/ Jul 07, 2026

जगत नेगी बोले…पटवारी कानूनगो के कारण जनता हुई परेशान तो होगी कार्यवाही

शिमला : संजु चौधरी ( TSN)- हिमाचल प्रदेश में पटवारी और कानूनगो ने स्टेट कैडर और दूसरी मांगों को लेकर ऑनलाइन काम बंद कर दिया है। वहीं सरकार ने इन्हें  2 दिन के भीतर कार्य पर पर आने के आदेश जारी किए ।वहीं पटवारी कानूनगों ने की हड़ताल को लेकर राजस्व मंत्री जगत सिंह ने कहा है कि अगर जनता परेशान हुई तो कार्यवाही होगी. वहीं उन्होंने यूनिवर्सल कार्टन पर भाजपा के बयान पर भी पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा के पास कोई मुद्दा नही है,इसलिए इस पर राजनीति करने की कोशिश कर रही है।
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि जनहित में पटवारी कानूनगो का स्टेट काडर किया गया है।उन्होंने कहा कि कोई आर एंड पी रूल में कोई बदलाव नही किया गया है। इससे इनकी सीनियोरिटी में कोई बदलाव नहीं होगा।सरकार स्टेट काडर करने के बाद इनकी मास ट्रासंफर नहीं करेगी बल्कि जहां जरूरत होगी वहीं ट्रांसफर करेंगे। उन्होंने कहा कि अब हर क्षेत्र सड़कों से जुड़ा है, कनेक्टिविटी बढ़ गई है, इसलिए किसी को भी दिक्कत नहीं होनी चाहिए।उन्हें बेवजह स्थानारित नही किया जाएगा।जहां लंबे समय समय से पड़ खाली है और आवश्यकता है उन्हें ही भरा जाएगा। यह एक प्रशासनिक प्रक्रिया हैं।उन्होंने पटवारी कानूनगो से आग्रह करते हुए कहा कि उनके आर एंड पी में कोई बदलाव नही किया है किसी किसी का स्थानांतरण नही किया जा रहा जहाँ आवश्यकता होगी वही प्रशासनिक कार्यवाही होगी।वहीं उन्होंने कहा कि जनता को हरासमेंट करना बर्दाश्त नहीं होगा नियमो के तहत कार्यवाही होगी।
भाजपा विधायक  व प्रवक्ता के बयान पर पलटवार 
जगत सिंह नेगी ने कहा कि  यूनिवर्सल कार्टन पर भाजपा विधायक बलबीर वर्मा व प्रवक्ता चेतन बरागटा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि सरकार ने बागवानों के साथ बैठक के बाद सभी को दो माह तक आपत्तियां दर्ज करवाने का समय दिया था।इन दो माह में न ही भाजपा की ओर से और न ही विधायक बलबीर वर्मा की तरफ से कोई आपत्ति दर्ज करवाई गई। दो माह बाद ही युनिवर्सल कार्टन की नोटिफिकेशन  जारी की गई।उन्होंने कहा कि बीजेपी नेता हमारे साथ प्राइवेट में बैठते हैं तब  फैसले का समर्थन करते हैं और जनता के बीच विरोध करने लग जाते हैं।उन्होंने कहा कि यह निर्णय लंबी एक्सर्साइज के बाद लिया गया है फैसला।बीजेपी सरकार युनिवर्सल कार्टन और किलो के हिसाब सेब बेचने की बात करती रही लेकिन लागू नही कर पाई।अब उनके पास कोई मुद्दा नही है।केवल राजनीति कर रहे है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मानसून के चलते ऊना में 30 सितंबर तक निजी निर्माण के लिए पहाड़ी कटान पर रोक

ऊना,राकेश-:मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश और संभावित प्राकृतिक आपदाओं के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ऊना ने 30 सितंबर तक निजी विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए किसी भी प्रकार के पहाड़ी कटान पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।जिला दंडाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष जतिन लाल द्वारा जारी आदेश...

2027 चुनाव की तैयारी में भाजपा तेज, कोर ग्रुप बैठक में कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनआंदोलन का फैसला

शिमला,संजू-:वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में अपने राजनीतिक अभियान को गति देने का निर्णय लिया है।शिमला में आयोजित भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक में कांग्रेस सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनआंदोलन शुरू करने का फैसला लिया गया।पार्टी ने दावा किया...

पलवल में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह का बीजेपी पर हमला, बोले— शिक्षा और परीक्षाओं पर माफियाओं का कब्जा

पलवल/सुंदर कुंडू -:पलवल में हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बीजेपी सरकार पर शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में शिक्षा और परीक्षाओं पर माफियाओं का कब्जा हो चुका है। एचटेट परीक्षा कराने में सरकार पूरी तरह विफल रही है। राव नरेंद्र सिंह पलवल के...

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार: प्रभावित परिवारों ने मांगा पुनर्वास के लिए समय, डीसी बोले—हर मामले पर अलग से होगा निर्णय

धर्मशाला | राहुल चावला-:कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार परियोजना से प्रभावित रछीयालू और किओड़िया मोल के ग्रामीण मंगलवार को अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा से मिले। इस दौरान प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से मकान खाली करने के लिए पर्याप्त समय देने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि वे एयरपोर्ट विस्तार...

राम मंदिर पर राजनीति छोड़ कांग्रेस अपने कार्यकाल के विवादों पर जवाब दे : अनुराग ठाकुर

शिमला/संजू-:पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था,लंबे सामाजिक संघर्ष और संवैधानिक प्रक्रिया का परिणाम है।उन्होंने कहा कि वर्षों से जिस मंदिर निर्माण की मांग की जा रही थी,वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरी हुई।उनके अनुसार...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.