/ Jun 30, 2026

नदी किनारे सेल्फी ले रहा मोनिस हुआ ब्यास नदी में लापता…छानबीन करने में जुटी पुलिस

कुल्लू : मनमिंदर अरोड़ा ( TSN)- कुल्लू जिला मुख्यालय के साथ लगते भूतनाथ पुल के पास 16 जुलाई को सेल्फी लेने नदी किनारे उतरा उत्तर प्रदेश निवासी 21 वर्षीय मोहम्मद मोनिस अचानक पैर फिसलने से ब्यास नदी में लापता हो गया है। वही, अब परिजनों के द्वारा लापता युवक की गोताखोर की मदद से तलाश की जा रही हैं। फिलहाल लापता युवक का कोई पता नहीं चल पाया हैं और पुलिस की टीम भी नदी किनारे छानबीन करने में जुटी हुई है ।
बीते कुछ दिनों से परिजन और रिश्तेदार लापता मोनिस को व्यास नदी की दोनों किनारों पर ढूंढ रहे हैं। लेकिन  अभी तक नदी में लापता हुए मोहम्मद मोनिस का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। अब परिजन और पुलिस के द्वारा युवक की तलाश के लिए नदी में गोताखोर उतारे गए है। गौर रहे कि उत्तर प्रदेश के मुज़फ़्फ़र नगर से कुल्लू जिला में काम की तलाश में आए 21 वर्षीय मोहम्मद मोनिस अपने दोस्तों के साथ ब्यास नदी के किनारे सेल्फी ले रहा था। वहां अचानक उसका पैर फिसल गया और वह ब्यास नदी में बह गया। हालांकि कुछ दूरी तक वह बहता हुआ नजर आया। लेकिन उसके बाद वह लापता हो गया। जिसके बाद इसकी सूचना उसके परिजनों को दी गई। सभी रिश्तेदार अब कुल्लू पहुंच चुके हैं और लगातार अपने बेटे की तलाश कर रहे हैं लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
परिवार के लोग नदी किनारे लगातार कर रहे तलाश
वही लापता युवक के परिजन यूनुस ने बताया कि गोताखोर के द्वारा कुछ जगह पर ही तलाश की जा रही है। जबकि जहां पर पानी रुका हुआ है  वहां पर भी उन्हें तलाश करनी चाहिए। ताकि जल्द से जल्द लापता युवक के बारे में जानकारी मिल सके।बीबीएमबी प्रबंधन से आई गोताखोर टीम के प्रबंधक हेमराज ने बताया कि पानी का बहाव काफी तेज है। जिसके चलते लापता युवक को तलाश करने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। गोताखोर जगह-जगह पर लापता युवक की तलाश कर रहे हैं। लेकिन पानी का तेज बहाव इस कार्य में बाधा पैदा कर रहा है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बड़ा भंगाल दौरे पर घिरी सरकार, सुधीर शर्मा बोले- कम आबादी वाले क्षेत्रों में कर रही वादों की औपचारिक पूर्ति

धर्मशाला,राहुल-:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के हालिया बड़ा भंगाल दौरे को लेकर धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है।उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपनी चुनावी गारंटियों को पूरा दिखाने के लिए ऐसे क्षेत्रों का चयन कर रही है,जहां आबादी कम होने के कारण वित्तीय बोझ भी सीमित रहता है। सुधीर...

करनाल में बृजभूषण शरण सिंह का कांग्रेस पर हमला, बोले– विपक्ष में राहुल गांधी रहने तक बीजेपी निश्चिंत

करनाल,राकेश कुमार शर्मा-:करनाल के औंगद गांव में आयोजित राजपूत क्षत्रिय कुलभूषण पृथ्वीराज चौहान जयंती एवं मूर्ति अनावरण समारोह में पहुंचे भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कांग्रेस और विपक्ष पर तीखा राजनीतिक हमला बोला।मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि जब तक राहुल गांधी विपक्ष की राजनीति का नेतृत्व कर रहे...

राजेश धर्मानी बोले, जनता तय करेगी चुनावी नतीजे, विपक्ष के अच्छे सुझावों पर सरकार करती है अमल

धर्मशाला,राहुल-:हिमाचल प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्मानी ने भाजपा द्वारा चुनावों में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के लगाए जा रहे आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष का दायित्व सरकार की आलोचना करना और कमियों को उजागर करना होता है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार विपक्ष की उन बातों को गंभीरता से...

विमल नेगी प्रकरण: पत्नी ने राज्यपाल से निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPPCL) के दिवंगत चीफ इंजीनियर विमल नेगी मामले में उनकी पत्नी किरण नेगी ने राज्यपाल से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई है।सोमवार को हिमाचल जनजातीय लोक अधिकार महासंघ के प्रतिनिधियों के साथ राजभवन पहुंचीं किरण नेगी ने मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने और कथित रूप से जिम्मेदार अधिकारियों...

मोदी सरकार के 12 वर्षों में देश ने विकास की नई उड़ान भरी, हिमाचल को मिली ऐतिहासिक सौगातें : अनुराग ठाकुर

शिमला,संजू-;भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने सोमवार को शिमला प्रवास के दौरान विश्व प्रसिद्ध जाखू मंदिर में भगवान हनुमान के दर्शन कर देश की समृद्धि और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। इसके बाद उन्होंने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.