मंडी : धर्मवीर ( TSN)– संसद में 23 जुलाई को आम बजट पेश होने के बाद बजट सत्र के चौथे दिन हिमाचल प्रदेश की मंडी संसदीय सीट से भाजपा सांसद कंगना रनौत को अपनी बात रखने का मौका मिला। अपने भाषण के दौरान सांसद कंगना रनौत जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए कसीदे बांधते हुए नजर आई. वहीं प्रदेश की सुक्खू सरकार को भी जमकर कोसते हुए सांसद नजर आई। अपनी स्पीच में कंगना ने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा पिछले 10 सालों में किए गए विकास कार्यों की चर्चा करते हुए पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। इस मौके परं कंगना ने साल 2023 में हिमाचल प्रदेश में आई आपदा पर सुक्खू सरकार को जमकर घेरा।
कंगना ने आरोप लगाते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार चल रही है। कांग्रेस की यह सरकार पिछले एक साल में आपदा प्रभावितों को राहत दिलाने में विफल साबित हुई है। इस सरकार की भ्रष्ट नीतियों के कारण हिमाचल अभी तक नहीं उभर पाया है। उन्होंने इस मौके पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारण का आम बजट में हिमाचल प्रदेश को आपदा से उभरने के लिए स्पैशल राहत प्रदान के लिए धन्यावाद भी किया। इसके अलावा कंगना रनौत ने केंद्र सरकार से हिमाचल प्रदेश में पर्यटन को बढ़ाने के लिए मंडी में इंटरनेशनल हवाई अड्डे की भी मांग उठाई।
