त्योहारों के बीच पेंशनर्स का सड़कों पर उतरना सरकार की नाकामी : जयराम ठाकुर

Shimla,17 October -नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि त्योहारों के इस पावन अवसर पर भी प्रदेश के पेंशनर्स अपने हक के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं, जो प्रदेश सरकार की नाकामी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जब पूरा देश धनतेरस और दीपावली का उत्सव मना रहा है, तब प्रदेश के वरिष्ठ नागरिक—जिन्होंने जीवनभर प्रदेश की सेवा की—अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार उनकी जायज़ मांगों को लगातार अनसुना कर रही है।मुख्यमंत्री अपने मंत्रियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहे हैं लेकिन इससे पेंशनर्स की समस्याओं का समाधान नहीं होगा।उन्होंने कहा कि सरकार अपने आंतरिक कलह को सुलझाने में व्यस्त है जबकि आम जनता और पेंशनर्स अपनी बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझ रहे हैं।नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि तीन साल से पेंशनर्स के मेडिकल बिलों का भुगतान तक नहीं हुआ है,जिससे बुजुर्गों को इलाज के लिए भी तरसना पड़ रहा है।“यह सरकार की संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है,”उन्होंने कहा। हिमकेयर योजना का भुगतान रोकना प्रदेशवासियों के संवैधानिक अधिकार—जीवन के अधिकार—का उल्लंघन है।उन्होंने कहा कि आपदा में तबाह हुए सरकारी ढांचे और आम लोगों को अब तक राहत नहीं मिली है। बारिश का मौसम बीत गया, सर्दियां शुरू हो गईं, लेकिन सरकार ने अब तक अपने वादों को पूरा नहीं किया है।

जयराम ठाकुर ने धनतेरस के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।उन्होंने कहा,“भगवान धन्वंतरि और माता लक्ष्मी की कृपा से हिमाचल प्रदेश में सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य बना रहे। सभी लोग सुरक्षित,स्वस्थ और खुशहाल रहें।

बद्दी गोलीकांड पर बोले जयराम ठाकुर

जयराम ठाकुर ने बद्दी में हुए गोलीकांड की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है।अपराधी बेखौफ हैं और पुलिस सत्ता के संरक्षण में अन्य कार्यों में व्यस्त है।उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि अपराध पर तत्काल प्रभावी नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं ताकि हर हिमाचली नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अंबाला में प्याज के दामों में उछाल, बारिश से आवक प्रभावित

अंबाला–:चीनी के बाद अब प्याज के बढ़ते दामों ने आम लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है।अंबाला में पिछले कुछ दिनों में प्याज के दामों में करीब 20 रुपये प्रति किलो तक का इजाफा हुआ है।मंडी आढ़तियों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश के चलते पीछे से प्याज की आवक प्रभावित हुई...

सुक्खू का भाजपा पर हमला, बोले- व्हाइट पेपर कमेटी सामने लाएगी भ्रष्टाचार के तथ्य

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष बिना मुद्दे के राजनीति कर रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा कार्यकाल के दौरान कथित भ्रष्टाचार की जांच के लिए सरकार ने व्हाइट पेपर कमेटी का गठन किया है। कमेटी अपनी जांच पूरी करने के बाद सामने आए...

विधानसभा के बाहर आमने-सामने सत्ता पक्ष और विपक्ष, नारों और आरोपों से गरमाया माहौल

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने नजर आए।विधानसभा परिसर के बाहर दोनों पक्षों ने अलग-अलग प्रदर्शन करते हुए एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हाथों में तख्तियां लेकर नेताओं ने सरकार और विपक्ष पर गंभीर आरोप लगाए,जिससे माहौल पूरी...

रोजगार के मुद्दे पर सदन में हंगामा, CM के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने किया प्रदर्शन

शिमला,संजू– हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन प्रश्नकाल के दौरान बेरोजगारी और आउटसोर्स भर्तियों को लेकर सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। विपक्ष ने युवाओं को रोजगार देने के मुद्दे पर सरकार को घेरा। मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट भाजपा विधायक सदन से बाहर निकल...

अंबाला में हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, महिला समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

अंबाला-:अंबाला की पड़ाव थाना पुलिस ने हनीट्रैप के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।पुलिस ने मामले में एक महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरोह के सदस्य पहले महिला की मदद से लोगों को कमरे में बुलाते थे और इसके बाद...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.