/ May 08, 2026

पहली बार बिना स्क्रिप्ट कुछ बोल रही हैं कंगना रनौत..व्यक्तिगत टिप्पणी की बजाय मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए -अवस्थी

शिमला : संजु चौधरी ( TSN)- भाजपा की मंडी संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी कंगना रनौत लगातार कांग्रेस पर हमलावर नजर आ रही है. कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह पर भी लगातार निशाना साध रही है. कंगना लगातार अपने बयान में कह रही हैं कि उन्हें टिकट देने की वजह से कांग्रेस को मिर्च लग रही है. इस पर हिमाचल कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष संजय अवस्थी ने पलटवार किया है.हिमाचल कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष संजय अवस्थी ने कहा कि कंगना रनौत पहली बार बिना स्क्रिप्ट के कुछ बात कर रही हैं, इसलिए ही वे इस तरह की बातें करती हुई नजर आ रही हैं. कंगना रनौत को अब रील और रियल लाइफ का अंतर समझ आ रहा है.
कंगना रनौत का ध्यान सिर्फ और सिर्फ व्यक्तिगत टिप्पणी पर
 संजय अवस्थी ने कहा कि कंगना रनौत को मुद्दों पर बात करनी चाहिए. वे राजनीति में नई  आई हैं. ऐसे में उन्हें व्यक्तिगत टिप्पणी की बजाय मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए. उन्होंने कहा कि कंगना रनौत को यह बताना चाहिए कि वह सांसद बनने के बाद इलाके की जनता के लिए क्या करेंगी, लेकिन कंगना रनौत का ध्यान सिर्फ और सिर्फ व्यक्तिगत टिप्पणी पर ही है.संजय अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में सरकार पूरी तरह मजबूत है और चुनाव परिणामों के बाद और भी मजबूती के साथ उभरेगी. अवस्थी ने कहा कि भाजपा का दोहरा चरित्र अब प्रदेश के लोगों के सामने पूरी तरह आ गया है. उन्होंने कहा कि विधानसभा के अंदर कांग्रेस की गारंटियों को पूरा करने को लेकर शोर करने वाली भाजपा ने महिलाओं को 1 हजार 500 रुपए की सम्मान निधि की गारंटी जारी करने पर रोक लगाकर उनका महिला विरोधी चेहरा सामने आ गया है. उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को ओपीएस बहाल कर कांग्रेस सरकार ने अपनी पहली ही कैबिनेट में जो तोहफा कर्मचारियों को दिया है, वह ऐतिहासिक है. अवस्थी ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार पूर्ण बहुमत में है. उन्होंने कहा कि 4 जून को जब उपचुनाव के परिणाम आएंगे, तब मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार और अधिक मजबूत हो जाएगी.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बंगाल में जल्द लागू हो सकती है आयुष्मान योजना.. केंद्रीय योजना से बनाई थी दूरी, ममता चला रही थीं ‘स्वास्थ्य साथी’ योजना

दिल्ली -:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन के बाद राज्य में स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ा बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय अब पश्चिम बंगाल में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना लागू करने की तैयारी में जुट गया है।सूत्रों के मुताबिक, राज्य में नई सरकार के गठन के बाद यह...

हर संकट में राहत-हर पीड़ा में साथ : जरूरतमंदों की उम्मीद और मानव सेवा की ताकत हरियाणा रेडक्रास

हर संकट में राहत-हर पीड़ा में साथ : जरूरतमंदों की उम्मीद और मानव सेवा की ताकत हरियाणा रेडक्रास हरियाणा -:मानवता, निष्पक्षता, तटस्थता, स्वतंत्रता, स्वैच्छिक, एकता और सार्वभौमिकता के सात सूत्रीय सिंद्धात पर हरियाण शाखा भारतीय रेडक्रास सोसायटी जनसेवा में अग्रणी पंक्ति में खड़ी है। हरियाणा शाखा जनसेवा में महज आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि...

पोरिवर्तन से असंतोष तक: तृणमूल कांग्रेस की गिरती पकड़ की कहानी

चंडीगढ़-:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव  एक बार फिर यह संकेत दे गए कि राज्य की राजनीति में सत्ता परिवर्तन अक्सर सिर्फ सरकार बदलने तक सीमित नहीं रहता, बल्कि यह एक पूरे राजनीतिक दौर के अंत और नए अध्याय की शुरुआत का प्रतीक बन जाता है। वर्ष 1977 में वाम मोरचा का उभार और 2011 में ममता...

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर जयराम ठाकुर ने वीर जवानों को किया नमन, मंडी की बेटियों की उपलब्धि पर जताया गर्व

मंडी-: जयराम ठाकुर  ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ के अवसर पर भारतीय सशस्त्र बलों के साहस, शौर्य और बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मंडी में जारी बयान में उन्होंने कहा कि यह अभियान भारत की सैन्य क्षमता, राष्ट्रीय संकल्प और मजबूत नेतृत्व का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने कहा कि...

सेब उत्पादकों के हितों के लिए एचपीएमसी को मजबूत बनाने पर जोर, खरीद प्रक्रिया होगी पूरी तरह डिजिटल

शिमला, समर न्यूज ब्यूरो -:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आगामी सेब सीजन को ध्यान में रखते हुए हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन एवं प्रसंस्करण निगम (एचपीएमसी) को मंडी मध्यस्थता योजना (एमआईएस) के तहत सेब खरीद के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए हैं। बुधवार शाम आयोजित समीक्षा बैठक में...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.