कई बीमारियों को दूर करता है बी पॉलन.. शहद से भी चार गुणा ज्यादा कीमत

मंडी : धर्मवीर ( TSN)-मधुमक्खियों का जिक्र आते ही हम सबके दिमाग में एक ही उत्पाद की तस्वीर आती है और वो है शहद। लेकिन बहुत से लोग यह नहीं जानते की मुधमक्खियां शहद के अलावा एक और उत्पाद भी तैयार करती हैं जो शहद से कई गुणा महंगा होता है। इसका नाम है बी पॉलन। बी पॉलन में बी का अभिप्राय मधुमक्खी से है जिसे अंग्रेजी में बी कहा जाता है।
बी पॉलन फूलों के परागकणों के ढेर को कहा जाता है। जब मधुमक्खी फूलों से रस एकत्रित करती है तो उसी दौरान उसके पैरों पर परागकण लग जाते हैं। जब यह मधुमक्खी वापिस अपने छत्ते पर आती है तो उससे पहले एक पॉलन गेट लगा दिया जाता है जिससे गुजरने की जगह बहुत ही कम होती है। जब मधुमक्खी उस गेट से गुजरने का प्रयास करती है तो उसके पैरों चिपके परागकण नीचे गिर जाते हैं और जो ढेर एकत्रित होता है उसे बी पॉलन कहते हैं।
कई बीमारियों से बचाता है बी पॉलन
जो लोग पोषक तत्वों की कमी से जूझ रहे हैं उनके लिए बी पॉलन किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें 40 प्रतिशत प्रोटीन पाया जाता है। इससे आपकी इम्युनिटी बढ़ती है, लीवर का उपचार होता है, मांसपेशियों को मजबूती मिलती है, वजन कम करने में मदद करता है, जले हुए घावों को ठीक करता है, शरीर में टयूमर को फैलने से रोकता है, कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों, डायबिटीज, हाइपरटेंशन और कैंसर जैसी बीमारियों से ग्रसित लोगों के लिए भी बी पॉलन बहुत ज्यादा फायदेमंद माना गया है। नारी शक्ति ग्राम संगठन अम्बोटा की तरफ से सरस मेले में बी पॉलन और देसी शहद की बिक्री का स्टाल लगाया गया है। मधुमक्खी पालक अमन ठाकुर ने बताया कि वह अपने कजिन भाई रोहित के साथ बीते 15 वर्षों से इस कार्य को उना और शिमला में कर रहे हैं। कई लोग इसका सेवन करने के बाद दोबारा इसके इस्तेमाल के लिए उनके पास संपर्क करते हैं।
1500 से दो हजार रूपए प्रति किलो है दाम
अमन ठाकुर ने बताया कि बी पॉलन का दाम 1500 से लेकर दो हजार रूपए प्रति किलो है। लोगों की सुविधा के लिए उन्होंने छोटी पैकिंग भी उपलब्ध करवाई है जिसमें 200 और 500 रूपए की पैकिंग लोगों को काफी भा रही है और लोग इसे खरीद भी रहे हैं। उन्होंने बताया कि सरस मेले के दौरान बहुत से लोग उनके पास आकर इस प्रॉडक्ट की जानकारी भी ले रहे हैं और इसे खरीद भी रहे हैं। इसके साथ ही इनके पास देसी शहद भी उपलब्ध है जिसे इन्होंने खुद द्वारा पाली मधुमक्खियों से प्राप्त किया है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पंजोखड़ा साहिब विवाद में कुमारी शैलजा का सरकार पर हमला, बोलीं—सिख समुदाय की बात सुनती सरकार तो टकराव की नौबत नहीं आती

अंबाला-:अंबाला के पंजोखड़ा साहिब विवाद को लेकर सियासत लगातार गरमा रही है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और सिरसा से सांसद कुमारी शैलजा रविवार को गुरुद्वारा श्री पंजोखड़ा साहिब पहुंचीं। इससे पहले उन्होंने विवाद में घायल सुरेंद्र सिंह से अस्पताल में मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। गुरुद्वारा साहिब में कुमारी शैलजा ने सिख संगत से बातचीत...

96 की उम्र में भी बीन की धुन से लोककला को जिंदा रख रहे हवा सिंह नाथ

पलवल,सुन्दर,कुंडू-:पलवल के गांव रजोलका निवासी 96 वर्षीय अंतरराष्ट्रीय बीन वादक हवा सिंह नाथ को प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार-2024 से सम्मानित किया गया है। दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी उन्हें बधाई दी है। हवा सिंह नाथ को इससे पहले...

करनाल में बुलेट पर सवार होकर निकले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, हाथ में तिरंगा लेकर दिया देशभक्ति का संदेश

राकेश कुमार शर्मा|करनाल-:करनाल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति से ओतप्रोत माहौल के बीच भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने प्रेम नगर स्थित अपने आवास से यात्रा की अगुवाई की।वह बुलेट पर सवार होकर हाथ में तिरंगा लेकर शहर की सड़कों से निकले।बीजेपी जिला अध्यक्ष प्रवीण लाठर ने बुलेट चलाई,जबकि मनोहर...

अटल जी की पुण्यतिथि पर सुक्खू-जयराम ने दी श्रद्धांजलि, भ्रष्टाचार और पेपर लीक पर भी बोले

शिमला,संजू-:शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।इस दौरान शिमला नगर निगम के महापौर,उप महापौर,पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने अटल...

शहीद सुखदेव की जन्मस्थली पर दूसरे दिन भी जारी रही क्रमवार सांकेतिक भूख हड़ताल

लुधियाना-:शहीद सुखदेव थापर की जन्म स्थली पर क्रमवार सांकेतिक भूख हड़ताल वीरवार को दूसरे दिन भी जारी रही।शहीद सुखदेव थापर मैमोरियल ट्रस्ट के आहवान पर वीरवार को ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष व शहीद के वंशज अशोक थापर, त्रिभूवन थापर, जयंत पुरी, प्रगट सिंह व पाली सहजपाल प्रात: 9 बजे से शाम 6 हजे तक दूसरे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.