/ Oct 16, 2026

इंडी गठबंधन ने NDA के खिलाफ खोला मोर्चा…बोले संविधान और संघीय ढांचे पर किया गया ह*मला

शिमला : संजु चौधरी ( TSN)- देश में आम चुनाव के महज दो चरण बाकी हैं. ऐसे में हिमाचल प्रदेश में भी राजनीतिक माहौल गर्माता जा रहा है. कल 24 मई को प्रधानमंत्री मोदी हिमाचल प्रदेश में बैक टू बैक दो जनसभाएं करेंगे.  उससे पहले इंडी गठबंधन ने एक बार फिर भाजपा और NDA के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. शिमला में संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान इंडी गठबंधन ने भाजपा पर देश के आम चुनाव को मुद्दों से भटकाकर सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की ओर ले जाने का आरोप लगाया. साथ ही 4 जून के बाद देश में इंडिया  गठबंधन की सरकार बनने का दावा दोहराया.
भाजपा केवल मोदी के नाम पर वोट मांग रही 
शिमला में संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान शिमला शहर से कांग्रेस विधायक हरिश जनार्था ने कहा कि इंडिया गठबंधन में जो राजनीतिक दल एक साथ आए हैं उनकी विचारधारा एक है सब लोकतंत्र बचाने के लिए एक साथ आए हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा की राज्य और केंद्र में नीतियां लोकतंत्र विरोधी हैं. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी कांग्रेस मुक्त भारत की बात कहते हैं, लेकिन आम चुनाव के नतीजे के बाद केंद्र की सत्ता भाजपा से मुक्त हो जाएगी. उन्होंने कहा कि भाजपा केवल मोदी के नाम पर वोट मांग रही है. पीएम ने हिमाचल आने पर सोलन के मशरूम, शिमला के सेब और मंडी की सेपूबड़ी पर खूब कहा. मगर आपदा में जब प्रदेश को उनकी जरूरत थी तो उन्होंने मुंह मोड़ लिया.
संविधान की रक्षा के लिए 38 पार्टिया हुई एकजुट 
इस दौरान इंडी गठबंधन नेताओं ने कहा कि संविधान की रक्षा के लिए 38 पार्टियों ने मिलकर इंडिया गठबंधन बनाया है. 10 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने देश के लोकतंत्र संविधान और संघीय ढांचे पर हमला किया है. उन्होंने कहा कि प्रदेशों में सरकारों को अस्थिर करने की कोशिश की इसके लिए धन-बल और एजेंसी का इस्तेमाल किया गया शिबू सोरेन और अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया हिमाचल प्रदेश में धनपाल के प्रयोग से सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की गई भाजपा देश में सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही है देश में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ती जा रही है ऐसे में अब जनता भाजपा को जवाब देगी लगभग पांच चरणों के चुनाव के बाद इंडिया गठबंधन के पक्ष में माहौल बन गया है और सातवें चरण के चुनाव के बाद देश में इंडिया एलायंस की सरकार बनेगी.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

HPU के ‘हमीर संगम’ में बीजेपी नेताओं की मौजूदगी से सियासी चर्चा तेज, नए जिलों पर सुधीर शर्मा ने सरकार को घेरा

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) में आयोजित ‘हमीर संगम’ कार्यक्रम के बहाने प्रदेश की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है।कार्यक्रम में हजारों छात्रों की भागीदारी और बीजेपी नेताओं की मौजूदगी ने सियासी हलचल बढ़ा दी है।राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि धर्मशाला के विधायक सुधीर...

व्हाइट केन डे पर राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता दिव्या शर्मा का संदेश—दृष्टिबाधितों को दया नहीं, अधिकार चाहिए

शिमला-:दृष्टिबाधित लोगों को शिक्षा,रोजगार और आत्मनिर्भरता के अवसर उपलब्ध कराने में कंप्यूटर टेक्नोलॉजी की महत्वपूर्ण भूमिका है।राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित दृष्टिबाधित कॉरपोरेट रणनीतिकार दिव्या शर्मा ने कहा कि तकनीक के माध्यम से दृष्टिबाधित व्यक्ति अपनी क्षमताओं का बेहतर उपयोग कर सकते हैं और समाज में अपनी अलग पहचान बना सकते हैं।वह गुरुवार को विश्व श्वेत...

कांगड़ा में मौसम ने बदली करवट,बारिश से बढ़ी ठंड,17 अक्टूबर तक बदलाव के आसार

कांगड़ा-:जिला कांगड़ा में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। जिले के मैदानी क्षेत्रों में सुबह-सुबह आसमान में काले बादल छाने के बाद गरज के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। अचानक बदले मौसम से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं तापमान में गिरावट के चलते ठंड का एहसास...

अंबाला में SHO पर हमले के मामले में CIA-1 की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

अंबाला-:अंबाला में नग्गल थाना प्रभारी SHO सुरेश कुमार पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।CIA-1 की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों निखिल और लक्की पंडित को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर पहुंची,जहां उनकी निशानदेही पर मामले से जुड़े तथ्यों की...

CM सैनी ने मंत्री बेंजामिन दौसा से की मुलाकात,स्वीडन के साथ हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

चंडीगढ़-:हरियाणा को वैश्विक निवेश और औद्योगिक सहयोग का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार प्रयासरत हैं।इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने स्वीडन सरकार के अंतरराष्ट्रीय विकास सहयोग एवं विदेश व्यापार मंत्री बेंजामिन दौसा से मुलाकात की।बैठक में भारत-स्वीडन संबंधों को नई मजबूती देने के साथ-साथ हरियाणा में निवेश,कौशल विकास,शिक्षा और ऊर्जा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.