/ Oct 27, 2026

2008 में चार्जशीट के खिलाफ मानहानि मामले पर बोले मंत्री जगत सिंह नेगी

शिमला : संजु चौधरी (TSN)- बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी का भाजपा नेताओं पर किया गया मानहानि दावा एक बार फिर सुर्ख़ियों में है. बीते रोज़ हिमाचल हाईकोर्ट ने बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी के मानहानि मुकदमे में दायर याचिका में भाजपा के 9 वरिष्ठ नेताओं को नोटिस जारी किए हैं।  इसमें दो पूर्व मुख्यमंत्री प्रो.प्रेम कुमार धूमल और जयराम ठाकुर के साथ प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल समेत कई पूर्व मंत्रीयों के नाम शामिल हैं. इस मामले में अब जगत सिंह नेगी का बयान भी सामने आया है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में शुरू हुआ यह चार्जशीट दायर करने का प्रचलन उचित नहीं है.
प्रदेश में सत्तासीन सरकारों का सत्ता से बाहर सरकारों के  खिलाफ चार्जशीट बनाने की प्रचलन नहीं उचित 
बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कुछ सालों से एक नई कवायत शुरू हुई है. इसमें सत्तासीन सरकार सत्ता से बाहर चल रही सरकार के खिलाफ चार्जशीट बनती है. उन्होंने कहा यह प्रचलन उचित नहीं है, इसमें ज्यादातर चार्जशीट तथ्यों से बाहर होती है. जगत सिंह नेगी ने कहा कि 2008 में प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने ऐसी एक चार्जशीट दायर की थी. इसमें उनका नाम भी शामिल था. इस चार्जशीट में उनके खिलाफ आरोप लगाए गए थे जो बिल्कुल निराधार थे. इसमें उनके स्वर्गवासी भाई के कामों के साथ उनका संबंध बताया गया था, जबकि ऐसा नहीं है. ऐसे में उन्होंने सिजेम कोर्ट रिकांग पीओ में में भाजपा नेताओं के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दफा 500 में दर्ज किया था. 9 वर्षों तक मानला लटकता रहा. इसके बाद कोर्ट ने केवल पूर्व विधायक तेजवंत नेगी को नोटिस भेजा ऐसे में उन्होंने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की. जिसके बाद अब सभी 9 भाजपा वरिष्ठ नेताओं को नोटिस भेजे गए हैं इसमें पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नाम शामिल है. जगत सिंह नेगी ने कहा कि मामला अब उच्चन्यायालय में है और इस मामले पर न्यायालय अपना फैसला सुनाएगा.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

प्राकृतिक खेती से संवर रही किशोर कुमार की तकदीर, पांच बीघा जमीन से हर सीजन 80 हजार की कमाई

बिलासपुर,सुभाष-:खेती की बढ़ती लागत और जंगली जानवरों से फसलों को होने वाले नुकसान के कारण कई किसान कृषि से दूरी बना रहे हैं।वहीं,ग्राम पंचायत कुठेड़ा मरहाणा के गांव कुठेड़ा निवासी किशोर कुमार ने अपनी मेहनत और नई सोच से खेती को आमदनी का बेहतर जरिया बनाने की मिसाल पेश की है।उन्होंने रासायनिक खाद का इस्तेमाल...

धर्मशाला में पैराग्लाइडिंग के दौरान बड़ा हादसा, विदेशी पर्यटक की गई जान

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में पैराग्लाइडिंग के दौरान हुए हादसे में बुल्गारिया के एक पर्यटक की मौत हो गई,जबकि उसके साथ उड़ान भर रहा दूसरा विदेशी नागरिक सुरक्षित बचा लिया गया।हादसा 25 अक्टूबर को खनियारा के राइजिंग स्टार पीक के पास हुआ।प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक,तेज हवाओं को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा...

वाल्मीकि जयंती पर CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, पात्र परिवारों को घर बनाने के लिए मिलेंगे 3 लाख रुपये

शिमला: महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर राजधानी शिमला के कृष्णानगर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान समर्थकों ने मुख्यमंत्री को 65 किलो लड्डुओं से तोलकर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने वाल्मीकि मंदिर में चांदी का मुकुट चढ़ाया और शीश...

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान पर भाजपा का हल्ला बोल, शिमला में प्रदर्शन के दौरान पुलिस से तीखी नोकझोंक

शिमला-:कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर दिए गए कथित आपत्तिजनक बयान के विरोध में भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। देशभर में कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शिमला में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। राज्यसभा...

हिमाचल में कांग्रेस सरकार के खिलाफ जयराम ठाकुर का हमला, बोले- भाजपा सत्ता में आई तो बहाल होंगे बंद संस्थान

शिमला/रामपुर-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र के नोगली में आयोजित पंचायती राज संस्थाओं के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह और कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के कुप्रबंधन के कारण प्रदेश में विकास कार्य ठप पड़े हैं...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.