/ Oct 16, 2026

हरियाणा में लोकसभा चुनावों के लिए 223 उम्मीदवार चुनावी मैदान में ..25 मई को होगा मतदान

चंडीगढ़ : चन्द्रिका ( TSN)- हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने कहा कि नामांकन पत्र वापिस लेने की प्रक्रिया के बाद अब लोकसभा चुनाव 2024 के लिए राज्य में कुल 223 उम्मीदवार रह गए हैं. जिनमें 207 पुरुष  और 16 महिला उम्मीदवार शामिल है। इसके अलावा, करनाल विधानसभा सीट के लिए भी उपचुनाव होना है, जिसके लिए अब कुल 9 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने बताया कि अंबाला लोकसभा क्षेत्र में कुल 14 उम्मीदवार हैं, जिनमें 12 पुरुष और 2 महिला उम्मीदवार शामिल है। इसी प्रकार, कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र में कुल 31 उम्मीदवार हैं, जिसमें  30 पुरुष और एक महिला उम्मीदवार शामिल हैं। सिरसा लोकसभा क्षेत्र में 19 उम्मीदवार (18 पुरुष और एक महिला उम्मीदवार),  हिसार लोकसभा क्षेत्र में 28 उम्मीदवार (25 पुरुष और 3 महिला),  करनाल लोकसभा क्षेत्र में कुल 19 उम्मीदवार (17 पुरुष और 2 महिला), सोनीपत लोकसभा क्षेत्र में कुल 22 उम्मीदवार (पुरूष) हैं।उन्होंने बताया कि रोहतक लोकसभा क्षेत्र में कुल 26 उम्मीदवार (24 पुरुष और 2 महिला), भिवानी- महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र में कुल 17 उम्मीदवार (15 पुरुष और 2 महिला), गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र में 23 उम्मीदवार (22 पुरुष और 1 महिला) तथा फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में कुल 24 उम्मीदवार (22 पुरुष और 2 महिला)  हैं। इसके अलावा, करनाल विधानसभा सीट के लिए कुल 9 उम्मीदवार (पुरूष) हैं।अनुराग अग्रवाल ने कहा कि हरियाणा में लोकसभा सीटों और करनाल विधानसभा उपचुनाव के लिए 25 मई को मतदान होना है। उन्होंने प्रदेश के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे एक दिन देश के नाम जरुर करें और अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। लोकतंत्र में हर एक वोट का अपना महत्व है, इसलिए अधिक से अधिक मतदान करके लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नए जिलों पर भाजपा के विरोध को लेकर सीएम मीडिया एडवाइजर का जवाब,बोले- रिपोर्ट के बाद ही होगा निर्णय

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में नए जिलों के गठन का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है।प्रदेश सरकार की ओर से आयोग के गठन के बाद भाजपा नेताओं की प्रतिक्रियाओं पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने नए जिलों के गठन को लेकर जल्दबाजी...

भाई की सलामती के लिए मांगी थी मन्नत,अब 50 किलोमीटर दंडवत यात्रा कर मां चिंतपूर्णी के दरबार में निभा रहीं संकल्प

चिंतपूर्णी,विकास-:मां भगवती के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास की एक भावुक कर देने वाली मिसाल सामने आई है।पंजाब के होशियारपुर जिले के चौहाल की रहने वाली अमनदीप अपने भाई के स्वस्थ होने पर मां चिंतपूर्णी के दरबार में शीश नवाने के लिए करीब 50 किलोमीटर की दंडवत यात्रा कर रही हैं।उनकी यह कठिन यात्रा आस्था,संकल्प...

चंबा आज भी पिछड़ेपन से जूझ क्यों रहा? पठानिया ने हर्ष महाजन से मांगा जवाब

चंबा-: चंबा के विकास और जिले के पिछड़ेपन को लेकर हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन के चंबा के विकास को लेकर दिए गए बयानों पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कड़ा पलटवार किया है।उन्होंने महाजन के राजनीतिक सफर और पूर्व में सत्ता में रही उनकी भूमिका...

शिमला में फोरलेन टनल निर्माण के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, ढली में निकाली आक्रोश रैली

शिमला,संजू-:राजधानी शिमला में फोरलेन टनल निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध तेज हो गया है।टनल निर्माण के कारण मकानों में दरारें आने और रिहायशी इलाकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित लोगों ने शुक्रवार को ढली टनल से आक्रोश रैली निकाली। टनल प्रभावित मंच के बैनर तले प्रदर्शन कर लोगों ने सरकार और प्रशासन के...

कांगड़ा बनेगा हिमाचल का पर्यटन केंद्र, नए जिलों पर आयोग की रिपोर्ट के बाद होगा फैसला: CM सुक्खू

राहुल चावला,धर्मशाला–:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने और धर्मशाला को बड़े आयोजनों के केंद्र के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता दोहराई है।शुक्रवार को धर्मशाला पहुंचे मुख्यमंत्री ने पर्यटन विकास,होटल कारोबार,नए जिलों के गठन, स्वास्थ्य सेवाओं,शिक्षा और केंद्रीय विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न मुद्दों...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.