/ Jun 14, 2026

शहीद CRPF इंस्पेक्टर कुलदीप मलिक को नम आँखों से दी गई अंतिम विदाई

जुलाना 21 अगस्त : जम्मू के उधमपुर जिले में सीआरपीएफ की गश्त के दौरान आतंकी हमले में शहीद हुए जींद के निडानी गांव के कुलदीप मलिक का आज राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में पूरा गांव उमडा पर कोई भी बीजेपी का बड़ा नेता और विधायक नहीं पहुंचा।
शहीद कुलदीप मलिक के  दोनों बेटे भी सेना में 
 कुलदीप मलिक सीआरपीएफ में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे। कुलदीप मलिक के  दोनों बेटे भी सेना में है। एक बेटा आर्मी में ड्राइवर के पद पर तैनात है तो दूसरा सीआरपीएफ में है।आज हरियाणा के जीन्द में हजारों लोगों ने नम आंखों से शहीद कुलदीप को अंतिम विदाई दी। शहीद का पार्थिव श*व तिरंगा के साथ लिपटा हुआ था। बंदूकों की सलामी के साथ उन्हे अंतिम विदाई दी गई। अंतिम विदाई का यह दृश्य अत्यंत भावुक और गर्वपूर्ण था। उनकी अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। पूरा वातावरण जब तक सूरज चांद रहेगा कुलदीप मलिक तेरा नाम रहेगा के गगन बेदी नारों से गूंज रहा था।पिता की शहादत पर बेटे ने कहा हर रोज कोई न कोई अपना बेटा अपना पिता खो रहा है, पाकिस्तान से बदला लेना चाहिए हमले से पहले कुलदीप मलिक ने परिवार से कहा था। जब पापा से ये कहा कि पापा बच के ध्यान से रहना तो कुलदीप मलिक ने कहा था बहादुरों वाली जिंदगी जी है, वही जिएंगे.
बीजेपी का कोई भी बड़ा नेता और विधायक नहीं पहुंचा
गांव के लोगों का कहना है कि कुलदीप मलिक ने इतना बडा बलिदान दे दिया, लेकिन उनके अंतिम संस्कार बीजेपी का कोई भी बड़ा नेता और विधायक नहीं पहुंचा। यह एक शर्म की बात है.कुलदीप मलिक 34 साल पहले स्पोर्ट्स कोटे से कांस्टेबल के पद पर  भर्ती हुए थे। कुलदीप मलिक कुस्ती के नेशनल खिलाडी रह चुके है। कुलदीप मालिक अगले महीने डीएसपी प्रमोट होने वाले थे। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में आतंकियों ने सोमवार को सीआरपीएफ के दल पर हमला किया। दोपहर बाद तीन बजे के बाद आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के एसओजी के संयुक्त दल पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया। इसमें जिले के गांव निडानी निवासी सीआरपीएफ इंस्पेक्टर कुलदीप मलिक बलिदान हो गए। इससे पहले सात अगस्त को भी उधमपुर के बसंतगढ़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। हालांकि आतंकी खराब मौसम और धुंध का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे थे।
 माना जा रहा है कि उधमपुर के बसंतपुर के ऊपर जंगल में आतंकियों के कुछ ग्रुप यहां बीते कुछ महीने से छिपे हुए हैं। लोग संदिग्ध देखे जाने की लगातार सूचना दे रहे हैं। इतने समय तक बिना गाइड व मददगारों के छिपना संभव नहीं है। सूत्रों की माने तो इन आतंकियों को किसी स्थानीय के यहां शरण मिल रही है। मौजूदा समय में गुज्जर-बकरवालों के कई डेरे जंगलों व पहाड़ों पर हैं। इनको धमकाकर आतंकी खाने का इंतजाम कर लेते हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नड्डा के दौरे पर मंत्रियों का सवाल: वित्तीय सहायता और लंबित मुद्दों पर केंद्र से मांगा जवाब

शिमला,संजू-:शिमला में आयोजित एक संयुक्त पत्रकार वार्ता में हिमाचल प्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के हालिया प्रदेश दौरे को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।दोनों मंत्रियों ने कहा कि राज्यवासियों को इस दौरे से काफी अपेक्षाएं थीं,विशेषकर प्रदेश की आर्थिक चुनौतियों के...

फर्जी पहचान बनाकर शादी करने वाली महिला और बिचौलिया गिरफ्तार, पुलिस ने लोगों को दी सतर्क रहने की सलाह

हमीरपुर,अरविंद-:हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में शादी के नाम पर कथित ठगी के एक मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला और उसकी सहयोगी बिचौलिया महिला को गिरफ्तार किया है।आरोप है कि महिला ने फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर विवाह किया और बाद में पति को धोखा देकर फरार होने की कोशिश...

शिमला में जेपी नड्डा का कांग्रेस सरकार पर प्रहार, विकास और फंडिंग पर उठाए सवाल

शिमला,संजू-:शिमला में आयोजित एक मीडिया संवाद कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर कई मुद्दों को लेकर सवाल उठाए।उन्होंने कहा कि प्रदेश की मौजूदा स्थिति को देखकर स्पष्ट होता है कि सरकार अपने चुनावी वादों को पूरा करने में...

हिमाचल में इस बार मानसून रहेगा कमजोर! मौसम विभाग ने जताई सामान्य से कम बारिश की संभावना

शिमल-:हिमाचल प्रदेश में मानसून के आगमन को लेकर लोगों की उत्सुकता बढ़ने लगी है।पिछले वर्षों में भारी बारिश और प्राकृतिक आपदाओं ने प्रदेश को गंभीर नुकसान पहुंचाया था,जिसके चलते इस बार भी लोग मौसम विभाग के पूर्वानुमानों पर नजर बनाए हुए हैं।हालांकि राहत की बात यह है कि इस वर्ष मानसून अपेक्षाकृत कमजोर रहने के...

भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने आंधी प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचाई राहत, पीने के पानी की करवाई व्यवस्था

अमृतसर,12 जून:बीती शाम आई तेज आंधी के कारण हल्का उत्तरी क्षेत्र के कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ।कई स्थानों पर पेड़ गिर गए,जबकि बिजली के खंभों को भी क्षति पहुंची,जिससे अनेक क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।बिजली बाधित होने के कारण लोगों को पीने के पानी की समस्या का भी सामना करना पड़ा और...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.