/ Sep 02, 2026

पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर का एलान…नही लड़ेंगे विधानसभा का चुनाव

रोहतक : चन्द्रिका ( TSN)- पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने ऐलान किया  है कि वह इस बार रोहतक से विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे. पत्रकार वार्ता में मनीष ग्रोवर ने भूपेंद्र हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा पर भी जमकर निशाना साधा है. हरियाणा मांगे हिसाब पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा की भूपेंद्र हुड्डा के 10 साल के कार्यकाल में जमकर भ्रष्टाचार हुआ था. भूपेंद्र हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा को चाहिए कि वह हरियाणा की जनता को पहले उसका हिसाब दे।
2014 में रोहतक से चुनाव जीतकर राज्य सहकारिता मंत्री बने पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि वह इस बार विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे । अचानक से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर और चुनाव न लड़ने का फैसला कर मनीष ग्रोवर ने सबको चौंका दिया है।  मनीष ग्रोवर का कहना है कि वह संगठन में रहकर काम करना चाहते हैं ताकि हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बने.उन्होंने कहा कि यह उनका निजी फैसला है, लेकिन वह चुनाव नहीं लड़ना चाहते। उन्होंने कहा कि वह पूरे प्रदेश में संगठन में रहकर पार्टी की सेवा करना चाहते हैं.पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि वह 1971 से सक्रिय राजनीति में है,कई बार वह पार्षद व जिला अध्यक्ष भी रहे. उन्होंने कहा कि राजनीति में उनका कोई मां-बाप नहीं था,वह निचले स्तर से अपने बलबूते पर संघर्ष करते हुए भारतीय जनता पार्टी की सरकार मे मंत्री पद तक पहुंचे हैं.भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें रोहतक विधानसभा से पांच बार चुनाव लडवाया है. जिसका वह धन्यवाद करना चाहते हैं.
भूपेंद्र हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा पर साधा  जमकर निशाना 
पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने भूपेंद्र हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा पर जमकर निशाना साधा उन्होंने रोहतक से कांग्रेस के विधायक भारत भूषण बत्रा से भी सवाल कर पूछा की बताएं कि भूपेंद्र हुड्डा की सरकार में 10 साल में उन्होंने रोहतक में क्या करवाया. जबकि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में रोहतक में अनेक ऐसे कार्य करवाए गए हैं जो मेनिफेस्टो में नहीं थे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

चंडीगढ़ की तर्ज पर हिमाचल में बसेगा ‘हिम चंडीगढ़’, 9 किमी रिवरफ्रंट से बदलेगी तस्वीर

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश में बढ़ते शहरीकरण और आबादी के दबाव को देखते हुए सरकार अब चंडीगढ़ की तर्ज पर एक नया नियोजित शहर विकसित करने की तैयारी में है।इस प्रस्तावित शहर को ‘हिम चंडीगढ़’ नाम दिया गया है। नगर एवं ग्राम नियोजन (TCP) मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि प्रदेश की भविष्य की शहरी जरूरतों...

हिमाचल में लॉटरी पर सियासी संग्राम, जयराम ठाकुर बोले- नई पीढ़ी को बर्बाद करेगा सरकार का फैसला

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में लॉटरी शुरू करने के सरकार के फैसले को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। बुधवार को विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले भाजपा विधायकों ने विधानसभा परिसर के बाहर धरना-प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने लॉटरी के फैसले को तत्काल वापस लेने की मांग...

मंडी में बनेगी उत्तरी भारत की पहली ओवरहेड एलिवेटेड रोटरी, बिना रुके दौड़ेंगे वाहन

मंडी/धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी एनएचएआई की ओर से कई ऐसे प्रोजेक्ट्स पर काम किया जा रहा है,जो आने वाले समय में प्रदेश की कनेक्टिविटी को नई दिशा देंगे।मंडी के बिंद्रावणी में बन रही ओवरहेड एलिवेटेड रोटरी भी इन्हीं महत्वपूर्ण परियोजनाओं में शामिल है। दावा किया जा रहा है कि यह...

एक से श्रेष्ठ’ के 650 केंद्रों ने बदली 12 हजार बच्चों की तस्वीर: राज्यपाल और अनुराग ठाकुर ने मनाया पांच वर्ष का सफर

ऊना,राकेश-:हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता और सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने बुधवार को ऊना स्थित लता मंगेशकर कला केंद्र में ‘एक से श्रेष्ठ’ पहल के पांच वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित समारोह में भाग लिया। कार्यक्रम में प्रदेश में संचालित 650 शिक्षा केंद्रों की उपलब्धि और इनके माध्यम से हजारों जरूरतमंद बच्चों...

पेंशनरों का सब्र टूटा: शिमला में सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे बुजुर्ग, बड़े आंदोलन की चेतावनी

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में लंबित वित्तीय देनदारियों को लेकर पेंशनरों का आक्रोश अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है।राजधानी शिमला के चौड़ा मैदान में प्रदेशभर से पहुंचे पेंशनरों ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।पेंशनरों ने लंबे समय से लंबित डीए/डीआर एरियर,संशोधित वेतनमान के बकाये और मेडिकल रिइम्बर्समेंट के बिलों का जल्द भुगतान करने की...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.