हमीरपुर, अरविन्द सिंह ( TSN)- स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण विकास विभाग हिमाचल प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई गई योजना के तहत दडूही पंचायत को एक ब्लाक स्तर पर स्वच्छता सर्वेक्षण में महर्षि वाल्मीकि पुरस्कार मिला, जिसकी राशि 1 लाख रुपये है। दो राष्ट्रीय पुरस्कारों में एक बाल हितैषी पुरस्कार मिला, जिसकी राशि लाख 5 रुपये है.जबकि पंडित दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार मिला जिसकी राशि 8 लाख रुपये है।
बता दे कि वर्ष 2011 .12 में दडूही पंचायत को स्वच्छता सर्वेक्षण में महर्षि वाल्मीकि पुरस्कार मिला । ब्लॉक स्तर पर 1 लाख रुपये की राशि मिली । वर्ष 2016 में मानव विकास के लिए पंचायत के साथ 29 विभाग कार्य है। उनके साथ कन्वर्जेंस मोड में नो कॉस्ट लो कॉस्ट पर कार्य किया । वर्ष 2016 और 2020 में मानव विकास के कार्य का मूल्यांकन करने के बाद वर्ष 2021. 22 में ग्राम पंचायत दडूही को दो राष्ट्रीय पुरस्कार मिले । ये पहली बार हुआ कि दडूही पंचायत दो राष्ट्रीय पुरस्कार एक ही समय में मिले। जिसमें से एक राष्ट्रीय पुरस्कार बाल हितैषी मिला जिसकी पंचायत को 5 लाख रुपये की राशि मिली जबकि दूसरा राष्ट्रीय पुरस्कार पंडित दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण मिला जिसकी पंचायत को 8 लाख रुपये की राशि मिली।
पंचायत को मिले दो राष्ट्रीय पुरस्कार एक ही समय में
वहीं दडूही पंचायत की प्रधान ने बताया कि उषा बिरला ने बताया कि दडूही पंचायत को स्वच्छता सर्वेक्षण में एक पुरस्कार मिला है। उन्होंने कहा कि इतिहास में पहली बार हुआ है कि दडूही पंचायत को दो राष्ट्रीय पुरस्कार एक ही समय में मिले है। उन्होंने कहा कि बाल हितैषी पुरस्कार जो मिला है इसमें तीन विभाग थे जिसमें शिक्षा विभाग ,महिला एवं बाल विकास विभाग व स्वास्थ्य विभाग है। उन्होंने कहा कि इन तीनों विभागों के साथ कन्वर्जेंस मोड में मानव विकास के कार्य किया था उस आधार पर 5 लाख रुपये की राशि मिली थी । उन्होंने कहा कि टीम वर्क के सहयोग से ही हमें पुरस्कार मिला है।
