/ Jul 05, 2026

उत्तर रेलवे कर्मचारी यूनियन (यू आर के यू) फ़िरोज़पुर मंडल के विकास जेटली मण्डल अध्यक्ष व सुखपाल सिंह मान मण्डल मंत्री निर्वाचित

लुधियाना : उत्तर रेलवे कर्मचारी यूनियन (यू.आर.के.यू ) की केंद्रिय कार्य समिति की मीटिंग केंद्रिय अध्यक्ष मदन लाल की अध्यक्षता में सम्पन हुई जिसमे दिलीप चतुर्वेदी संगठन मंत्री भारतीय रेलवे मजदूर संघ (बीआरएमएस ) और धर्मिंदर कुमार सक्सेना महामंत्री (यूआरकेयू) विशेष तोर पर उपस्थित हुए, इस दौरान मंडल की यू.आर.के.यू ( फ़िरोज़पुर मण्डल ) की कार्यकरणी की घोषणा की गई जिसमे सर्वसम्मति से विकास जेतली को मंडल अध्यक्ष व सुखपाल सिंह मान को मंडल मंत्री निर्वाचित किया गया जिसका मंडल के सभी ब्रांच प्रेजीडेंट व बांच सैक्रेटरों ने स्वागत किया। सभा को संबोधित करते हुए जोनल महामंत्री दरमिंदर सक्सेना ने कहा कि विकास जेतली रेलवे कर्मचारीयों के कर्मठ लीडर है और पिछले 15 सालो से भूमि स्तर पर कर्मचारी हित कार्यरत कर रहे हैं और जेतली यूनियन का युवा चेहरा भी है। उनके मंडल अध्यक्ष नियुक्त होने से जालंधर के साथ-साथ फिरोजपुर मंडल के युवा साथी भी मार्गदर्शक मिलेगा।

इस मौके पर जेतली ने सभा कोसंबोधित करते हुए कहा कि उनका हर कदम राष्टहित ,रेलहित व कर्मचारिहितो के प्रति प्राथमिका की तरफ होगा । जेटली ने यह भी कहा की वह कर्मचारीयों व प्रशासन मे अच्छा तालमेल बनाएंगे और कर्मचारीओ की हर एक जायज मांग प्रशासन के आगे उठाएंगे व प्राथमिका के अधार पर हल करायेगे। उन्होंने कहा कि वह अपने साथियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे।

इस दौरान जिन मांगों को उठाया गया उनमें NPS रद्द कर पुरानी पेंशन बहाल, रेलवे कर्मचारी यूनियन की होने वाली इलेक्शन, इनकम टैक्स रेंज 5,00000 से बड़ा कर 8,00000 हो, कर्मचारी GIC 30000 से बड़ा 15,00000 ₹ किया जाए, जून व दिसम्बर मे रिटायर कर्मचारियों को जुलाई व जनवरी की इन्ग्रीमेंट का लाभ,
टिकट चेकिंग स्टाफ को टीए हटा किलोमीटर का लाभ व अन्य कई मांगो को उठाया गया।

इस दौरान जेटली ने केंद्रीय मंत्री व अध्यक्ष द्वारा उन पर मंडल की एहम जुम्मेदारी सोपने पर व आए हुए सभी पदाधिकारिओं का धन्यवाद किया। इस मौके पर शाम ठाकुर (पूर्व महामंत्री यूआरकेयू), आर एस राणा (सहायक महामंत्री, यू आर के यू), राजेश स्वामी (मंडल मंत्री दिल्ली), प्रलाद त्रिपाठी (मंडल अम्बाला), अशोक कुमार (मंडल मंत्री कारखाना ), यादराम उपाध्याय (मंडल अध्यक्ष अम्बाला), पंकज कुमार (ब्रांच सैक्रेटरी जालंधर) व अन्य शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

विक्रमादित्य सिंह का दावा: बीडीसी से नगर परिषद तक कांग्रेस का दबदबा, राम मंदिर चंदा मामले में सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से जांच की मांग

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावी नतीजों को कांग्रेस के पक्ष में बड़ा जनादेश बताया है। ब्लॉक विकास समिति (बीडीसी) अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत के बाद नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों ने मंत्री से मुलाकात...

गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े पांच आरोपी कोर्ट में पेश, रिमांड खत्म होने के बाद जांच का दायरा बढ़ा

करनाल-:करनाल के कुटेल हथियार बरामदगी मामले में गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े पांच आरोपियों का तीन दिन का पुलिस रिमांड पूरा हो गया है।आज सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं मुठभेड़ में घायल छठा आरोपी अस्पताल में भर्ती है, जिसे स्वस्थ होने के बाद दोबारा रिमांड पर लिया जाएगा।पुलिस पूछताछ में दो...

स्पीति घाटी में हर पांचवां वयस्क गॉलस्टोन से पीड़ित, IGMC के अध्ययन ने बढ़ाई स्वास्थ्य चिंता

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश की दुर्गम और अत्यधिक ऊंचाई वाली स्पीति घाटी में रहने वाले मूल निवासियों के बीच पित्त की पथरी (गॉलस्टोन) की बीमारी चिंताजनक स्तर पर पाई गई है। आईजीएमसी शिमला के विशेषज्ञों द्वारा किए गए एक जनसंख्या-आधारित अध्ययन में खुलासा हुआ है कि घाटी के हर पांच में से एक से अधिक वयस्क,...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच हो, कांग्रेस ने उठाई मांग

शिमला,संजू -:कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा विवाद की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की मांग करते हुए कहा कि यह मामला करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्था से जुड़ा है,इसलिए इसकी सच्चाई पूरी पारदर्शिता के साथ सामने आनी चाहिए।उन्होंने कहा कि केवल राज्य स्तर की जांच पर्याप्त नहीं है...

पलवल पत्रकार प्रकरण.. एमडब्ल्यूबी प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव और एडीजीपी से की मुलाकात

चंडीगढ़-:मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन (एमडब्ल्यूबी) के उत्तर भारत अध्यक्ष चंद्र शेखर धरणी के नेतृत्व में संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रेय तथा एडीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) संजय कुमार से मुलाकात कर पलवल में पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले को प्रमुखता से उठाया।प्रतिनिधिमंडल ने जिला...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.