/ Oct 17, 2026

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के ब्यान और भाषा पर विपक्ष ने जताया ऐतराज, सदन से किया वॉकआउट

शिमला, संजु चौधरी ( TSN)–हिमाचल प्रदेश विधान सभा मॉनसून सत्र के आठवें दिन सदन में जगत सिंह नेगी के शब्दों पर काफी बवाल देखने को मिला। आपदा पर सदन में नियम 102 के अंतर्गत मुख्यमंत्री ने सरकारी संकल्प सदन में पेश किया और केन्द्र सरकार के 2024-25 के बजट अभिभाषण में आपदा प्रभावित तीन राज्यों सिक्किम, असम और उत्तराखंड की तर्ज पर हिमाचल में हुई आपदा में उसी तरह आर्थिक सहायता प्रदान करे। संकल्प पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने विपक्ष को आड़े हाथों लिया और विपक्ष के नेता पर भी निशाने साधे जिस पर काफी बवाल हुआ और विपक्ष ने जगत सिंह नेगी की भाषा पर आपत्ति जताते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया।
जयराम ठाकुर बोले संकल्प का समर्थन, लेकिन मंत्री हो गए हैं बेलगाम, भाषा पर नही नियंत्रण
नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सदन में गैर सरकारी सदस्य दिवस पर आपदा को लेकर सरकार सरकारी संकल्प लेकर आई जो नियमों के मुताबिक नहीं आ सकता था,लेकिन फिर भी विपक्ष ने इसका समर्थन किया क्योंकि मसला प्रदेश की केन्द्र से आपदा में मदद दिलाने के लिए था लेकिन बीच में ही सरकार के बेलगाम मंत्री जगत सिंह नेगी जो न तो सरकार की सुनते हैं और न ही स्पीकर की सुनते हैं, वह ऐसे शब्दो का इस्तेमाल करने लगे जो बर्दाश्त नहीं किए जा सकते हैं इसलिए विपक्ष सदन से बाहर आ गया। विपक्ष प्रस्ताव का समर्थन करता है लेकिन मंत्री के शब्दों से विपक्ष आहत हुआ है और इससे पहले भी सदन के भीतर मंत्री ऐसे ऐसे शब्दो का इस्तेमाल कर चुके हैं,जिन्हें कार्यवाही से भी निकाला जा चुका है. लेकिन मंत्री फिर भी बाज नही आ रहे हैं और कंगना रनौत के लिए भी अपशब्दों का इस्तेमाल कर चुके हैं, जिन्हें कार्यवाही से नही निकाला गया है। मुख्यमंत्री मंत्री को रोकने के बजाय आपदा जैसे गम्भीर मसलों पर हंसते रहते हैं जो कि मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता,कभी तो मुख्यमंत्री गंभीरता दिखाएं।
वहीं सदन में विपक्ष के वॉकआउट और आपदा के संकल्प में मौजुद न होने पर निंदा प्रस्ताव पारित किया गया और विपक्ष के व्यवहार को गैरजिम्मेदारना ठहराया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने आपदा पर सदन में सरकारी संकल्प को पारित कर दिया और केन्द्र सरकार से उत्तराखंड, सिक्किम और असम की तर्ज पर हिमाचल की आपदा में नुकसान की भरपाई के लिए आर्थिक मदद की मांग की गई।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नए जिलों पर भाजपा के विरोध को लेकर सीएम मीडिया एडवाइजर का जवाब,बोले- रिपोर्ट के बाद ही होगा निर्णय

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में नए जिलों के गठन का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है।प्रदेश सरकार की ओर से आयोग के गठन के बाद भाजपा नेताओं की प्रतिक्रियाओं पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने नए जिलों के गठन को लेकर जल्दबाजी...

भाई की सलामती के लिए मांगी थी मन्नत,अब 50 किलोमीटर दंडवत यात्रा कर मां चिंतपूर्णी के दरबार में निभा रहीं संकल्प

चिंतपूर्णी,विकास-:मां भगवती के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास की एक भावुक कर देने वाली मिसाल सामने आई है।पंजाब के होशियारपुर जिले के चौहाल की रहने वाली अमनदीप अपने भाई के स्वस्थ होने पर मां चिंतपूर्णी के दरबार में शीश नवाने के लिए करीब 50 किलोमीटर की दंडवत यात्रा कर रही हैं।उनकी यह कठिन यात्रा आस्था,संकल्प...

चंबा आज भी पिछड़ेपन से जूझ क्यों रहा? पठानिया ने हर्ष महाजन से मांगा जवाब

चंबा-: चंबा के विकास और जिले के पिछड़ेपन को लेकर हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन के चंबा के विकास को लेकर दिए गए बयानों पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कड़ा पलटवार किया है।उन्होंने महाजन के राजनीतिक सफर और पूर्व में सत्ता में रही उनकी भूमिका...

शिमला में फोरलेन टनल निर्माण के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, ढली में निकाली आक्रोश रैली

शिमला,संजू-:राजधानी शिमला में फोरलेन टनल निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध तेज हो गया है।टनल निर्माण के कारण मकानों में दरारें आने और रिहायशी इलाकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित लोगों ने शुक्रवार को ढली टनल से आक्रोश रैली निकाली। टनल प्रभावित मंच के बैनर तले प्रदर्शन कर लोगों ने सरकार और प्रशासन के...

कांगड़ा बनेगा हिमाचल का पर्यटन केंद्र, नए जिलों पर आयोग की रिपोर्ट के बाद होगा फैसला: CM सुक्खू

राहुल चावला,धर्मशाला–:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने और धर्मशाला को बड़े आयोजनों के केंद्र के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता दोहराई है।शुक्रवार को धर्मशाला पहुंचे मुख्यमंत्री ने पर्यटन विकास,होटल कारोबार,नए जिलों के गठन, स्वास्थ्य सेवाओं,शिक्षा और केंद्रीय विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न मुद्दों...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.