/ Oct 17, 2026

प्रदेश में सभी धर्म के लोगों का सम्मान.. किसी को कानून हाथ में लेने की नहीं इजाज़त-CM

शिमला, संजु चौधरी ( TSN)- हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है. साथ ही प्रदेश की राजधानी शिमला में संजौली अवैध मस्जिद को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है. अब इसको लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बयान सामने आया है मुख्यमंत्री ने अपने बयान में कहा कि हिमाचल प्रदेश में सभी धर्म के लोगों का सम्मान है सभी लोग कानून से बंधे हुए हैं मगर प्रदेश में प्रदर्शन के नाम पर किसी को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी.
मस्जिद विवाद को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सभी धर्म के लोगों का सम्मान है, यह स्थिति किन कारणों के चलते बनी इसको लेकर जांच की जा रही है.प्रदेश के शहरी विकास मंत्री ने भी इस बारे में अपना वक्तव्य सदन में दिया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश आने वाला हर व्यक्ति और हिमाचल प्रदेश का नागरिक सभी कानून से बंधे हुए हैं. ऐसे में प्रदर्शन के नाम पर किसी को तोड़फोड़ में जाने की जरूरत नहीं दी जाएगी. मामले पर शांतिप्रिय प्रदर्शन का सम्मान है लेकिन प्रदेश में कानून व्यवस्था को हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती.
HRTC में नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड की शुरुआत
 वहीं इस दौरान मुख्यमंत्री ने शिमला विधानसभा परिसर में HRTC में नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड की शुरुआत की. उन्होंने कहा कि तकनीक का प्रयोग करके एचटीसी को समृद्ध बनाने के प्रयास सरकार लगातार कर रही है. इसी कड़ी में नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड की आज सुरुआत की जा रही है. देश भर में HRTC पहली ऐसी एजेंसी है जो इसका इस्तेमाल करेगी.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नए जिलों पर भाजपा के विरोध को लेकर सीएम मीडिया एडवाइजर का जवाब,बोले- रिपोर्ट के बाद ही होगा निर्णय

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में नए जिलों के गठन का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है।प्रदेश सरकार की ओर से आयोग के गठन के बाद भाजपा नेताओं की प्रतिक्रियाओं पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने नए जिलों के गठन को लेकर जल्दबाजी...

भाई की सलामती के लिए मांगी थी मन्नत,अब 50 किलोमीटर दंडवत यात्रा कर मां चिंतपूर्णी के दरबार में निभा रहीं संकल्प

चिंतपूर्णी,विकास-:मां भगवती के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास की एक भावुक कर देने वाली मिसाल सामने आई है।पंजाब के होशियारपुर जिले के चौहाल की रहने वाली अमनदीप अपने भाई के स्वस्थ होने पर मां चिंतपूर्णी के दरबार में शीश नवाने के लिए करीब 50 किलोमीटर की दंडवत यात्रा कर रही हैं।उनकी यह कठिन यात्रा आस्था,संकल्प...

चंबा आज भी पिछड़ेपन से जूझ क्यों रहा? पठानिया ने हर्ष महाजन से मांगा जवाब

चंबा-: चंबा के विकास और जिले के पिछड़ेपन को लेकर हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन के चंबा के विकास को लेकर दिए गए बयानों पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कड़ा पलटवार किया है।उन्होंने महाजन के राजनीतिक सफर और पूर्व में सत्ता में रही उनकी भूमिका...

शिमला में फोरलेन टनल निर्माण के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, ढली में निकाली आक्रोश रैली

शिमला,संजू-:राजधानी शिमला में फोरलेन टनल निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध तेज हो गया है।टनल निर्माण के कारण मकानों में दरारें आने और रिहायशी इलाकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित लोगों ने शुक्रवार को ढली टनल से आक्रोश रैली निकाली। टनल प्रभावित मंच के बैनर तले प्रदर्शन कर लोगों ने सरकार और प्रशासन के...

कांगड़ा बनेगा हिमाचल का पर्यटन केंद्र, नए जिलों पर आयोग की रिपोर्ट के बाद होगा फैसला: CM सुक्खू

राहुल चावला,धर्मशाला–:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने और धर्मशाला को बड़े आयोजनों के केंद्र के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता दोहराई है।शुक्रवार को धर्मशाला पहुंचे मुख्यमंत्री ने पर्यटन विकास,होटल कारोबार,नए जिलों के गठन, स्वास्थ्य सेवाओं,शिक्षा और केंद्रीय विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न मुद्दों...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.