/ Jul 07, 2026

बीड़ बिलिंग में 2 से 9 नवंबर तक होगा पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप…सीएम बोले पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

शिमला : संजु चौधरी ( TSN)-हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के बीड़-बिलिंग में इस बार पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप 2024 का आयोजन किया जा रहा है। बीड़ बिलिंग में 2 से 9 नवंबर तक विश्व भर से आए मानव परिंदे आसमान में उड़ते दिखाई देंगे।  ये दूसरा मौका है जब यहां वर्ल्ड कप का आयोजन होने जा रहा है। इससे पहले 2015 में वर्ल्ड कप का आयोजन हुआ था। इसके बाद पैराग्लाइडिंग के प्री वर्ल्ड कप का ही आयोजन होता आया है लेकिन इस मर्तबा यहां वर्ल्ड कप के आयोजन की घोषणा आज शिमला में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने की सीएम ने पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप को पर्यटन की दृष्टि से प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण बताया है।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि कि इस आयोजन से टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। 40 से 45 देशों के पैराग्लाडर्स वर्ल्ड कप में हिस्सा लेंगे लेंगे। उन्होंने कहा कि बीड़- बिलिंग की साइट पैराग्लाइडिंग के लिए विश्व भर में सबसे बेहतरीन मानी जाती है। इस दौरान पैराग्लाइडिंग ही नहीं बल्कि और भी कई साहसिक गतिविधियां करवाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बनने के बाद उनका प्रयास हिमाचल में पर्यटन को बढ़ावा देना रहा है कांगड़ा को पर्यटन राजधानी घोषित किया गया है। बजट में भी इसका प्रावधान किया गया है। वर्ल्ड कप का आयोजन करवाना पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में ही एक प्रयास है। जिला हेडक्वार्टर को हेलीपोर्ट से जोड़ने का प्रयास किया गया है। शिमला से भी जल्द हेली टैक्सी सेवा शुरू की जाएगी। सुखविंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश टूरिज्म की दृष्टि से विकसित हो इसके लिए सरकार काम कर रही है। 2027 तक प्रदेश आत्मनिर्भर और 2032 तक देश का समृद्ध राज्य बने इस दृष्टि से बजट पेश किया गया है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मानसून के चलते ऊना में 30 सितंबर तक निजी निर्माण के लिए पहाड़ी कटान पर रोक

ऊना,राकेश-:मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश और संभावित प्राकृतिक आपदाओं के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ऊना ने 30 सितंबर तक निजी विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए किसी भी प्रकार के पहाड़ी कटान पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।जिला दंडाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष जतिन लाल द्वारा जारी आदेश...

2027 चुनाव की तैयारी में भाजपा तेज, कोर ग्रुप बैठक में कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनआंदोलन का फैसला

शिमला,संजू-:वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में अपने राजनीतिक अभियान को गति देने का निर्णय लिया है।शिमला में आयोजित भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक में कांग्रेस सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनआंदोलन शुरू करने का फैसला लिया गया।पार्टी ने दावा किया...

पलवल में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह का बीजेपी पर हमला, बोले— शिक्षा और परीक्षाओं पर माफियाओं का कब्जा

पलवल/सुंदर कुंडू -:पलवल में हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बीजेपी सरकार पर शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में शिक्षा और परीक्षाओं पर माफियाओं का कब्जा हो चुका है। एचटेट परीक्षा कराने में सरकार पूरी तरह विफल रही है। राव नरेंद्र सिंह पलवल के...

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार: प्रभावित परिवारों ने मांगा पुनर्वास के लिए समय, डीसी बोले—हर मामले पर अलग से होगा निर्णय

धर्मशाला | राहुल चावला-:कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार परियोजना से प्रभावित रछीयालू और किओड़िया मोल के ग्रामीण मंगलवार को अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा से मिले। इस दौरान प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से मकान खाली करने के लिए पर्याप्त समय देने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि वे एयरपोर्ट विस्तार...

राम मंदिर पर राजनीति छोड़ कांग्रेस अपने कार्यकाल के विवादों पर जवाब दे : अनुराग ठाकुर

शिमला/संजू-:पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था,लंबे सामाजिक संघर्ष और संवैधानिक प्रक्रिया का परिणाम है।उन्होंने कहा कि वर्षों से जिस मंदिर निर्माण की मांग की जा रही थी,वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरी हुई।उनके अनुसार...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.