अम्बाला छावनी में ‘तोड़ो और फिर बनाओ’ की आड़ में चल रहा भ्रष्टाचार का मास्टर प्लान

अम्बाला : चन्द्रिका ( TSN)- अम्बाला छावनी में युथ कांग्रेस व एनएसयूआई की अगुवाई में”हरियाणा मांगे हिसाब”अभियान के तहत बाजारों में केमपैनिंग के तहत बाजारों में शॉप टू शॉप अभियान चलाया गया. जिसमें मुख्यातिथि के तौर पर पहुँची चित्रा सरवारा ने अम्बाला छावनी में चल रहे कथित ‘सौन्दर्यकर्ण’ पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अम्बाला छावनी को असली मायनों में ‘डेवलपमेंट’ चाहिए ना कि दिखावे की ‘डेकोरेशन’।चित्रा ने भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि अम्बाला छावनी में विकास के नाम पर रोजाना लूट का नया कार्यक्रम लॉन्च हो रहा है। कही बनाने के नाम पर कही तोड़ने के नाम पर दोनों हाथों से जनता का पैसा उड़ाया जा रहा है या खाया जा रहा है?
चित्रा सरवारा ने कहा कि लगभग 2 साल पहले ही पूरे सदर बाजार में रोड के बीचों बीच फैंसी स्ट्रीट लाइट लगाई गई थी जो कि ठीक अवस्था मे चल भी रही थी, लेकिन अब एकदम से फिर, ठीक उसी जगह पर, खंबे बदलकर फिर से नयी ‘फैंसी’ लाइटे लगाई जा रही है. जिस पर जनता खुद सवाल उठाने लग गई है कि ये कैसा विकास है और किसका विकास है? चित्रा ने कहा कि दूसरी तरफ सदर बाजार में दुकानों के आगे रेम्प बनाने का काम चल रहा है. जिसका कोई लेवल या मापदंड निर्धारित नहीं किया गया है। नगर परिषद के अधिकारियों द्वारा ये भी नही देखा जा रहा कि रेम्प दुकान के अंदर से भी ऊंचे बन रहे है I उन्होंने कहा कि दुकानों के आगे ऊंचे रेम्प बनने से थोड़ी से बरसात में दुकानों के अंदर पानी घुस जाएगा जिससे दुकानदारों का काफी नुकसान होगा। पहले ही तोड़ने और बनाने के चक्कर मे बाजारों की दुकानों पर काम नही है और अब दुकानदार अंदर से दुकाने ऊंची करने पर मजबूर होंगे जिसमें हर दुकानदार को एक बार फिर से कीमत और समय दोनों की बर्बादी झेलनी होगी।लोगों का ये भी कहना है कि भाजपा समर्थित एक व्यक्ति विशेष को बचाने के लिए रेम्प बनाने का कार्य भी कुछ फुट दूरी से शुरू किया गया और सवाल उठता है कि ये कैसा ‘विकास’ कार्य है जिसमें ‘पिक एंड चूज़’ का का कार्य चल रहे है। संबंधित नगर परिषद के अधिकारी जवाब दें कि जनता के पैसे की बर्बादी और दुकानदारो को आ रही दिक्कत का जिम्मेदार कौन है – नगर परिषद या भाजपा?
बाजारों के व्यापार को ठप्प करने वाला ‘सौंदर्यीकरण’ किस काम का?
चित्रा ने कहा कि सरकार हिसाब दे कि नये खम्बो की जगह जो पुराने खम्बे सदर बाजार से उत्तर रहे है वो कहा जमा हो रहे है।उन्होंने कहा कि एक ही सड़क पर कुछ छोटी फैंसी लाइट्स लगाई जा रही है और साथ ही बड़े खम्बो पर भी लाइटे लगाई जा रही है तो एक ही सड़क पर इतनी लाइटो का क्या काम है?चित्रा ने कहा कि सदर बाजार की टाइल्स वाली सड़को को उखेड़कर अब लुक वाली सड़के बनाई गई हम प्रशासन व नगर परिषद के अधिकारियों से ये भी पूछना चाहते है कि जो टाइल्स सदर बाजार से निकली वो कहा गई?उन्होंने कहा कि अम्बाला छावनी में ‘तोड़ो और बनाओ’ का चक्कर चल रहा है जिसमें ऐसा लगता है कि जमकर भ्रस्टाचार हो रहा है।उन्होंने कहा कि एक ठीक चीज को उतारकर उसी जगह पर दूसरी चीज लगाई जा रही है तो पुरानी ठीक उतरी चीज कहा जा रही है इसका हिसाब कौन देगा?
चित्रा ने नगर परिषद के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि समय बदलते ही इन सभी घोटालो की जांच भी कराई जायेगी और जो भी अधिकारी इसमें संलिप्त पाए जायेंगे उनके खिलाफ विभागीय जांच भी कराई जायेगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पेंशनरों का सब्र टूटा: शिमला में सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे बुजुर्ग, बड़े आंदोलन की चेतावनी

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में लंबित वित्तीय देनदारियों को लेकर पेंशनरों का आक्रोश अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है।राजधानी शिमला के चौड़ा मैदान में प्रदेशभर से पहुंचे पेंशनरों ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।पेंशनरों ने लंबे समय से लंबित डीए/डीआर एरियर,संशोधित वेतनमान के बकाये और मेडिकल रिइम्बर्समेंट के बिलों का जल्द भुगतान करने की...

तिब्बत-नेपाल फ्लैश फ्लड पर चीन से पारदर्शिता की मांग, मैक्लोडगंज में उठे पर्यावरणीय खतरे के सवाल

राहुल चावला,मैक्लोडगंज-:मैक्लोडगंज स्थित तिब्बती सेटेलमेंट कार्यालय में मंगलवार को ‘एशिया का जल टावर संकट में : तिब्बत-नेपाल फ्लैश फ्लड में पारदर्शिता की मांग’ विषय पर प्रेस ब्रीफिंग आयोजित की गई।अंतरराष्ट्रीय तिब्बत नेटवर्क और स्टूडेंट्स फॉर ए फ्री तिब्बत-इंडिया की ओर से आयोजित इस ब्रीफिंग में तिब्बत और नेपाल में हाल में आई फ्लैश फ्लड से...

चम्बा में उफनते पानी में फंसा बाइक सवार, परिवार ने दुपट्टों की मदद से बचाई जान

चम्बा,मंजूर पठान-:चम्बा जिले के तुनुहट्टी-ककिरा मार्ग पर भारी बारिश के बीच एक बाइक सवार की जान उस समय खतरे में पड़ गई,जब सड़क पर अचानक तेज पानी का बहाव आ गया। बाइक सवार पानी के तेज बहाव में पैरापिट के पास फंस गया और उसके बह जाने का खतरा पैदा हो गया।इसी दौरान वहां से...

राहुल गांधी की बार-बार लॉन्चिंग पर जयराम ठाकुर का तंज, बोले- जनता हर बार कर चुकी है खारिज

शिमला,संजू-:मुख्यमंत्री के हालिया बयान पर नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पलटवार करते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राहुल गांधी को लेकर लगातार प्रयोग कर रही है,लेकिन जनता ने हर बार उनके नेतृत्व को स्वीकार नहीं किया। जयराम ठाकुर ने दावा किया कि राहुल गांधी की...

कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ की हवाई सेवा फिर शुरू, 1 सितंबर से उड़ान भरेगी इंडिगो

राहुल चावला,कांगड़ा -कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। करीब दो सप्ताह तक बंद रहने के बाद इंडिगो की कांगड़ा-चंडीगढ़ उड़ान सेवा एक बार फिर शुरू होने जा रही है।यह फ्लाइट 1 सितंबर से नियमित रूप से संचालित होगी। उड़ान सेवा दोबारा शुरू होने से...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.