/ Oct 17, 2026

कैबिनेट बैठक आयोजित…HRTC की बसों में पुलिस कर्मियों की रियायती बस यात्रा रहेगी जारी

शिमला, संजु चौधरी (TSN)- हिमाचल प्रदेश मंत्रीमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज सचिवालय में हुई.जिसमें मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना को कैबिनेट ने अपनी मंजूरी दी है। योजना के तहत विधवा ,एकल नारी और विकलांग बच्चों की शिक्षा और प्रोफेशनल कोर्स का खर्चा सरकार उठाएगी। इसके अलावा कैबिनेट ने HRTC में पुलिस को मिलने वाली रियायती सेवाओं को जारी रखने का निर्णय लिया है जबकि मासिक शुल्क को 110 से बढ़ाकर 500 रुपए प्रति महीना किया गया है। इसके अलावा कैबिनेट ने स्कूलों में पहली कक्षा में दाखिले के लिए 6 साल के आयु सीमा में छह महीने की वन टाइम छूट देने का निर्णय लिया है।
100 ई टैक्सी सरकारी विभागों में लगाने को मंजूरी 
मंत्रिमंडल के निर्णयों की जानकारी देते हुए हर्ष वर्धन चौहान ने बताया कि 15 अगस्त की मुख्यमंत्री की घोषणाओं को कैबिनेट मंजूरी दी है. जिसमें देहरा में जल शक्ति विभाग का सर्किल कार्यालय, जल शक्ति विभाग का खड्ड हरोली में सब डिविजन खोलने को मंजूरी दी है। कैबिनेट ने राजीव गांधी स्टार्ट अप योजना के तहत 100 ई टैक्सी को सरकारी विभागों में लगाने का निर्णय लिया है, ताकि  युवाओं को रोज़गार मिल सके।कैबिनेट ने जांच के दायरे से बाहर हमीरपुर चयन आयोग से ट्रांसफर किए गए कर्मचारियों को राज्य चयन आयोग में फिर से तैनाती देने का निर्णय लिया है, ताकि  भर्ती प्रक्रिया में तेजी आ सके। वहीं कैबिनेट ने आईजीएमसी ,चम्याना और हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के लिए तीन एमआरआई मशीन खरीदने को मंजूरी दी है. वहीं आईजीएमसी और सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल चमियाना के लिए दो आपातकालीन ई वाहन को मंजूरी दी है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नए जिलों पर भाजपा के विरोध को लेकर सीएम मीडिया एडवाइजर का जवाब,बोले- रिपोर्ट के बाद ही होगा निर्णय

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में नए जिलों के गठन का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है।प्रदेश सरकार की ओर से आयोग के गठन के बाद भाजपा नेताओं की प्रतिक्रियाओं पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने नए जिलों के गठन को लेकर जल्दबाजी...

भाई की सलामती के लिए मांगी थी मन्नत,अब 50 किलोमीटर दंडवत यात्रा कर मां चिंतपूर्णी के दरबार में निभा रहीं संकल्प

चिंतपूर्णी,विकास-:मां भगवती के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास की एक भावुक कर देने वाली मिसाल सामने आई है।पंजाब के होशियारपुर जिले के चौहाल की रहने वाली अमनदीप अपने भाई के स्वस्थ होने पर मां चिंतपूर्णी के दरबार में शीश नवाने के लिए करीब 50 किलोमीटर की दंडवत यात्रा कर रही हैं।उनकी यह कठिन यात्रा आस्था,संकल्प...

चंबा आज भी पिछड़ेपन से जूझ क्यों रहा? पठानिया ने हर्ष महाजन से मांगा जवाब

चंबा-: चंबा के विकास और जिले के पिछड़ेपन को लेकर हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन के चंबा के विकास को लेकर दिए गए बयानों पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कड़ा पलटवार किया है।उन्होंने महाजन के राजनीतिक सफर और पूर्व में सत्ता में रही उनकी भूमिका...

शिमला में फोरलेन टनल निर्माण के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, ढली में निकाली आक्रोश रैली

शिमला,संजू-:राजधानी शिमला में फोरलेन टनल निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध तेज हो गया है।टनल निर्माण के कारण मकानों में दरारें आने और रिहायशी इलाकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित लोगों ने शुक्रवार को ढली टनल से आक्रोश रैली निकाली। टनल प्रभावित मंच के बैनर तले प्रदर्शन कर लोगों ने सरकार और प्रशासन के...

कांगड़ा बनेगा हिमाचल का पर्यटन केंद्र, नए जिलों पर आयोग की रिपोर्ट के बाद होगा फैसला: CM सुक्खू

राहुल चावला,धर्मशाला–:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने और धर्मशाला को बड़े आयोजनों के केंद्र के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता दोहराई है।शुक्रवार को धर्मशाला पहुंचे मुख्यमंत्री ने पर्यटन विकास,होटल कारोबार,नए जिलों के गठन, स्वास्थ्य सेवाओं,शिक्षा और केंद्रीय विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न मुद्दों...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.