बीजेपी की पहली उम्मीदवारों की घोषणा होते ही पार्टी में बगावत के सुर

सोनीपत, 5 सितम्बर- हरियाणा में विधानसभा चुनावों को लेकर बीजेपी ने पहली उम्मीदवारों की घोषणा होते ही बीजेपी में हड़कंप का माहौल देखने को मिल रहा है, कई बड़े नेता पार्टी के खिलाफ खुलकर बोल रहे हैं और इस्तीफों की दौर भी शुरू हो चुका है. सोनीपत से कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए मेयर निखिल मदान को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया तो पूर्व मंत्री कविता जैन और उसके सहयोगियों के सुर बगावती हो चुके है. कार्यकर्ताओ के साथ बैठक करके 8 सितंबर को आगामी रणनीति का खुलासा राजीव जैन और कविता जैन करेगे, कार्यकर्ताओ के साथ बैठक के दौरान कविता जैन भावुक नजर आई और उनकी आंखों से आंसू नजर आए, देखिए इस रिपोर्ट में।
पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन की टिकट कटने के बाद सोनीपत में भी इस्तीफों का दौर शुरू
हरियाणा में बीजेपी ने विधानसभा चुनावों को लेकर पहली सूची जारी कर दी तो हरियाणा बीजेपी में बगावत अब खुलकर सामने आने लगी है, जिन पुराने नेताओ और कार्यकर्ताओ को पार्टी ने अपना उम्मीदवार नहीं बनाया वो खुलकर बीजेपी के सामने बोलने लगे है. सोनीपत में भी बीजेपी में मेयर निखिल मदान को टिकट दिया, वैसे पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन और राजीव जैन के बगावती तेवर देखने को मिल रहे है.आज राजीव जैन को आला कमान ने दिल्ली बुला लिया तो कविता जैन ने अपने कार्यकर्ताओ के साथ बैठक ली और उम्मीदवार के साथ साथ पार्टी के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी देखने को मिली. पार्टी के कई नेताओ ने आपने पदो से इस्तीफा भी दे डाला। कविता जैन ने मंच से भावुक संदेश देते हुए वो रो पड़ी, और कहा कि पार्टी ने जिस उम्मीदवार को टिकट दिया है उसका हक इस टिकट पर नही है. राजीव जैन और मैने पार्टी का हर काम अच्छे से किया है, हम पार्टी से उसकी टिकट बदलने की मांग करते है, इसको लेकर हमने 8 सितंबर को एक बैठक फिर बुलाई है और उसमे आगामी बड़ा फैसला वो लिया जाएगा, वही कविता जैन ने कहा कि इसका फैसला मेरे कार्यकर्ता लेंगे आगे क्या करना है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बीजेपी विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना, बोले- डलहौजी से हो रहा खिलवाड़

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के ज़िला चंबा के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए प्रदेश की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला चंबा के भलेई कॉलेज को बंद करने की कोशिश की गई,लेकिन सरकार इस मुद्दे पर उठ रहे सवालों का जवाब...

लॉटरी प्रक्रिया पर सांसद राजीव भारद्वाज का विरोध, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

राहुल चावला,कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से एसओपी के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है,लेकिन कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को अप्रत्यक्ष रूप से जुए...

नेपाल में फंसे ऊना के लोगों की सूचना दें परिजन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

ऊना,राकेश-:नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है,जो आपदा के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क में नहीं आ पाए हैं।उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि यदि ऊना...

नेपाल त्रासदी पर सीएम सुक्खू ने जताया दुख, जलवायु परिवर्तन को बताया बढ़ती आपदाओं की बड़ी वजह

शिमला,संजू-:नेपाल में हुई भीषण प्राकृतिक त्रासदी पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में आई आपदा बेहद गंभीर है और सूत्रों के अनुसार 133 भारतीय नागरिकों के लापता होने की सूचना सामने आई है।हालांकि,हिमाचल प्रदेश के किसी नागरिक के लापता होने को लेकर अभी...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने जा रही...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.