गैर भाजपा राज्यो सरकारों से हो रहा भेदभाव…कैसे पूरा होगा विकसित भारत का सपना

शिमला : संजु चौधरी ( TSN)- नीति आयोग की बैठक में न जाने को लेकर विपक्ष द्वारा उठाए गए सवालों पर सीएम के मीडिया एडवाइजर नरेश चौहान ने पलटवार किया है. उन्होंने  कहा कि  गैर भाजपा की जहा सरकारें है वहा पर केंद्र  सरकार भेदवाव कर रही है। नीति आयोग की बैठक में जो मुख्यमंत्री गए उनकी बात तक नही सुनी गई।भाजपा नीति आयोग की बैठक में जाने को लेकर बयानबाजी कर रहे है लेकिन नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर जनता को बताए  कि हिमाचल को विशेष पैकेज दिलाने के लिए कितनी बार वे  प्रधानमंत्री व  वित्त मंत्री से मिले हैं।उनकी जिम्मेवारी बनती है क्योंकि दिल्ली में भाजपा की सरकार है।
सीएम के मीडिया एडवाइजर नरेश चौहान ने कहा कि
केंद्र सरकार ने अपने मित्र सहयोगी राज्यो की सरकारो के लिए अपने दरवाजे खोले ओर बजट दिया।लेकिन हिमाचल जो बीते वर्ष आपदा से जूझ कर निकला  उसके लिए इस बजट में कुछ नही दिया गया।उन्होंने कहा कि यदि बार बार बात न सुनी जाए तो बैठक का बहिष्कार ही रास्ता होता है। प्रधानमंत्री विकसित भारत का एक तरफ दावा करते हैं,वहीं जहां पर गैर भाजपा सरकार हैं उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है.ऐसे में किस तरह से विकसित भारत का सपना पूरा हो सकता है।
नही बढ़ाए गया बसों का किराया
वही नरेश चौहान ने बस में किराए की बढ़ोतरी करने से साफ इनकार किया. उन्होंने कहा कि अभी तक सरकार ने इस तरह का कोई भी फैसला नहीं लिया है लेकिन प्रदेश वित्तीय  स्थिति  सुधारने के लिए सरकार कड़े कदम उठा  रही है। पूर्व कि भाजपा सरकार ने हिमाचल में कर्ज में डुबो दिया है और वित्तिय स्तिथि को बहुत ज्यादा खराब कर दिया है जिसे पटरी पर लाने के प्रयास मुख्यमंत्री कर रहे है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

शिमला में फोरलेन टनल निर्माण के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, ढली में निकाली आक्रोश रैली

शिमला,संजू-:राजधानी शिमला में फोरलेन टनल निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध तेज हो गया है।टनल निर्माण के कारण मकानों में दरारें आने और रिहायशी इलाकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित लोगों ने शुक्रवार को ढली टनल से आक्रोश रैली निकाली। टनल प्रभावित मंच के बैनर तले प्रदर्शन कर लोगों ने सरकार और प्रशासन के...

कांगड़ा बनेगा हिमाचल का पर्यटन केंद्र, नए जिलों पर आयोग की रिपोर्ट के बाद होगा फैसला: CM सुक्खू

राहुल चावला,धर्मशाला–:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने और धर्मशाला को बड़े आयोजनों के केंद्र के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता दोहराई है।शुक्रवार को धर्मशाला पहुंचे मुख्यमंत्री ने पर्यटन विकास,होटल कारोबार,नए जिलों के गठन, स्वास्थ्य सेवाओं,शिक्षा और केंद्रीय विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न मुद्दों...

HPU के ‘हमीर संगम’ में बीजेपी नेताओं की मौजूदगी से सियासी चर्चा तेज, नए जिलों पर सुधीर शर्मा ने सरकार को घेरा

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) में आयोजित ‘हमीर संगम’ कार्यक्रम के बहाने प्रदेश की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है।कार्यक्रम में हजारों छात्रों की भागीदारी और बीजेपी नेताओं की मौजूदगी ने सियासी हलचल बढ़ा दी है।राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि धर्मशाला के विधायक सुधीर...

व्हाइट केन डे पर राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता दिव्या शर्मा का संदेश—दृष्टिबाधितों को दया नहीं, अधिकार चाहिए

शिमला-:दृष्टिबाधित लोगों को शिक्षा,रोजगार और आत्मनिर्भरता के अवसर उपलब्ध कराने में कंप्यूटर टेक्नोलॉजी की महत्वपूर्ण भूमिका है।राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित दृष्टिबाधित कॉरपोरेट रणनीतिकार दिव्या शर्मा ने कहा कि तकनीक के माध्यम से दृष्टिबाधित व्यक्ति अपनी क्षमताओं का बेहतर उपयोग कर सकते हैं और समाज में अपनी अलग पहचान बना सकते हैं।वह गुरुवार को विश्व श्वेत...

कांगड़ा में मौसम ने बदली करवट,बारिश से बढ़ी ठंड,17 अक्टूबर तक बदलाव के आसार

कांगड़ा-:जिला कांगड़ा में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। जिले के मैदानी क्षेत्रों में सुबह-सुबह आसमान में काले बादल छाने के बाद गरज के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। अचानक बदले मौसम से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं तापमान में गिरावट के चलते ठंड का एहसास...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.