प्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश की संभावना..10 अगस्त को ऑरेंज अलर्ट किया जारी

शिमला : संजु चौधरी ( TSN)-हिमाचल प्रदेश में मानसून धीमी रफ्तार के साथ आरंभ हुआ है।प्रदेश में 1 जून से  अगस्त माह तक सामान्य से कम बारिश हुई है।जबकि प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में मॉनसून का तांडव देखने को मिला है ।जिससे कई जिंदगियां  बादल फटने के कारण लील हो गयी।वहीं आने वाले दिनों में 9 अगस्त तक मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. जिसके चलते लोअर हिमालय में हल्की बारिश की संभावना है।वहीं 10 अगस्त के लिए मौसम विभाग ने भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मंडी,बिलासपुर, हमीरपुर, सिरमौर, सोलन व शिमला के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश
 मौसम विज्ञान केंद्र के  डॉ कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा को प्रदेश में मानसून की बारिश सामान्य से कम रही हेम1जून से 7 अगस्त तक हिमाचल में 30%कम बारिश दर्ज की गई है।आने वाले 30 सितंबर तक इस आंकड़े में वृद्धि का अनुमान है।उन्होंने कहा कि गत 24 घण्टों के दौरान मंडी और सिरमौर जिला में भारी बारिश हुई है।मंडी के जोगिन्दरनगर में 140mm वर्षा दर्ज की गई है। आज के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।जिसके कारण मंडी , हमीरपुर, सिरमौर में भारी बारिश की संभावना है। आने वाले दिनों में 8 और 9 अगस्त को को येलो अलर्ट जारी किया गया है।जिसके चलते कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश का पूर्वानुमान है।10 अगस्त को फिर पूर्वी हवाओं के कारण ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।जिसके कारण मंडी,बिलासपुर, हमीरपुर, सिरमौर, सोलन व शिमला के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मां चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में भीख मांगते 13 बच्चे रेस्क्यू, चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस का संयुक्त अभियान

चिंतपूर्णी, विकास— मां श्री चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में छोटे बच्चों को भीख मांगने से रोकने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चाइल्ड हेल्पलाइन, चिंतपूर्णी पुलिस और मंदिर में तैनात पूर्व सैनिकों की ओर से विशेष संयुक्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मंदिर भवन और आसपास के क्षेत्रों से करीब 13 बच्चों को...

नौतपा की दस्तक से हरियाणा तपने लगा, अंबाला में पारा 45 डिग्री के करीब

अम्बाला -:हरियाणा में आज से नौतपा की शुरुआत हो गई है। अंबाला समेत कई इलाकों में भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। तापमान 45 डिग्री के आसपास पहुंचने से दोपहर के समय सड़कें और बाजार सूने नजर आए। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने के साथ नौतपा शुरू...

लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दाम, महंगाई बढ़ने की चिंता तेज

अम्बाला -:अंबाला में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। तेल के दाम करीब एक रुपये 61 पैसे प्रति लीटर बढ़ने से आम लोगों की चिंता बढ़ गई है। पिछले 15 दिनों में यह चौथी बार है जब पेट्रोल और डीजल के रेट में इजाफा हुआ है। लगातार बढ़ती कीमतों...

हिमाचल के सरकारी स्कूलों को उत्कृष्ट बनाने की दिशा में सरकार के बड़े कदम..विद्यार्थियों के साथ किया संवाद

शिमला-:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह ने सोमवार को नव स्तरोन्नत सीबीएसई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, छोटा शिमला में विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों को देश के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थानों में शामिल करना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार किए जा रहे हैं और...

गर्मी से राहत पाने धर्मशाला-मैक्लोडगंज पहुंचे पर्यटक आईपीएल मुकाबले ने बढ़ाई रौनक, ट्रैफिक जाम बना बड़ी चुनौती

धर्मशाला, राहुल -:मैदानी इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक इन दिनों हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों धर्मशाला और मैक्लोडगंज का रुख कर रहे हैं। सुहावने मौसम, प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण का आनंद लेने के लिए देश-विदेश से लोग यहां पहुंच रहे हैं। वहीं 26...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.