अंबाला में मौसम ने ली करवट.. झमाझम हुई बारिश… लोगों ने ली राहत की सांस

अम्बाला : चन्द्रिका ( TSN)-अंबाला में आज अचानक मौसम ने करवट बदली. उमस भरी गर्मी के बाद आसमान में घने काले बादल छाए और मूसलाधार बारिश हुई.बारिश से मौसम सुहावना हो गया,वहीं लोगों को उमस भरी गर्मी से भी राहत मिल गई.एक तरफ जहां बारिश के कारण लोगो को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है, तो वहीं दूसरी तरफ जलभराव  होने से लोगों की परेशानी भी बढ़ गई है. हालत ये हैं कि थोड़ी देर की बारिश ने ही प्रशासन के सभी दावों की पोल खोल कर रख दी है. अंबाला की सड़कें और गालियां तालाब बन गई. लोगो की दुकानों में भी पानी घुस गया. जल भराव के कारण आने जाने वाले लोगों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
गौरतलब है कि अंबाला में काफी दिनों से उमस भरी गर्मी पड़ने से लोग काफी परेशान नजर आ रहे थे, तो वहीं बारिश न पड़ने से किसान भी मायूस नजर आ रहे थे.भीषण गर्मी पड़ने के कारण बिजली सप्लाई में भी दिक्कत आने लगी थी. वहीं बारिश न होने से किसानों की धान की फसल की रोपाई में भी बाधा आ रही थीं. लोग इंतजार कर रहे थे कि कब बारिश पड़े और गर्मी से राहत मिले. वहीं किसान भी इंतजार कर रहे थी कि बारिश पड़े और उनकी जो धान की रोपाई नहीं हो पाई वो हो पाए. बारिश होने  से एक तरफ जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया. किसानों के भी बारिश को देख चेहरे खिल गए और एक लंबा इंतजार जो किसानों का बारिश का था वो खत्म हो गया. वहीं थोड़ी ही देर की बारिश ने प्रशासन के सभी दावों की पोल खोलकर रख दी.अंबाला की सड़कें और गालियां तालाब बन गई. जलभराव के कारण आने जाने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से उचित पानी निकासी की अपील भी की.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पांगी के सेबों को मिली नई पहचान, मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया ‘पांगी एप्पल’ ब्रांड

शिमला-:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज पांगी घाटी में प्राकृतिक खेती से उत्पादित सेबों को नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से ‘पांगी एप्पल’ ब्रांड का शुभारंभ किया।इस पहल से पांगी के सेबों को अपनी विशिष्ट पहचान मिलेगी और स्थानीय उत्पादों के लिए अलग बाजार विकसित करने में मदद मिलेगी।प्रदेश सरकार प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने...

हिमाचल के छह मेडिकल कॉलेजों को मिलेंगी 320 नई पीजी सीटें,केंद्र देगा 415 करोड़ रुपये-: जेपी नड्डा

शिमला-:केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश के छह सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 320 नई पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी)मेडिकल सीटें सृजित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।इस योजना के तहत केंद्र सरकार लगभग 415 करोड़ रुपये का अनुदान उपलब्ध करवाएगी।नड्डा के अनुसार,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर...

वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस-लेफ्ट एकजुट,1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली

शिमला/संजू -:कथित वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस और लेफ्ट एक साथ नजर आ रहे हैं।शिमला में हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने CPI(M) नेताओं के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधा।हालांकि,कांग्रेस और लेफ्ट के बीच चुनावी गठबंधन को लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है।प्रेस कॉन्फ्रेंस में लेफ्ट...

अमूल की डार्क चॉकलेट में जिंदा कीड़े मिलने का आरोप, शिकायतकर्ता ने की जांच की मांग

शिमला/संजू-:लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ का आरोप लगाते हुए अमूल की डार्क फ्रूट एंड नट चॉकलेट में जिंदा कीड़े मिलने का मामला सामने आया है।शिकायतकर्ता की ओर से चॉकलेट में कीड़े रेंगने का वीडियो भी सामने आने का दावा किया गया है। इस मामले को लेकर खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता और सुरक्षा पर सवाल...

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और ऊर्जा मंत्री अनिल विज के साथ बैठक में बनी सहमति, बिजली आपूर्ति बहाल करने के निर्देश

पंचकूला-:हरियाणा में पिछले दो दिनों से जारी बिजली कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो गई है।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और ऊर्जा मंत्री अनिल विज के साथ हुई बैठक के बाद कर्मचारी यूनियनों ने हड़ताल वापस लेने की घोषणा की।कर्मचारियों ने तत्काल काम पर लौटकर बिजली आपूर्ति बहाल करने का निर्णय लिया है।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.