लोकसभा में भी गूंजा हिम केयर का मुद्दा.. सांसद सुरेश कश्यप ने उठाई प्रदेश सरकार की खामियां

शिमला : संजु चौधरी ( TSN)- सांसद सुरेश कश्यप ने लोकसभा में प्रदेश की कांग्रेस सरकार को घेरते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में 18 महीने से कांग्रेस की सरकार है  जो कि इंडी गठबंधन का भाग भी है और इनके राज में हिमाचल प्रदेश के विकास पर ग्रहण लग चुका है, जितनी भी भाजपा एवं जयराम ठाकुर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं प्रदेश में चल रही थी उसको बंद किया जा रहा है। हाल ही में आयुष्मान भारत के तर्ज पर शुरू की गई हिम केयर योजना इसका ताजा उदाहरण है. इस योजना के अंतर्गत 370 करोड़ की देनदारी बाकी है और निजी अस्पतालों में इस योजना के अंतर्गत हो रहे इलाज पर रोक लगा दी गई है.
पहाड़ी राज्यों के लिए अलग मंत्रालय की मांग भी उठाई
भाजपा सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रदेश में ना महिलाओं को 1500 रु ना युवाओं को रोजगार न किसान की गोबर खरीद ना दूध खरीद हो पा रहा है। यह सरकार केवल झूठ की सरकार है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश एक पहाड़ी राज्य है और ऐसे देश के सभी पहाड़ी राज्यों के लिए एक मंत्रालय का गठन भी होना चाहिए,जो इन राज्यों को सहायता मुहैया करवा सके। उन्होंने लोकसभा में सभापति महोदय के माध्यम से इस बात  को केंद्र सरकार के समक्ष रखा।उन्होंने  हिमाचल को  एक पर्यटन राज्य होने का मुद्दा भी उठाया और इसके लिए अतिरिक्त सहायता भी मांगी, जिस प्रकार प्रदेश में टनल निर्माण का काम चल रहा है,उसको और ज्यादा गति देने की मांग भी उठाई. वहीं उन्होंने अपने जिला सिरमौर में सीसीई सीमेंट प्लांट को बढ़ाने की मांग भी रखी।वहीं कश्यप ने केंद्र बजट की सराहना करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश को इस बजट में 10352 करोड़ की राशि मिल रहीं है.जिससे हिमाचल में सड़क एवं हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने केंद्र सरकार का हिमाचल को दिए गए 2698 करोड़ के रेल बजट का धन्यवाद भी किया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के 3.0 के पहले बजट को सर्वस्पर्शी बजट बताया।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

चिंतपूर्णी मंदिर में होमगार्ड की ईमानदारी: महिला को लौटाया डेढ़ लाख रुपये का आईफोन प्रो

चिंतपूर्णी, विकास-: शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के मंदिर परिसर में तैनात होमगार्ड के जवानों ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए श्रद्धालु का गुम हुआ महंगा मोबाइल फोन वापस लौटाया। होमगार्ड के इस सराहनीय कार्य की महिला श्रद्धालु ने प्रशंसा करते हुए जवानों का आभार जताया।जानकारी के अनुसार, होशियारपुर निवासी सुरिंदर कौर पत्नी बलदेव...

पलवल में 150 दिव्यांगजनों को मिले मुफ्त ई-स्कूटर, कृष्णपाल गुर्जर ने किया वितरण

पलवल-:पलवल में दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम पहल की गई।केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में 150 दिव्यांगजनों को मुफ्त विशेष ई-स्कूटर वितरित किए।इस दौरान होडल विधायक हरेंद्र सिंह,पूर्व मंत्री हर्ष कुमार,पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल और पूर्व विधायक दीपक मंगला समेत कई गणमान्य लोग...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोले- देश में लौट रहा कांग्रेस का दौर, भाजपा नेताओं के कांग्रेस में आने का किया दावा

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने के दावों और नए जिलों के गठन को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने भाजपा नेताओं के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि देश में कांग्रेस का दौर फिर से लौट रहा है।उन्होंने सवाल उठाया कि जो पार्टी...

लुहणु मैदान में 18 अक्टूबर से सजेगा रणजी ट्रॉफी का रोमांच, हिमाचल-मुंबई के बीच भिड़ंत

बिलासपुर,सुभाष-:गोबिंद सागर झील के किनारे स्थित लुहणु क्रिकेट मैदान में 18 से 21 अक्टूबर तक रणजी ट्रॉफी के मुकाबले खेले जाएंगे।इस चार दिवसीय मुकाबले में हिमाचल प्रदेश और मुंबई की टीमें आमने-सामने होंगी।लंबे समय बाद बिलासपुर में राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मैच का आयोजन होने जा रहा है,जिससे जिले के क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह...

मनोकामना पूरी होने पर दिल्ली के कारोबारी ने मां नैना देवी को भेंट किया सोने का आभूषण सेट

बिलासपुर,सुभाष-:हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में शारदीय नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं की खूब भीड़ उमड़ रही है।देशभर से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन करने पहुंच रहे हैं और अपनी श्रद्धा व सामर्थ्य के अनुसार मां के चरणों में चढ़ावा अर्पित कर रहे हैं।इसी कड़ी में दिल्ली के कारोबारी प्रवेश गर्ग ने...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.