यमुनानगर 18 अगस्त : जगाधरी विधानसभा की छछरौली अनाज मंडी में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने जन आशीर्वाद रैली के जरिये जनता को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने बीजेपी के काम को गिनवाया साथ ही हुड्डा पिता पुत्र को जमकर धोया। उन्होंने भूपेंद्र हुड्डा के हरियाणा मांगे हिसाब पदयात्रा पर भी कटाक्ष किया।जगाधरी विधानसभा की छछरौली नई अनाज मंडी में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने जन आशीर्वाद रैली कर कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर की ताकत को बढ़ाने का काम किया है। मुख्यमंत्री नायब हरियाणा में 10 साल में बीजेपी ने जो काम किए हैं वह जनता के बीच रखें। अपने भाषण में नायब सैनी के निशाने पर हुड्डा पिता पुत्र रहे। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा भाजपा से 10 साल का हिसाब मांग रहे हैं। लेकिन हम भूपेंद्र हुड्डा को बताना चाहते हैं की जनता को हम हर साल हिसाब देते हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा यह बताएं कि 10 साल में क्या 17000 करोड रुपए आपने खर्च किए हैं। आप हमसे हिसाब मांग रहे हैं पहले अपना हिसाब दीजिए। मुख्यमंत्री ने शैलजा और रणदीप सुरजेवाला के सहारे हुडा पिता पुत्र को धोया। उन्होंने कहा कि शैलजा सुरजेवाला और भूपेंद्र हुड्डा में बांटने और खाने की लड़ाई है। भूपेंद्र हुड्डा खुद खा जाता है और खुद ही जीम लेते है