शिमला : चन्द्रिका ( TSN)- बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा अब देश के स्वास्थ्य जगत में और प्रकाश लाएंगे। हिमाचल के बिलासपुर से संबंध रखने वाले जेपी नड्डा को मोदी सरकार में दूसरी बार कैबिनेट मंत्री की कुर्सी मिली है । जिससे हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य को भी काफी उम्मीदें जगी हैं।
गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी ने जेपी नड्डा को 20 जनवरी 2020 में भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था और जनवरी 2023 तक उनका कार्यकाल था। मगर पार्टी ने सितंबर 2022 में उनका कार्यकाल बढ़ाकर 2024 तक कर दिया गया है। बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंचने वाले जगत प्रकाश नड्डा 1993 में हिमाचल विधानसभा चुनाव लड़ने के बाद भाजपा विधायक दल के नेता बने थे। 1998 में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद नड्डा को पार्टी हिमाचल का सीएम बनाना चाह रही थी, लेकिन उनके पीछे हटने से प्रेम कुमार धूमल का नाम प्रस्तावित किया गया था। उसके बाद 2009 में मंत्री पद छोड़कर वह दिल्ली चले गए।
हिमाचल के बाद गुजरात से बने राज्यसभा सांसद
भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का राज्यसभा में सांसद का कार्यकाल गत अप्रेल में पूरा हुआ और उन्हें पार्टी ने गुजरात से राज्य सभा सांसद बना दिया। बता दें कि जेपी नड्डा 3 अप्रेल 2018 को राज्यसभा सांसद निर्वाचित हुए थे। इससे पहले 2012 से 2018 तक भी राज्यसभा सांसद रहे और इस बीच दिसंबर 2019 तक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के पद पर भी रहे। उसके बाद 20 जनवरी 2020 से लेकर अब तक भाजपा अध्यक्ष की भूमिका निभाई।
