/ Jul 07, 2026

हरियाणा के 3000 सरकारी डॉक्टर हड़ताल पर स्वास्थ्य सेवाएं हुई ठप्प

कुरूक्षेत्र : चन्द्रिका (TSN)-आज हरियाणा प्रदेश के 3000 सरकारी डॉक्टर हड़ताल पर हैं।ऐसे में सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं ठप्प हैं। प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में ओपीडी बंद रहेगी और डॉक्टर मरीज की जांच नहीं कर रहे क्योंकि वे हड़ताल पर हैं।केवल आपात सेवाएं ही बहाल रहेंगी। इनमें इमरजेंसी, ट्रामा सेंटर और पोस्टमार्टम रूम की सेवाएं जारी हैं।
कुरूक्षेत्र में भी 70 डॉक्टरों ने एक साथ डाली 2 दिन के अवकाश की अर्जी
बता दें कि हरियाणा की सरकारी डॉक्टरों की हड़ताल आज सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है। हरियाणा मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन को बुधवार शाम 5:30 बजे सरकार से वार्ता के लिए बुलाया गया  था, लेकिन कुछ समय पहले ही वह वार्ता स्थगित कर दी गई। अब यह वार्ता आज दोपहर 12 के बाद होगी। ऐसे में एक बात तो तय है कि आज वीरवार का दिन सरकारी अस्पतालों में इलाज करने वाले मरीजों के लिए परेशानी भरा साबित होगा।अगर कुरुक्षेत्र जिले की बात करें तो संगठन से जुड़े जिले के सभी डॉक्टरों ने एक साथ दो दिन के लिए आकस्मिक अवकाश की अर्जी डाल दी है। इतना ही नहीं नर्सिंग स्टाफ भी अपनी मांगों के समर्थन में 2 घंटे तक कलम छोड़ हड़ताल पर रहेंगे। नर्सिंग स्टाफ पिछले दो दिनों से सरकार के खिलाफ कल रिबन लगाकर रोष जता रहे हैं। ऐसे में अब चिकित्सक और स्टाफ नर्स के एक साथ हड़ताल पर जाने से स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावित होना पक्का है।
केवल आपात सेवाएं बहाल, इमरजेंसी, ट्रामा सेंटर, पोस्टमार्टम हाउस चलेंगे
वहीं नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत कर्मी भी हड़ताल पर जाने की चेतावनी दे रहे हैं। जिले की सीएचसी, पीएचसी समेत सरकारी अस्पतालों में एचसीएमएसए के साथ फॉरेंसिक विशेष, मेडिकल ऑफिसर समेत करीब 70 चिकित्सक जुड़े हुए हैं। इन चिकित्सकों के एक साथ हड़ताल पर जाने से आपातकालीन और पोस्टमार्टम सेवाओं पर असर पड़ेगा। हालांकि अनुबंध तौर पर अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक अपनी ड्यूटी पर हैं।उधर, नर्सिंग स्टाफ पहले से सरकार के खिलाफ रोष जता रहा है। एसोसिएशन की जिला प्रधान गुरमीत कौर ने बताया कि जिले में नर्सिंग वेलफेयर एसोसिएशन में शामिल 250 से ज्यादा कर्मी आज सुबह नौ से 11 बजे तक कलम छोड़ हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान कोई भी काम नहीं किया जाएगा। हालांकि आपातकालीन और लेबर वार्ड में कर्मी अपनी ड्यूटी देते रहेंगे। उनकी मांग है कि उनको केंद्र के समान नर्सिंग अलाउंस 7200 रुपये दिया जाए। साथ ही नर्सिंग कैडर को केंद्र की भांति ग्रुप-सी की बजाय ग्रुप-बी में शामिल किया जाए।
एचसीएमएसए के जिला प्रधान डॉ. प्रदीप नागर ने बताया कि सभी चिकित्सक दो दिन के आकस्मिक अवकाश पर चले गए हैं। वीरवार से उनसे जुड़े चिकित्सक घर पर ही रहेंगे। इस दौरान सरकारी अस्पतालों में पोस्टमार्टम समेत आपातकालीन सेवाएं भी ठप रहेंगी। पंचकूला में चल रही भूख हड़ताल में जिले से दो चिकित्सक शामिल होने जाएंगे। प्रत्येक जिले से उस हड़ताल में भागीदारी निभाई जाएगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मानसून के चलते ऊना में 30 सितंबर तक निजी निर्माण के लिए पहाड़ी कटान पर रोक

ऊना,राकेश-:मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश और संभावित प्राकृतिक आपदाओं के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ऊना ने 30 सितंबर तक निजी विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए किसी भी प्रकार के पहाड़ी कटान पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।जिला दंडाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष जतिन लाल द्वारा जारी आदेश...

2027 चुनाव की तैयारी में भाजपा तेज, कोर ग्रुप बैठक में कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनआंदोलन का फैसला

शिमला,संजू-:वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में अपने राजनीतिक अभियान को गति देने का निर्णय लिया है।शिमला में आयोजित भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक में कांग्रेस सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनआंदोलन शुरू करने का फैसला लिया गया।पार्टी ने दावा किया...

पलवल में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह का बीजेपी पर हमला, बोले— शिक्षा और परीक्षाओं पर माफियाओं का कब्जा

पलवल/सुंदर कुंडू -:पलवल में हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बीजेपी सरकार पर शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में शिक्षा और परीक्षाओं पर माफियाओं का कब्जा हो चुका है। एचटेट परीक्षा कराने में सरकार पूरी तरह विफल रही है। राव नरेंद्र सिंह पलवल के...

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार: प्रभावित परिवारों ने मांगा पुनर्वास के लिए समय, डीसी बोले—हर मामले पर अलग से होगा निर्णय

धर्मशाला | राहुल चावला-:कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार परियोजना से प्रभावित रछीयालू और किओड़िया मोल के ग्रामीण मंगलवार को अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा से मिले। इस दौरान प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से मकान खाली करने के लिए पर्याप्त समय देने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि वे एयरपोर्ट विस्तार...

राम मंदिर पर राजनीति छोड़ कांग्रेस अपने कार्यकाल के विवादों पर जवाब दे : अनुराग ठाकुर

शिमला/संजू-:पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था,लंबे सामाजिक संघर्ष और संवैधानिक प्रक्रिया का परिणाम है।उन्होंने कहा कि वर्षों से जिस मंदिर निर्माण की मांग की जा रही थी,वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरी हुई।उनके अनुसार...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.