Shimla,Sanju-हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में नए अध्यक्ष को लेकर हलचल तेज़ हो गई है। मौजूदा अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने पद छोड़ने के संकेत दे दिए हैं, और अब मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी नए अध्यक्ष को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि उन्होंने व्यक्तिगत तौर पर आलाकमान से आग्रह किया है कि नया अध्यक्ष या तो अनुसूचित जाति से हो या फिर मंत्रिमंडल का कोई मौजूदा सदस्य हो।
सीएम सुक्खू ने बताया कि अध्यक्ष पद को लेकर आलाकमान के साथ सार्थक चर्चा हुई है,और इस प्रक्रिया को पूरा होने में तकरीबन दो महीने लग सकते हैं।उन्होंने कहा कि जो भी नया अध्यक्ष होगा, वह संगठन को मज़बूती देने के लिए काम करेगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने संकेत दिए कि प्रदेश में जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल की संभावना भी है।मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पार्टी के सभी नेता एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मैंने आलाकमान से यह आग्रह किया है कि नया प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति से हो या फिर मंत्रिमंडल का कोई सदस्य, ताकि संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल हो सके।