/ Aug 29, 2026

सिख समाज के कामों में नहीं करना चाहिए सरकार को हस्तक्षेप : पूर्व उपराज्यपाल सत्यपाल मलिक

करनाल 2 सितम्बर :  करनाल में आयोजित सिख आंदोलन में जम्मू कश्मीर के पूर्व  उपराज्यपाल सत्यपाल मलिक पहुंचे। वो किसानों के सभी मुद्दों का समर्थन करते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि सरकार से अपने काम हो नहीं रहे हैं, सरकार को सिख समाज के लोगों के काम में दखल नहीं देना चाहिए। सरकार सड़क, नहर , खेती का तो काम कर नहीं पा रही है, सिख अपने कामों को शानदार तरीके से अंजाम देते हैं, जब भी देश में कोई संकट आता है तो सिख समाज आगे आगे रहता है। वहीं चुनावों की तारीखों के फेरबदल पर बोलते हुए कहा कि ये सही हुआ है, ये लोगों की डिमांड थी, क्योंकि छुट्टियां थी, ये सही हुआ है। जम्मू कश्मीर में मेरे समय में गिरावट आई थी जो आतंकी हमले होते थे , लेकिन अब वहां कोई सरकार नाम की चीज नहीं है, लगातार फौज पर हमले हो रहे  हैं.प्रदेश और देश की सरकार 100 फीसदी नाकाम है आतंकी हमले को रोकने में।
बीजेपी को हराएं, बाकी पार्टियों को जिताएं
वहीं हरियाणा में हो रहे चुनाव पर बोलते हुए उपराज्यपाल सत्यपाल ने  कहा कि जनता तय करेगी. उन्होंने कहा कि मैं तो चाहता हूं बीजेपी को हराएं, बाकी पार्टियों को जिताएं। वहीं किसानों के आंदोलन पर उन्होंने कहा कि मैं किसानों के हर आंदोलन के पक्ष में हूं, वो जहां बुलाएंगे मैं जाऊंगा। वहीं कंगना पर बोलते हुए कहा कि कंगना रनौत राजनीति में नाबालिग है, वो जिस पार्टी में है उसे पार्टी से  निकाल देना चाहिए , वो पार्टी में रहने के लायक नहीं है, उसको कोई जानकारी नहीं है, वो हर किसी के खिलाफ बोलती है। वहीं राहुल गांधी पर बोलते हुए कहा कि वो बहुत समझदार, सुलझे हुए और संजीदा है, भगवान उन्हें दूर तक ले जाए। मोदी सरकार पर बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार तो लोगों ने हरा दी थी, दो पार्टियों ने मिलकर उन्हें बनाया है, जहां जहां किसान आंदोलन था वहां वो हारे हैं, मोदी सरकार को सरकार में रहने का कोई हक नहीं है, उनका एक ही मकसद है, पैसे कमाओ और भ्रष्टाचार करो। वहीं भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर बोलते हुए कहा कि ये जिसके खिलाफ चाहते हैं उसके खिलाफ इस्तेमाल करते हैं, बीजेपी के खिलाफ भी इस्तेमाल करते हैं। बहरहाल आगे भी बयानबाजी प्रदेश में देखने को मिलेगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आदित्य चौटाला के बयान पर असीम गोयल का पलटवार, बोले- पगड़ी पर टिप्पणी हरियाणा के सम्मान पर हमला

अंबाला-:हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री की पगड़ी और पहनावे को लेकर विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला की टिप्पणी अब सियासी विवाद का मुद्दा बन गई है। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने आदित्य चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन भाषा और मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा...

मानसून सत्र के पहले दिन संग्राम…विपक्ष पर CM सैनी का वार .. 8 कांग्रेस विधायक सस्पेंड

चंडीगढ़-:हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन ही सियासी संग्राम में बदल गया। विपक्षी कांग्रेस विधायक काले कपड़ों में विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नारेबाजी और हंगामा बढ़ गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद...

नेपाल में बाढ़ के बाद ऊना के परिवार की बढ़ी चिंता, तीन दिन से बेटे से संपर्क नहीं

ऊना,राकेश-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद ऊना के मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड नंबर 8 निवासी हुसन लाल का परिवार चिंता में है। उनका छोटा बेटा सुखविंद्र नेपाल के त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। बाढ़ के बाद से सुखविंद्र से परिवार का संपर्क नहीं हो पाया है। पिछले...

सुधीर शर्मा को घेरने के लिए शुरू हुई जांच में नया मोड़, पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दस्तावेज सामने आने का दावा

शिमला,संजू-:भाजपा विधायक सुधीर शर्मा हिमुडा में जमीन से जुड़े मामले में नया मोड़ सामने आया है।भूमि खरीद मामले में विजिलेंस पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की भूमिका को लेकर दस्तावेज खंगाल रही थी,उसी जांच के दौरान पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल से जुड़े कुछ दस्तावेज भी जांच एजेंसी के सामने आए हैं।विजिलेंस शुरुआत में जांच का...

अहमदाबाद एयरपोर्ट से अबू धाबी भागने की फिराक में था तस्कर, शिमला पुलिस ने दबोचा; 1.12 किलो हेरोइन समेत 3 बड़े नेटवर्क का खुलासा

शिमला,संजू-:शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल,पंजाब,हरियाणा और गुजरात तक फैले अंतर्राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए तीन अहम मामलों में बड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 1.120 किलोग्राम हाई-ग्रेड हेरोइन बरामद की है।वहीं, जांच एजेंसियों से बचकर अबू धाबी भागने की तैयारी कर रहे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.