आलू एक्सपो में पहुंचे कृषि मंत्री…बोले मार्किट में किसानों को अधिक से अधिक मिलना चाहिए भाव

करनाल : चन्द्रिका ( TSN)- आलू एक्सपो में पहुंचे कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि  आलू केंद्र पर आलू की खेती और नई किस्मों के विकास पर काम किया जा रहा है,ताकि किसानों को फायदा हो। संस्थान में भारत के मौसम के अनुकूल आलू प्रजातियों को विकसित किया गया है ।
जेपी दलाल ने कहा कि हरियाणा में पहले आलू का बीज नही होता था , अब किसानों को आलू का बीज केंद्र द्वारा उपलब्ध करवाया जाता है,  जिससे किसान खुद बीज उत्पादन कर पाएंगे। यहाँ कई किस्में ऐसी है जो खारे पानी में होती है।  किसानों को ड्रोन की ट्रेनिंग दिलाई जा रही है । हमने 10 वैन एक लाख की सिक्योरिटी पर उपलब्ध करवाई है जिसमे ड्रोन और अन्य उपकरण है । जेपी दलाल ने कहा कि प्रदेश में 125  ट्रेंड पायलट किसानों को फ्री ड्रोन और वैन दी जाएंगी। इन युवा किसानों में 25 महिलाए भी होगी । इससे नैनो यूरिया का प्रचार होगा और बेरोजगार युवकों को रोजगार मिलेगा ।
राहुल गांधी की न्याय यात्रा को लेकर किया क+टाक्ष 
राहुल गांधी की न्याय यात्रा और एसआरके गुट की संदेश यात्रा पर जेपी दलाल ने कहा की राहुल की भारत जोड़ा यात्रा शुरू होते ही उनकी पार्टी के बड़े नेता उनको छोड़कर चले जाते है । उनकी यात्रा कांग्रेस तोड़ो यात्रा बन जाती है । उन्होंने कांग्रेस के घर घर कांग्रेस अभियान पर भी तंज कसा । उन्होंने कहा बीजेपी सेवाभाव से देश में विकसित भारत संकल्प यात्रा कर रही है ।आगामी बजट को लेकर जेपी दलाल ने कहा की ग्रामीण क्षेत्र का विकास बजट का फोकस होगा । हरियाणा ने पहले भी कृषि का बजट बढ़ाया था ताकि किसानों को लाभ मिले । कांग्रेस के समय 800 करोड़ था जिसे बीजेपी ने बढ़ाकर 3900 करोड़ किया है बागवानी का बजट बढ़ा है नहरों का बजट बढ़ा है ।
राम मंदिर के निर्माण में विघ्न डालने का काम करती है कांग्रेस 
एमएसपी के मुद्दे पर जेपी दलाल ने कहा कि धान के भाव सरसो के मूल्य , कपास के रेट बहुत अधिक मिला है । मार्किट में किसानों को अधिक से अधिक भाव मिलना चाहिए ।दलाल ने कहा कि देश में एक चुनाव करवाने के लिए कमेटी बनी है और हमारी नियत भी है कि दोनो चुनाव एक साथ हो । ये चुनाव आयोग ने तय करना है । भारत की संस्कृति में राम प्रेरणा का स्त्रोत है । कांग्रेस राम मंदिर के निर्माण में विघ्न डालने का काम करते है । कांग्रेस ने राम को ही काल्पनिक बताया था जो कि उनकी मूर्खता है ।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हिमाचल में बढ़ते प्रदूषण पर राज्यपाल चिंतित, बोले—पहाड़ों को स्वच्छ रखना सबकी जिम्मेदारी

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों पर बढ़ते कचरे और प्रदूषण को लेकर राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने चिंता जताई है।उन्होंने कहा कि बाहरी लोगों के चिंता जताने से पहले स्थानीय लोगों को अपने प्रदेश की स्वच्छता के बारे में सोचना चाहिए।हिमाचल को अपना घर समझकर साफ-सुथरा रखना सभी की जिम्मेदारी है। राज्यपाल लोकभवन में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय...

चार महीने से बेरोजगार तहबाजारियों का सरकार को अल्टीमेटम, काले झंडे दिखाकर विरोध करने की चेतावनी

शिमला/संजू-:शिमला के लोअर बाजार से तहबाजारियों को हटाए जाने के बाद अब रोजगार का संकट गहराता जा रहा है। पिछले चार महीनों से आजीविका प्रभावित होने से परेशान तहबाजारियों ने अब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान कर दिया है। इसी सिलसिले में तहबाजारी यूनियन के सदस्य नगर निगम के उपमहापौर कार्यालय पहुंचे और...

हमीरपुर की सभी पंचायतों में लगेंगे रूफटॉप सोलर प्लांट, 135 पंचायतों ने जमा करवाया फंड

हमीरपुर,अरविंद-:जिला हमीरपुर में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए अब सभी ग्राम पंचायत भवनों की छतों पर रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित किए जाएंगे।जिला प्रशासन ने इस दिशा में कार्य शुरू कर दिया है।जिले की कुल 248 ग्राम पंचायतों को सौर ऊर्जा से जोड़ने की योजना है।इनमें से अब तक 135 पंचायतों ने रूफटॉप सोलर...

हिमाचल के शहद से बनेगा मीड, मधुमक्खी पालकों के लिए खुलेंगे कमाई के नए रास्ते

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश में मधुमक्खी पालन से जुड़े किसानों और ग्रामीण परिवारों के लिए शहद की बिक्री लंबे समय से एक बड़ी चुनौती रही है।बाजार में कीमतों का उतार-चढ़ाव, बिचौलियों पर निर्भरता और उत्पाद की बिक्री को लेकर अनिश्चितता के कारण कई बार मधुमक्खी पालकों को उनकी मेहनत के अनुरूप लाभ नहीं मिल पाता।अब प्रदेश...

IIT मंडी के छह प्रशिक्षुओं को लेकर आ रही टैक्सी में भड़की आग, चालक समेत सभी ने कूदकर बचाई जान

मंडी,धर्मवीर-:आईआईटी मंडी के छह प्रशिक्षुओं को लेकर मंडी शहर की ओर आ रही एक अल्टो टैक्सी में बुधवार शाम अचानक आग लग गई।घटना कटिंडी के पास पेश आई,जहां आग की लपटें उठती देख टैक्सी चालक और उसमें सवार सभी छह प्रशिक्षु तुरंत वाहन से बाहर निकल आए।उनकी सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।गनीमत रही कि...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.