CM सुक्खू का नीति आयोग की बैठक में न जाना दुर्भाग्यपूर्ण… नहीं करनी चाहिए राजनीती -जयराम ठाकुर

शिमला : संजु चौधरी ( TSN)- पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधा है. जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री का नीति आयोग की बैठक में न जाना दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि इसे राजनीति से अलग रखना चाहिए. राजनीति करने के तो बहुत सारे मौके मिलते हैं, लेकिन इस तरह के मामलों में राजनीति नहीं करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को पहले प्रदेश हितों को आगे रखना चाहिए. नीति आयोग की बैठक में शामिल  न होने से राज्य को नुकसान होगा. यहां मुख्यमंत्री के पास राज्य के हितों का को आगे रखने का मौका था, लेकिन उन्होंने यह मौका गवा दिया. जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश एक छोटा सा राज्य है और यहां केंद्र सरकार का सहयोग मिलना बेहद जरूरी है.
 नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उनके मंत्री सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें करते हैं. बीते साल आई आपदा के बाद अब तक पुनर्निर्माण का कार्य नहीं हो सका है. मंडी में 12 पुल टूटे, लेकिन अब तक एक भी पुल का निर्माण नहीं हुआ. सवाल यह भी खड़ा होता है कि क्या राज्य सरकार ने जो राशि बांटी, वह आपदा प्रभावितों तक पहुंची भी या नहीं. उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है. प्रदेश के अस्पतालों में हिम केयर का लाभ मरीजों को नहीं मिल रहा है. आर्थिक संसाधनों को जुटाने के लिए राज्य सरकार की ओर से बनाई गई कैबिनेट सब कमेटी सिर्फ रस्म अदायगी जैसी है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार सिर्फ और सिर्फ झूठ बोलने का काम करती है. सरकार बोलती कुछ है और करती कुछ है.
मेडिकल डिवाइस पार्क का 30 करोड़ रुपए  केंद्र सरकार को लौटाना गलत 
जयराम ठाकुर ने कहा कि  कि मेडिकल डिवाइस पार्क का 30 करोड़ रुपए दोबारा केंद्र सरकार को लौटाना भी गलत है. उन्होंने कहा कि वे नहीं जानते कि इस तरह की सलाह मुख्यमंत्री को कौन देता है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की प्रदेश के हितों में रुचि ही नहीं है. उन्होंने कहा कि 18 महीने के छोटे से कार्यकाल में ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार  भ्रष्टाचार में डूबी हुई है.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

दलाई लामा से मिले अमेरिकी कांग्रेस के पांच सांसद, मैक्लोडगंज में हुई अहम मुलाकात

राहुल चावला,मैक्लोडगंज-:तिब्बती धर्मगुरु परम पावन 14वें दलाई लामा से बुधवार को मैक्लोडगंज स्थित उनके निवास पर अमेरिकी कांग्रेस के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान तिब्बती निर्वासित सरकार के सिक्योंग पेनपा छेरिंग भी मौजूद रहे। अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल की इस मुलाकात को तिब्बती समुदाय के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।प्रतिनिधिमंडल में अमेरिकी...

लुहणू मैदान पर मुंबई का दबदबा, हिमाचल को पारी और 196 रन से दी करारी शिकस्त

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर के लुहणू क्रिकेट मैदान में खेले गए रणजी ट्रॉफी मुकाबले में मुंबई की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए हिमाचल प्रदेश को पारी और 196 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मुकाबले के दौरान मुंबई के खिलाड़ियों ने खेल के विभिन्न पहलुओं में अपनी श्रेष्ठता साबित की और हिमाचल की टीम को वापसी...

वीरभद्र सिंह को भुलाने के बीजेपी के आरोपों पर विक्रमादित्य सिंह का पलटवार, बोले- तथ्यहीन बयानबाजी कर रही बीजेपी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच सियासत तेज हो गई है। बीजेपी की ओर से कांग्रेस पर वीरभद्र सिंह को भुला देने के लगाए जा रहे आरोपों पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने बीजेपी के आरोपों को तथ्यहीन बताते हुए कहा...
CM Sukhwinder singh sukhu

हर्ष महाजन पर सीएम सुक्खू का पलटवार,बोले- कांग्रेस छोड़ने वालों की वापसी नहीं होगी

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन के बयानों पर पलटवार करते हुए भाजपा में गुटबाजी होने का आरोप लगाया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि हर्ष महाजन उनसे बाद में राजनीति में आए थे और वह उनसे पहले ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी तथा एनएसयूआई के अध्यक्ष बन चुके थे।सुक्खू ने...

शिमला-रामपुर हेलीकॉप्टर सेवा शुरू,सप्ताह में तीन दिन मिलेगी हवाई सुविधा

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने एक और कदम उठाया है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संजौली हेलीपोर्ट से शिमला-रामपुर हेलीकॉप्टर सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस सेवा के शुरू होने से रामपुर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को हवाई सफर...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.