हमीरपुर : चन्द्रिका( TSN)-नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश मुख्यमंत्री द्वारा ईद त्योहार पर केवल मुस्लिम महिलाओं को फ्री बस सेवा नोटिफिकेशन करने पर घेरा है.जयराम ठाकुर ने कहा कि ईद त्योहार पर केवल मुस्लिम महिलाओं फ्री बस सेवा नोटिफिकेशन करना आचार संहिता की उल्लंघना है.
जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुक्खू ने हैदराबाद, कर्नाटक के चुनावों में कहा कि 97 प्रतिशत हिन्दू है वहां हिन्दुओं की पार्टी को हरा कर सता में आए है और आज ईद त्योहार पर एचआरटीसी बसो में केवल मात्र मुस्लिम महिलाओ के लिए फ्री बस सेवा की नोटिफिकेशन निकाल कर जाहिर कर दिया है कि सुक्खू क्या चाहते है। उन्होंने कहा कि सनातन का विरोध करके इस तरह की राजनीति की जा रही है और केवल वोट के लिए राजनीति करना बहुत महंगा पडेगा।
जयराम ठाकुर ने कहा कि आचार संहिता लागू हो चुकी है और चुनावी दिनों में इस तरह की नोटिफिकेशन आना आचार संहिता की सरेआम उल्लंघना है।वहीं मुख्यमंत्री सुक्खू के भाजपा नेताओं के मेथेमेटिक्स कमजोर वाले बयान पर जबाव देते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि मैथेमेक्टिस मेरा पहले से ही कमजोर रहा है और मैं कही परीक्षा देने नही जा रहा हूं। उन्होंने कहा कि मैथेमेटिक्स मुख्यमंत्री सुक्खू का भी ठीक नही है क्योंकि आपकी सीटें 43 से 34 कैसे पहुंच गई। उन्होंने कहा कि अगर नौ उपचुनाव होते है तो सभी भाजपा के ही जीतेंगे और तब मुख्यमंत्री को स्वंय ही मैथेमेटिक्स समझ आ जाएगा।जयराम ठाकुर ने कहा कि विक्रमादित्य अभी चुनाव लडेंगे क्योंकि वह अभी चुनाव मैदान में नही है । उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत के खिलाफ मुददों पर बहस करना चाहते है तो स्वागत है लेकिन व्यक्तिगत टिप्पणियां गलत है। उन्होंने कहा कि अगर दौर आगे बढ गया तो किसी को भीप रेशानी पैदा कर सकता है। विक्रमादित्य से कहा कि कांग्रेस सरकार ने पन्द्रह महीने में क्या किया और आपके विभाग की क्या हालत रही है इस के बार में भी सबको बताए तो यह बेहतर रहेगा।पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू की पीडा को समझते है क्योंकि हिमाचल की राजनीति में हुए घटनाक्रम से सुक्खू तनाब में है। उन्हांेने कहा कि अगर सुक्खू विचलित नही होते तो भुटटो परइस तरह की टिप्पणी नही करते। उन्हांेने कहा कि चुनावों के दिनों में इस तरह की टिप्पणी व शब्दों का प्रयोग करने से प्रदेश की जनता भी सब जान चुकी है।
