/ Jul 04, 2026

आज लोकतंत्र का महापर्व…भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल सुबह 7 बजे पहुंचे मतदान करने

करनाल : चन्द्रिका ( TSN)- करनाल में आज सुबह 7:00 से ही लोकतंत्र का महापर्व मतदान  शुरू हो गया  । सुबह सवेरे ही पोलिंग बूथ पर काफी भीड़   रही और लोग मतदान के लिए लाइन में खड़े नजर आए।राजनीतिक दलों द्वारा बनाए गए बूथों पर भी लोगों की काफी भीड़ थी, जो पार्टी एजेंट से वोट पर्ची लेते दिखाई दिए।खास बात यह रही कि आज सुबह 7 बजे से पहले ही करनाल लोकसभा से भाजपा के प्रत्याशी मनोहर लाल प्रेम नगर स्थित 174 नंबर बूथ पर पहुंच गए और 7 बजते ही उन्होंने अपने बूथ में प्रवेश किया। यहां उन्होंने पोलिंग अधिकारियों द्वारा उचित कार्रवाई के बाद अपना वोट डाला। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वोट डालने के बाद अपनी उंगली पर लगी स्याही दिखाकर लोकतंत्र को मजबूत करने का संदेश दिया।
कांग्रेस उम्मीदवार  मेरे सामने टिकने वाला नहीं
मीडिया से बातचीत में भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा में 10 की 10 लोकसभा सीटों पर लोकतंत्र का महापर्व शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि मुझे आज अपने बूथ नंबर 174 पर अपना और विधानसभा के लिए सबसे पहले वोट डालने का अवसर प्राप्त हुआ है। इसके लिए मैं अपने आप को गौरवान्वित महसूस करता हूं। उन्होंने कहा कि आज सुबह जल्दी उठकर मैंने अपने आराध्य देव को याद कर अपना वोट डाला है। मनोहर लाल ने कहा कि मेरी सभी से अपील है कि वह बढ़-चढ़कर मतदान में भाग ले और शत प्रतिशत मतदान करें। उन्होंने लोगों से भाजपा को वोट देकर जिताने की अपील भी की। भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल ने  कहा कि इसके बाद मैं लोकसभा की सभी नौ विधानसभा क्षेत्र में जाऊंगा। बाकी सब जनता पर छोड़ दिया है। उन्होंने लोगों को कहा कि अधिक से अधिक मतदान करें, इससे भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता को खुशी होगी। मनोहर लाल ने कहा कि मतदान शांतिपूर्वक होना चाहिए क्योंकि यह देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर के लोकतंत्र का सबसे बडा महापर्व है। कांग्रेस नेताओं द्वारा भाजपा का सुपड़ा साफ होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसका जवाब देने की मुझे आवश्यकता नहीं है। इसका जवाब जनता देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उम्मीदवार  मेरे सामने टिकने वाला नहीं है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

विक्रमादित्य सिंह का दावा: बीडीसी से नगर परिषद तक कांग्रेस का दबदबा, राम मंदिर चंदा मामले में सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से जांच की मांग

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावी नतीजों को कांग्रेस के पक्ष में बड़ा जनादेश बताया है। ब्लॉक विकास समिति (बीडीसी) अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत के बाद नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों ने मंत्री से मुलाकात...

गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े पांच आरोपी कोर्ट में पेश, रिमांड खत्म होने के बाद जांच का दायरा बढ़ा

करनाल-:करनाल के कुटेल हथियार बरामदगी मामले में गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े पांच आरोपियों का तीन दिन का पुलिस रिमांड पूरा हो गया है।आज सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं मुठभेड़ में घायल छठा आरोपी अस्पताल में भर्ती है, जिसे स्वस्थ होने के बाद दोबारा रिमांड पर लिया जाएगा।पुलिस पूछताछ में दो...

स्पीति घाटी में हर पांचवां वयस्क गॉलस्टोन से पीड़ित, IGMC के अध्ययन ने बढ़ाई स्वास्थ्य चिंता

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश की दुर्गम और अत्यधिक ऊंचाई वाली स्पीति घाटी में रहने वाले मूल निवासियों के बीच पित्त की पथरी (गॉलस्टोन) की बीमारी चिंताजनक स्तर पर पाई गई है। आईजीएमसी शिमला के विशेषज्ञों द्वारा किए गए एक जनसंख्या-आधारित अध्ययन में खुलासा हुआ है कि घाटी के हर पांच में से एक से अधिक वयस्क,...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच हो, कांग्रेस ने उठाई मांग

शिमला,संजू -:कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा विवाद की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की मांग करते हुए कहा कि यह मामला करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्था से जुड़ा है,इसलिए इसकी सच्चाई पूरी पारदर्शिता के साथ सामने आनी चाहिए।उन्होंने कहा कि केवल राज्य स्तर की जांच पर्याप्त नहीं है...

पलवल पत्रकार प्रकरण.. एमडब्ल्यूबी प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव और एडीजीपी से की मुलाकात

चंडीगढ़-:मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन (एमडब्ल्यूबी) के उत्तर भारत अध्यक्ष चंद्र शेखर धरणी के नेतृत्व में संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रेय तथा एडीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) संजय कुमार से मुलाकात कर पलवल में पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले को प्रमुखता से उठाया।प्रतिनिधिमंडल ने जिला...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.