/ Oct 16, 2026

कांग्रेस सरकार में बढ़े 70 रुपए सीमेंट के दाम.. सुक्खू सरकार नाकाम : जयराम ठाकुर

मण्डी, 24 अगस्त – नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सीमेंट के दाम फिर से बढ़ाए जाने पर सुक्खू सरकार को नाकाम बताया है। सुक्खू सरकार के कार्यभार सम्भालने के बाद से ही सीमेंट की कीमतो में 70 रुपए से ज़्यादा की वृद्धि हो चुकी है। आठ बार दाम बढ़ाए गये हैं लेकिन सरकार ने कुछ नहीं किया। सरकार की नीति के कारण ही सीमेंट के दामों में वृद्धि हुई है।
 पिछली साल आई आपदा के समय सरकार ने डीजल पर वैट बढ़ाया तो सीमेंट के भी दाम बढ़े, उसके कुछ दिन बाद फिर सीमेंट के दाम बढ़ गए। इस समय प्रदेश आपदा के दौर से गुजर रहा है। लोगों के आशियाने टूटे हैं ऐसे में फिर से सीमेंट के दाम बढ़ा दिए। इतनी बार बढ़ोतरी हुई लेकिन सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया। आपदा के समय लोगों पर महंगाई का बोझ लादना अनुचित है। सरकार को इसमें दख़ल देना चाहिए। यह सरकार हर मोर्चे पर नाकाम है। आज प्रदेश का हर वर्ग सड़कों पर है और सरकार से दो-दो हाथ करने के आय तैयार बैठा है। यह स्थिति लगभग दो साल के कार्यकाल के में हो गई है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि पिछली सरकार के समय कई नेता थे जो सीमेंट के दाम में एक रुपये की वृद्धि होने पर सड़कों पर उतर जाते थे और खूब होहल्ला करते थे लेकिन डेढ़ साल में आठ बार सीमेंट के दाम बढ़ने के बाद भी वह ख़ामोश हैं। दो-दो बार डीज़ल के दाम बढ़ने पर भी वह ख़ामोश ही रहे। क्या उन नेताओं ने सरकार को इस तरह की मनमानी करने की आज़ादी दे रखी है कि चाहे जैसे सरकार चलाओ, प्रदेश के लोगों पर महंगाई का चाहे जितना बोझ डालो, लेकिन हमें कुछ नहीं कहना है, सिर्फ़ हम जब विपक्ष में होंगे तो ही सरकार के ख़िलाफ़ बिना किसी मुद्दे के हीसड़कों पर उतरेंगे। नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेस के नेताओं और मंत्रियों से भी कहा कि वह प्रदेश के लोगों की स्थिति भी समझे। आपदा के समय सरकार लोगों का सहयोग करे जिससे उनके पुनर्वास की राह आसान हो सके। लेकिन सरकार अपने बलबूते आपदा उबर रहे लोगों पर महंगाई का बोझ बढ़ाने से पीछे नहीं हट रही है। यह शर्मनाक है।
माता शिकारी योगिनी मंदिर तांदी में नेता प्रतिपक्ष ने लगाया मां के नाम पौधा
जयराम ठाकुर ने शनिवार को एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत सराज के माता शिकारी योगिनी मंदिर तांदी के समीप अपने परिवार और गांव वालों के साथ पौधरोपण किया। इस दौरान उनकी माता ब्रिकु देवी और धर्मपत्नी डॉ साधना ठाकुर भी उपस्थित रहीं। उन्होंने इस मौके आह्वान किया कि आम जनता भी देवी-देवताओं की इस पुण्य धरा को संवारने की दृष्टि से अधिक से अधिक पौधरोपण करें। आजकल बरसात के मौसम में पौधे अच्छे से टिकते हैं और उनकी ग्रोथ भी जल्दी होती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भी इस अभियान का शुभारंभ किया है और अभी तक करोड़ों लोग इससे जुड़ चुके हैं। आप सबका सहयोग इस तरह मिलता रहा तो हम अपने आसपास को हरा भरा रखने और शुद्ध जलवायु का लंबे समय तक उपयोग कर पाएंगे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

HPU के ‘हमीर संगम’ में बीजेपी नेताओं की मौजूदगी से सियासी चर्चा तेज, नए जिलों पर सुधीर शर्मा ने सरकार को घेरा

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) में आयोजित ‘हमीर संगम’ कार्यक्रम के बहाने प्रदेश की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है।कार्यक्रम में हजारों छात्रों की भागीदारी और बीजेपी नेताओं की मौजूदगी ने सियासी हलचल बढ़ा दी है।राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि धर्मशाला के विधायक सुधीर...

व्हाइट केन डे पर राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता दिव्या शर्मा का संदेश—दृष्टिबाधितों को दया नहीं, अधिकार चाहिए

शिमला-:दृष्टिबाधित लोगों को शिक्षा,रोजगार और आत्मनिर्भरता के अवसर उपलब्ध कराने में कंप्यूटर टेक्नोलॉजी की महत्वपूर्ण भूमिका है।राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित दृष्टिबाधित कॉरपोरेट रणनीतिकार दिव्या शर्मा ने कहा कि तकनीक के माध्यम से दृष्टिबाधित व्यक्ति अपनी क्षमताओं का बेहतर उपयोग कर सकते हैं और समाज में अपनी अलग पहचान बना सकते हैं।वह गुरुवार को विश्व श्वेत...

कांगड़ा में मौसम ने बदली करवट,बारिश से बढ़ी ठंड,17 अक्टूबर तक बदलाव के आसार

कांगड़ा-:जिला कांगड़ा में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। जिले के मैदानी क्षेत्रों में सुबह-सुबह आसमान में काले बादल छाने के बाद गरज के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। अचानक बदले मौसम से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं तापमान में गिरावट के चलते ठंड का एहसास...

अंबाला में SHO पर हमले के मामले में CIA-1 की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

अंबाला-:अंबाला में नग्गल थाना प्रभारी SHO सुरेश कुमार पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।CIA-1 की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों निखिल और लक्की पंडित को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर पहुंची,जहां उनकी निशानदेही पर मामले से जुड़े तथ्यों की...

CM सैनी ने मंत्री बेंजामिन दौसा से की मुलाकात,स्वीडन के साथ हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

चंडीगढ़-:हरियाणा को वैश्विक निवेश और औद्योगिक सहयोग का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार प्रयासरत हैं।इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने स्वीडन सरकार के अंतरराष्ट्रीय विकास सहयोग एवं विदेश व्यापार मंत्री बेंजामिन दौसा से मुलाकात की।बैठक में भारत-स्वीडन संबंधों को नई मजबूती देने के साथ-साथ हरियाणा में निवेश,कौशल विकास,शिक्षा और ऊर्जा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.