ताकि रोगियों को...

हिमाचल–दिल्ली पुलिस विवाद पर सरकार का पक्ष: नियमों के उल्लंघन का आरोप, शिमला पुलिस की सराहना

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश में 25 और 26 फरवरी की दरमियानी रात दिल्ली पुलिस और हिमाचल पुलिस के बीच हुए कथित टकराव को लेकर सियासी और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। इस मामले में अब राज्य सरकार की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह  के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.