सिटी ऑफ ग्रेटर बेंडिगो परिषद के चुनाव लड़ेंगे मंडी के अभिषेक अवस्थी

मंडी : धर्मवीर ( TSN)- आस्ट्रेलिया के बेंडिगो शहर में बीते 14 वर्षों से रह रहे मंडी शहर निवासी 40 वर्षीय अभिषेक अवस्थी अब वहां राजनीति के क्षेत्र में भी कदम रखने जा रहे हैं। आस्ट्रेलिया में विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी क्षेत्रों में अपनी उत्कृष्ट सेवाएं देने के बाद अब अभिषेक ने चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। अभिषेक अवस्थी सिटी ऑफ़ ग्रेटर बेंडिगो परिषद के चुनावों में केनिंग्टन वार्ड के लिए काउंसलर का चुनाव लड़ेंगे। शनिवार को उन्होंने अपने चुनावी अभियान का विधिवत आगाज कर दिया। यह पहला मौका होगा जब बेंडिगो शहर के सबसे बड़े चुनावों में कोई भारतीय अपनी किस्मत आजमाएगा। इससे पहले यहां रह रहे किसी भारतीय मूल ने यह चुनाव नहीं लड़ा है। चुने जाने वाले काउंसलर में से ही बेंडिगो शहर के मेयर का चुनाव भी होगा।
अभी तक किसी भारतीय मूल के व्यक्ति ने नहीं लड़ा है यह चुनाव
सिटी ऑफ़ ग्रेटर बेंडिगो परिषद क्षेत्रफल के लिहाज से 3015 वर्ग किमी में फैला हुआ विशाल क्षेत्र है। सिटी ऑफ़ ग्रेटर बेंडिगो परिषद के यह चुनाव 7 अक्तूबर से 26 अक्तूबर तक आयोजित किए जाएंगे। आस्ट्रेलिया के नियमों के अनुसार यहां सभी नागरिकों को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करना अनिवार्य है। इसलिए यहां चुनावी प्रक्रिया को लंबे समय तक आयोजित किया जाता है। अभिषेक अवस्थी ने बताया कि बेंडिगो शहर के केनिंग्टन वॉर्ड में 14 वर्षों के दौरान बहुत कुछ सीखने को मिला। यहां जितना भारतीय मूल के लोगों का प्यार, आशीवार्द और सहयोग मिला, उससे ज्यादा आस्ट्रेलिया के स्थानीय लोगों ने अपना प्यार, आशीवार्द और सहयोग दिया। अब चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है और मुझे पूरी उम्मीद है कि इसमें मेरी जीत होगी।
14 वर्षों के दौरान विभिन्न पदों पर दी अपनी सेवाएं
14 वर्षों से अपनी पत्नी और बेटी के साथ आस्ट्रेलिया के बेंडिगो शहर में रह रहे अभिषेक अवस्थी ने विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी पदों पर अपनी उत्कृष्ट सेवाएं दी। क्षेत्रीय खाद्य राहत और मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं और अपने काम के अलावा अभिषेक अवस्थी इंडियन एसोसिएशन ऑफ़ बेंडिगो के अध्यक्ष, लॉडन कैम्पस्पे मल्टीकल्चरल सर्विसेज के पूर्व अध्यक्ष और लीड लॉडन मॅरे के अध्यक्ष हैं। पिछले कुछ वर्षों में अभिषेक कई अन्य संगठनों जैसे एएफएल विक्टोरिया, एएफएल सेंट्रल विक्टोरिया, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया, विक्टोरियन मल्टीकल्चरल कमीशन, ऑस्ट्रेलियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ कंपनी डायरेक्टर्स, रोटरी, बेंडिगो सस्टेनेबिलिटी ग्रुप, बेंडिगो इंटरफेथ काउंसिल, ईगलहॉक कम्युनिटी हाउस, कंगारू फ़्लैट कम्युनिटी हाउस, बेंडिगो कम्युनिटी हेल्थ सर्विसेज़ और बेंडिगो फ़ूडशेयर के साथ भी सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बीजेपी विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना, बोले- डलहौजी से हो रहा खिलवाड़

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के ज़िला चंबा के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए प्रदेश की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला चंबा के भलेई कॉलेज को बंद करने की कोशिश की गई,लेकिन सरकार इस मुद्दे पर उठ रहे सवालों का जवाब...

लॉटरी प्रक्रिया पर सांसद राजीव भारद्वाज का विरोध, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

राहुल चावला,कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से एसओपी के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है,लेकिन कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को अप्रत्यक्ष रूप से जुए...

नेपाल में फंसे ऊना के लोगों की सूचना दें परिजन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

ऊना,राकेश-:नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है,जो आपदा के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क में नहीं आ पाए हैं।उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि यदि ऊना...

नेपाल त्रासदी पर सीएम सुक्खू ने जताया दुख, जलवायु परिवर्तन को बताया बढ़ती आपदाओं की बड़ी वजह

शिमला,संजू-:नेपाल में हुई भीषण प्राकृतिक त्रासदी पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में आई आपदा बेहद गंभीर है और सूत्रों के अनुसार 133 भारतीय नागरिकों के लापता होने की सूचना सामने आई है।हालांकि,हिमाचल प्रदेश के किसी नागरिक के लापता होने को लेकर अभी...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने जा रही...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.