ऊना, राकेश ( TSN)-ऊना जिले के अंब के गांव अंदौरा के बेटे निषाद कुमार ने पैराओलंपिक में सिल्वर मेडल जीता है.भारतीय पैरा एथलीट निषाद कुमार ने पुरुषों की टी47 ऊंची कुद स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। रविवार शाम को हुए मुकाबले में निषाद कुमार ने 2.04 मी ऊंची छलांग लगाकर पेरिस पैरा ओलंपिक खेलों में रजत पदक हासिल किया।
बता दें कि पेरिस पैरालंपिक में भारत का यह सातवां पदक है अमेरिका के राडरिक टाउनसेड रोबोट ने 2.08 मीटर ऊंची लंबी शिलांग लगाकर पहला स्थान हासिल किया। निषाद कुमार के प्रदर्शन से हिमाचल में जशन का माहौल है हर तरफ से निषाद को बधाइयां मिल रही हैं।निषाद कुमार हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के तहसील अंब के बदायूं गांव के रहने वाले हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र सिंह मोदी, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु ने रजत पदक जीतने पर निषाद कुमार को बधाई दी है.
