/ Aug 30, 2026

देवभूमि में प्रेम और सौहार्द का माहौल नही होने देंगे खराब..हिमाचल में नफरत की नहीं जगह- विक्रमादित्य सिंह

शिमला, संजु चौधरी ( TSN)- हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सांसद असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर पलटवार किया है. विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में नफरत की नहीं, बल्कि मोहब्बत की ही दुकान है. यहां किसी के लिए नफरत नहीं है।वहीं संजौली  मस्जिद विवाद मामला दिन ब दिन  गरमाता जा रहा है। इसको लेकर जहां कई हिन्दू संगठनों ने अवैध मस्जिद  निर्माण को गिराने की मांग की है। वहीं  बुधवार को सदन में भी यह मामला उठा और सरकार ने भी इस मामले पर संज्ञान लिया है।
प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नही
मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी साफ तौर पर कह दिया है कि प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नही है।नियमों के तहत कार्यवाही होगी।बता दें मस्जिद विवाद को लेकर गत रविवार 1सितंबर को स्थानीय लोगों ने मस्जिद का घेराव कर वहां पर धरना भी दिया था।जिसके बाद माहौल को शांत करने के लिए  SP और DC को मौके पर पहुंचना पड़ा।यह मामला नगर निगम कोर्ट में लगा है जिसकी सुनवाई शनिवार 7 सितंबर को होगी।आज हिन्दू संगठन भी विधानसभा के समक्ष इस मूददे पर प्रदर्शन करेंगे और चौड़ा मैदान में हनुमान  चालीसा का पाठ कर हिंदुत्व का संदेश देंगे।
रोजगार पर हिमाचलियों का पहला हक
शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा की हिमाचल प्रदेश में प्रेम और सौहार्द का माहौल है इसे खराब नही होने दिया जाएगा।किसी भी कीमत पर अवैध निर्माण बर्दाश्त नही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी यह मामला नगर निगम कोर्ट में है  इस दौरान मस्जिद का निर्माण अवैध पाया जाता है तो इस मामले में कानून के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी.
विक्रमादित्य सिंह ने कहा हिमाचल प्रदेश देवभूमि है इसलिए आपसी भाईचारा बनाकर रखना महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा प्रदेश में धर्मांतरण का कानून भी सबसे पहले कांग्रेस सरकार लेकर आई थी लेकिन यह चिंता का विषय है कि प्रदेश में बाहर के राज्यों से लोग शिमला में रेहड़ी-फड़ी व दुकानें लगाने को आ रहे हैं जिनका पंजीकरण सही तरह से नहीं हो रहा है।हिमाचल में बाहर से आने वाले लोगों का स्वागत है लेकिंन रोजगार पर पहला हक हिमाचली का है।कुछ लोग बाहर से सभीका पंजीकरण आवश्यक है लेकिन  के लोग फेक आइडेंटिटी के तहत कार्य कर रहे है।उनके ऊपर कानून के तहत कार्रवाई होगी।कोई फर्जी पहचान पर हिमाचल में कार्य करता है तो यह प्रदेश में लॉ एंड आर्डर पर बड़ा प्रश्नचिह्न है।सब लोगों का हित साधने सरकार का कर्तव्य है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नशे के खिलाफ जंग लड़ रहे सरपंच पर ही लगे नशा फैलाने के आरोप, महापंचायत में ग्रामीणों ने दिया खुला समर्थन

यमुनानगर: जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम अब साढौरा विधानसभा क्षेत्र के बिजौली गांव में नया मोड़ ले चुकी है। गांव के सरपंच साजिद खान, जो लंबे समय से नशे के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं,उन पर ही नशा फैलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि नशा तस्करों...

पिंजौर के सूरजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, चाचा-भतीजे की मौत

मोनिका रावत,पिंजौर:एचएमटी और सूरजपुर बीच हुए देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार गाड़ीवो के बाइक को टक्कर मारने के कारण हुआ। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय जितेंद्र और 32 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों पेट्रोल डलवाकर बाइक पर अपने घर...

मन की बात में PM मोदी के संदेशों की अनिल विज ने की सराहना, बोले- त्योहारों में अपनाएं ‘लोकल फॉर वोकल’

अंबाला-:अंबाला में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज और मंत्री कृष्ण लाल पवार ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री के संबोधन में नशामुक्ति, स्वच्छता, विज्ञान एवं तकनीक और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर दिए गए संदेशों की अनिल विज ने सराहना की। विज...

श्रावण अष्टमी मेले के बाद भी चिंतपूर्णी में आस्था का सैलाब, 25 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

चिंतपूर्णी,विकास-:प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रावण अष्टमी मेले के समापन के बाद भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। रविवार को सुबह से ही देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए चिंतपूर्णी पहुंचते रहे। देखते ही देखते मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं...

करनाल में मनोहर लाल का विपक्ष पर निशाना: बोले- राजनीति में संवाद जरूरी, लेकिन तथ्य और सच्चाई से समझौता नहीं

राकेश कुमार शर्मा | करनाल-:करनाल पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा एवं आवासन और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता और युवाओं के साथ संवाद बेहद जरूरी है,लेकिन यह संवाद तथ्य, सच्चाई और जनहित पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के युवाओं के साथ...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.