मुख्यमंत्री सुक्खू की सादगी के कुपवी टिक्करवासी भी हुए कायल..ग्रामीणों के साथ बिताया समय

शिमला, 16 दिसंबर ( TSN)-मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू प्रदेश के ऐसे पहले मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने कुपवी में रात्रि को ठहराव किया और आम आदमी के घरद्वार आए. मुख्यमंत्री सुक्खू की इस सादगी के कुपवीवासी भी  कायल हो गए.प्रदेश की जनता से सीधे तौर पर जुड़ने के लिए ग्रामीण इलाकों में पहुंच रहे हैं.बीते दिनों सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के लिए कुपवी के टिक्कर पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वहां के लोगों के बीच समय बिताया. जिला शिमला के चौपाल उपमंडल की कुपवी तहसील के टिक्कर में शाम ढलते ही प्रदेश के मुख्यमंत्री को अपने घर-द्वार पर पाकर ग्रामवासी सर्द मौसम में भी गर्मजोशी से विभोर हो गए।वहीं सादगी और संजीदगी से परिपूर्ण मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का टिक्कर वासियों ने ग्रामीण परिपाटी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री के साथ  स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, प्रदेश कांग्रेस महासचिव रजनीश किम्टा व अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने  बच्चों, बुजुर्गो महिलाओं सभ से किया संवाद..स्थानीय व्यंजनों का भी लिया आनन्द 
कुपवी के टिक्कर में पहुंचे मुख्यमंत्री ने  बच्चों, बुजुर्गो  महिलाओं सभी से संवाद किया। मुख्यमंत्री ने ग्रामवासियों से स्थानीय लोक संस्कृति, रीति-रिवाजों, व्यंजनों सहित अनेक विषयों पर भी बातचीत की। उन्होंने लोक संगीत की मधुर स्वर लहरियों और स्थानीय व्यंजनों का भी आनन्द लिया। परस्पर सामाजिक जुड़ाव से दूर-दराज क्षेत्रों की समस्याओं को जानने की इस पहल के सकारात्मक परिणाम टिक्कर गांव के वासियों के स्नेहभाव में स्पष्ट नजर आए। मुख्यमंत्री कुपवी के टिक्कर गांव निवासी हरि सिंह के घर भी गए । हरि सिंह ने ग्रामीण परंपरा के अनुसार मुख्यमंत्री का अभिनन्दन किया। उनके घर पर अलाव सेंकते-सेंकते मुख्यमंत्री ने ग्रामवासियों से क्षेत्र में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा व्यवस्था की भी जानकारी ली।
ग्रामीण बोले ऐसी तो उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी
टिक्कर निवासी संतोष कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री उनके  घरद्वार आएंगे ऐसी तो उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी।उन्होंने कहा कि  सुखविंद्र सिंह सुक्खू प्रदेश के ऐसे पहले मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने कुपवी में रात्रि को ठहराव किया और आम आदमी के घरद्वार आए, इससे पहले वह डोडरा-क्वार में भी सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत रात्रि को रूके थे और लोगों के घरद्वार जाकर उनकी समस्याओं का समाधान किया था। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन ने हमारे गांव आकर हमारे दुःख तकलीफ को जाना और समाधान भी किया।वहीं लायक राम ने कहा कि  सुखविंद्र सिंह सुक्खू जुनूनी व्यक्ति हैं, वरना वह इतनी दूर से हमारे गांव क्यों आते। यही व्यवस्था परिवर्तन है। रीना देवी ने कहा कि जमीन से जुड़ा हुआ व्यक्ति ही ऐसी सोच से आगे बढ़ सकता है। जन सेवा की भावना को ऐसे ही प्रयासों से चरितार्थ किया जा सकता है।
ग्रामवासियों  की  समस्याओं को को सुना 
इस दौरान ग्रामवासियों ने अपनी समस्याओं के बारे में भी मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने मौके पर ही अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने को कहा। मुख्यमंत्री ने ग्रामीण लहज़े में संवाद कर यह जानने का प्रयास किया कि लोगों को यहां किन-किन समस्याओं का सामना करना पड़ता है। खासतौर पर शरद ऋतु में किन जनसेवाओं में व्यवधान आता है। लोग भी बिना संकोच खुले मन से अपनी बात मुख्यमंत्री के समक्ष रखते रहे। वह हर बात को गौर से सुनते और लोगों की समस्याओं को करीब से जानने का प्रयास करते।
सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में भी की  खुलकर बात
मुख्यमंत्री ने लोगों से सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में भी खुलकर बात की। लोगों से फीडबैक भी लिया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहली बार तहसील और उप-तहसील स्तर पर विशेष राजस्व लोक अदालतों का आयोजन कर वर्षों से लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध समाधान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार ने कानून में संशोधन कर तकसीम और दुरूस्ती के मामलों का निपटारा करने की समयावधि नौ महीने, निशानदेही के मामलों की तीन महीने और इंतकाल के मामलों की अवधि एक महीना निर्धारित की है। मुख्यमंत्री ने दूध पर एमएसपी, मक्की और गेहूं की खरीद सहित ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को बताया।

Ekta TSN

jaskiranjj4321@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आईजीएमसी शिमला में जल्द शुरू होगी रोबोटिक सर्जरी, मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिए निर्देश

Shimla,16 October-:राज्य में उन्नत चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि एआईएमएस चमियाणा और टांडा मेडिकल कॉलेज के बाद अब आईजीएमसी शिमला में भी रोबोटिक सर्जरी सुविधा शुरू की जाएगी। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते...

गुवाड़ी पंचायत चुनाव आयोग की साइट पर हारा उम्मीदवार बना, विजेता…शिकायत के बाद जांच शुरू

Chamba,16 October-:चंबा जिले के तीसा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गुवाड़ी में हुए वर्ष 2021 के पंचायत चुनाव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।उपप्रधान पद के लिए हुए चुनाव में हारने वाले उम्मीदवार को चुनाव आयोग की वेबसाइट पर विजेता दिखा दिया गया है,जबकि वास्तविक विजेता को हारा हुआ घोषित किया गया है।इस गड़बड़ी...

कर्मचारियों को दिवाली तोहफा…सीएम ने की 3% डीए वृद्धि की घोषणा -सीएम मीडिया एडवाइजर

Shimla,16 October-:मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों को 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) प्रदान करने की मुख्यमंत्री की घोषणा का स्वागत किया है।उन्होंने कहा कि यह निर्णय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए दिवाली का बड़ा तोहफा है, जो मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता और कर्मचारियों के हितों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता...

CM सैनी की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक, जिला अस्पतालों के नवीनीकरण और स्वच्छता पर जोर

Chandigarh,16 October-मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई,जिसमें जिला अस्पतालों के नवीनीकरण और स्वच्छता को मुख्य एजेंडा बनाया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रमुख उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को मज़बूती प्रदान करना और नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। )उन्होंने सभी जिला अस्पतालों में मुख्य...

कुरुक्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने भ्रूण लिंग जांच गिरोह के चार सदस्यों को किया गिरफ्तार

Kurukshetra,16 October-स्वास्थ्य विभाग ने देर रात शाहाबाद में भ्रूण लिंग जांच के मामले में दो महिलाओं सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया।मुख्य आरोपी अंबाला का रहने वाला है और पिछले कई महीनों से स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में था। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी सोनू बजाज इससे पहले भी छह बार इसी प्रकार...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Must Read

©2025- All Right Reserved.