कुरुक्षेत्र-:मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन की ओर से 24 अक्टूबर, शनिवार को सुबह 10 बजे लघु सचिवालय के नजदीक पत्रकारों की एक विशेष बैठक आयोजित की जाएगी।बैठक में एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर धरणी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।इसके अलावा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पवन चोपड़ा और संगठन मंत्री मेवा सिंह राणा भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों की एकजुटता को मजबूत करने के साथ-साथ उनके हितों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श करना है।इस दौरान संगठन की मजबूती,पत्रकारों की समस्याओं और उनके हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी।एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कुरुक्षेत्र जिले के सभी पत्रकार साथियों से बैठक में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।उन्होंने कहा कि पत्रकारों की एकता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है।सभी पत्रकारों की सक्रिय भागीदारी से संगठन को मजबूती मिलेगी और पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जा सकेगा।
