Shimla,Sanju (TSN)-जम्मू-कश्मीर के कृषि मंत्री जावेद अहमद डार ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में कार्यरत कश्मीरी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का अनुरोध किया। साथ ही,डार ने हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा भी की।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आश्वस्त किया कि हिमाचल प्रदेश में रह रहे जम्मू-कश्मीर के नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोग शांतिप्रिय हैं और हमेशा भाईचारे व सद्भाव की भावना को बढ़ावा देते हैं।