हरियाणा में कांग्रेस से गठबंधन पर दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का बयान

पानीपत,4 सितम्बर -समालखा विधानसभा में बदलाव रैली में आम आदमी पार्टी के दिग्गज मौजूदा भाजपा सरकार जमकर बरसे। दिल्ली के पूर्व सीएम मनीष सिसोदिया ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी ने राजनीतिक द्वेष के चलते केजरीवाल और उन्हें जेल में बन्द किया। जनसभा को सम्बोधित करते हुए  उन्होंने कहा कि पीएम मोदी केजरीवाल की अच्छी शिक्षा, अच्छी चिकित्सा जैसी जनहित नीतियों को देखकर खुश नहीं हैं। इसीलिए उन्होंने केजरीवाल, मुझे और अन्य पार्टी के नेताओ को जेल में बंद किया।
बीजेपी को हराने के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार
मनीष सिसोदिया ने कांग्रेस से गठबंधन पर बोलते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल एक-दो दिन में जेल से बाहर आ रहे है, उनके बाहर आने के बाद ही फैसला लिया जाएगा। लेकिन आम आदमी पार्टी बीजेपी को हराने के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार है। सिसोदिया ने कहा कि हरियाणा में जनता अच्छी शिक्षा, अच्छी चिकित्सा, बेरोजगारी, महिलाओं की सुरक्षा के लिए केजरीवाल की नीतियों को देखकर हरियाणा में बदलाव चाहती है। लोगों में मौजूद सरकार को लेकर नाराजगी देखी जा रही है और आम आदमी पार्टी को भरपूर समर्थन मिल रहा है। हरियाणा के लोग केजरीवाल और मेरे लिए हनुमान चालीसा पढ़कर प्रार्थना कर रहे हैं। हरियाणा के लोग केजरीवाल पर अपना भरोसा बनाये हुए हैं।
बीजेपी पर जमकर बरसे अनुराग ढांडा 
इससे पहले जनसभा को सम्बोधित करते हुए पार्टी के उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा भी बीजेपी पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया को बीजेपी  के दो साल तक जेल में रखा और अरविंद केजरीवाल को जेल में डाला। पीएम मोदी कहते  है युवाओं को रोजगार ना दो, अस्पताल, बिजली, पानी, शिक्षा पर काम करने का नतीजा है ये। ढांडा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल कर संघर्ष कर रहे हैं।हरियाणा के लाल हैं केजरीवाल और उन्होंने दिल्ली-पंजाब की राजनीतिक दशा बदल कर रख दी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

राम मंदिर चंदा मामले पर भाजपा को घेरा, निष्पक्ष जांच की मांग, प्रदेश भाजपा बंटी हुई और मुद्दाविहीन

शिमला,संजू -:मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने राम मंदिर चंदा मामले को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आस्था के नाम पर हुए कथित चंदा घोटाले से देशभर के हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। नरेश चौहान ने कहा कि प्रभु...

राम मंदिर का विरोध करने वाली कांग्रेस आज आस्था की राजनीति कर रही, जनता सब जानती है : कंगना रनौत

शिमला-;मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद कंगना रनौत ने कांग्रेस पर राम मंदिर और धार्मिक आस्था के मुद्दे पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि जिस पार्टी ने लंबे समय तक राम मंदिर निर्माण का विरोध किया,वही अब राजनीतिक लाभ के लिए इस विषय को उठाने का प्रयास कर रही है।उनके अनुसार, देश और...

उपराष्ट्रपति के शिमला दौरे की तैयारियां तेज, जिला प्रशासन ने विभागों को दिए जरूरी निर्देश

शिमला-:भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी.राधाकृष्णन के 10 जुलाई को प्रस्तावित शिमला दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।इसी क्रम में बुधवार को उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित कर विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक में उपराष्ट्रपति के दौरे को सुरक्षित,व्यवस्थित और प्रोटोकॉल...

मानसून में कांगड़ा के ट्रैकिंग रूटों पर सुरक्षा बढ़ी, बिना पंजीकरण नहीं मिलेगी एंट्री

धर्मशाला,राहुल-:मानसून के दौरान कांगड़ा जिले के प्रमुख ट्रैकिंग मार्गों पर पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने विशेष निगरानी व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है।अब जिले के 10 प्रमुख ट्रैकिंग रूटों पर बिना पंजीकरण किसी भी ट्रैकर को आगे जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।इसके लिए विभिन्न स्थानों...

मानसून के चलते ऊना में 30 सितंबर तक निजी निर्माण के लिए पहाड़ी कटान पर रोक

ऊना,राकेश-:मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश और संभावित प्राकृतिक आपदाओं के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ऊना ने 30 सितंबर तक निजी विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए किसी भी प्रकार के पहाड़ी कटान पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।जिला दंडाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष जतिन लाल द्वारा जारी आदेश...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.