बजट में हिमाचल को कुछ न मिलना खेद की बात आंध्र और बिहार को समझौते के तहत मिले पैसे : CM

शिमला : संजु  चौधरी ( TSN)– मोदी सरकार के तीसरे टर्म का पहला बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने संसद में पेश किया. इसको लेकर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. मुख्यमंत्री ने बजट में हिमाचल प्रदेश को कोई आर्थिक सहायता न देने की बात कही और इस पर खेद जताया है. मुख्यमंत्री ने आंध्र प्रदेश और बिहार को समझौते के तहत पैसा दिए जाने की भी बात कही है.
शिमला में मीडिया से बातचीत के दौरान केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल को आपदा के लिए कुछ नहीं आया है. पीडीएनए  के तहत प्रदेश को सहायता की उम्मीद थी लेकिन वह पूरी नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि आपदा के लिए सहायता देने की बात बजट में हुई है लेकिन हिमाचल के साथ-साथ उत्तराखंड और सिक्किम का नाम लिया आया है. हिमाचल के लिए कोई विशेष प्रावधान नहीं किया गया है. उन्होंने कहा कि आपदा के तहत हिमाचल को 9 हज़ार करोड़ रुपए मिलने चाहिए थे.सीएम  सुक्खू ने इस दौरान आंध्र प्रदेश और बिहार को स्पैशल पैकेज दिए जाने पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा. मुख्यमंत्री ने कहा कि आंध्र प्रदेश और बिहार को समझौते के तहत स्पेशल पैकेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को इस बजट में कुछ खास नहीं मिला है. उन्होंने आपदा के बारे में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करके उनसे बात की थी, लेकीन हिमाचल को बजट से कुछ न मिलना खेद की बात है.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

शिमला को हराभरा बनाने की मुहिम तेज, ‘ग्रीन शिमला, अवर शिमला’ अभियान का शुभारंभ

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर निगम शिमला द्वारा ‘ग्रीन शिमला,अवर शिमला’ पौधरोपण अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने अपने सरकारी आवास ‘ओक ओवर’ परिसर में पौधा लगाकर किया। यह विशेष अभियान एक सप्ताह तक चलेगा,जिसके तहत शहर...

दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर, पहली कक्षा से स्नातकोत्तर तक मिलेगी मासिक छात्रवृत्ति

चंबा,मंजुर पठान-:हिमाचल प्रदेश सरकार और भारत सरकार द्वारा दिव्यांग विद्यार्थियों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाएं संचालित की जा रही हैं।इन योजनाओं के तहत पहली कक्षा से लेकर स्नातकोत्तर स्तर तक अध्ययनरत दिव्यांग विद्यार्थियों को हर महीने छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।तहसील कल्याण अधिकारी तीसा ने ऐसे सभी पात्र विद्यार्थियों और...

सोनीपत में मुख्यमंत्री का छात्रों से संवाद, बोले- मेहनत और पारदर्शिता से ही युवाओं का भविष्य होगा मजबूत

सोनीपत-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोनीपत में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि सफलता का आधार कठिन परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार युवाओं को निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, ताकि हर योग्य...

5 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़, मध्य प्रदेश से दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार

अंबाला-:अंबाला साइबर पुलिस ने करोड़ों रुपये की ऑनलाइन ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मध्य प्रदेश से दो अहम आरोपियों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों पर ऑनलाइन गेमिंग ऐप ‘रॉकी बुक’ के जरिए निवेश पर भारी मुनाफे का झांसा देकर लोगों से करीब 5 करोड़ रुपये की ठगी करने का आरोप है।पुलिस...

राजेंद्र राणा का सुक्खू सरकार पर प्रहार, कर्ज और वादाखिलाफी पर उठाए सवाल

शिमला,संजू-:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र राणा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कई गंभीर आरोप लगाए।उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार प्रदेश के विकास की बजाय कर्ज,राजनीतिक प्रतिशोध और चुनावी वादों से पीछे हटने के कारण चर्चा में है।राणा ने दावा किया कि प्रदेश में जनहित की...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.