मंडी जिला में 24 और 26 जुलाई को फ्लैश फ्लड का येलो अलर्ट..उपायुक्त ने जारी किए निर्देश

मंडी : धर्मवीर ( TSN)-आगामी तीन दिनों तक जिला मंडी के कुछ क्षेत्रों में मौसम विभाग ने फ्लैश फ्लड आने का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 24 और 26 जुलाई मंडी जिला में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि 23 और 25 जुलाई को हल्की से दरम्यानी बारिश होने का अनुमान बताया है। ऐसे में उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने फ्लैश फ्लड आने की चेतावनी के मध्यनजर 24 और 26 जुलाई को जिला के आम नागरिकों और बाहर से आने वाले पर्यटकों से नदी, नालों, भूस्खलन वाले क्षेत्रों व अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में जाने से परहेज करने की अपील की है।
उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने  किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना के बचाव के लिए सभी पंचायत प्रधानों, गैर सरकारी संगठनों, ट्रैकर्स एवं नागरिकों से भी अनुरोध किया है कि वे इस बारे लोगों को जानकारी प्रदान करें। आपदा की स्थिति में सहायता के लिए पर्यटक व आम नागरिक जिला आपदा प्रबंधन परिचालन केंद्र के दूरभाष नम्बर 01905.226201, 202, 203, 204 अथवा टोल फ्री नम्बर 1077 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

उपमंडल स्तर पर भी कंट्रोल रूम स्थापित:

वहीं उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि फ्लैश फ्लड या अन्य किसी आपदा की स्थिति में सहायता के लिए लोगों को शीघ्र मदद पहुंचाने के लिए जिला स्तर के अलावा उपमंडल स्तर पर भी कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। यह कन्ट्रोल रूम 24 घंटे कार्यशील हैं। कोटली उपमंडल में स्थापित कंट्रोल रूम का हेल्पलाइन नम्बर 9317207035, बाली चौकी का 9317207037, थुनाग का 9317207038, बल्ह का 9317207039, पधर का 9317207040, धर्मपुर का 9317207041, सुंदरनगर का 9317207042, करसोग का 9317207043, जोगिंद्रनगर का 9317207044, सरकाघाट का 9317207046 और गोहर का 9317207047 है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

ऑपरेशन के बाद महिला की मौत पर मंत्री के बयान से बढ़ा विवाद

शिमला, संजू -:जिला सोलन के अर्की में पथरी के ऑपरेशन के बाद एक महिला की मौत का मामला अब राजनीतिक और सामाजिक चर्चा का विषय बन गया है। घटना के बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल के बयान ने विवाद को और बढ़ा दिया है। मीडिया द्वारा डॉक्टरों की कथित लापरवाही और स्वास्थ्य विभाग की...

अम्बाला का 1857 शहीद स्मारक बनेगा देशभक्ति और इतिहास का राष्ट्रीय केंद्र : मुख्यमंत्री सैनी

अम्बाला —: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी  ने कहा कि अम्बाला छावनी में निर्माणाधीन “आजादी की पहली लड़ाई का शहीद स्मारक” देशभक्ति, शौर्य और बलिदान का प्रतीक बनेगा। यह स्मारक 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के वीरों की गौरवगाथा को आधुनिक तकनीक और भव्य वास्तुकला के माध्यम से जीवंत करेगा। मुख्यमंत्री ने वीरवार को...

इंसान के सोचते ही चलने लगेगी व्हील चेयर, दिव्यांगों के लिए आईआईटी बना रहा ऑटोनोमस व्हीलचेयर

मंडी, धर्मवीर-: आईआईटी मंडी द्वारा एक ऐसी व्हीलचेयर बनाई जा रही है जिसे न तो किसी के धक्के की जरूरत होगी और न ही किसी प्रकार की वॉयस कमांड या रिमोट कंट्रोल की। यह व्हीलचेयर इंसान के सोचते ही चलने लगेगी। आईआईटी के डायरेक्टर प्रोफेसर लक्ष्मीधर बेहरा के निर्देशों पर अमित शुक्ला और उनके प्रशिक्षुओं...

मुख्यमंत्री ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

शिमला -मुख्यमंत्री  सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर छोटा शिमला स्थित सद्भावना चौक में आयोजित आतंकवाद विरोधी दिवस कार्यक्रम में उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में आतंकवाद के विरूद्ध लड़ते हुए कांग्रेस पार्टी ने अपने दो...

गर्मी से बेहाल धर्मशाला, ठंडी वादियों की तलाश में पहुंचे पर्यटक हुए निराश

धर्मशाला, राहुल -:हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी धर्मशाला और मैक्लोडगंज इन दिनों पर्यटकों से गुलजार हैं, लेकिन मौसम ने इस बार सैलानियों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। देश के विभिन्न राज्यों से ठंडी वादियों का आनंद लेने पहुंचे पर्यटकों को यहां भी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। तापमान लगातार बढ़ने से...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.