अंबाला में धूमधाम से मनाया गया गणेश चतुर्थी का त्यौहार

अंबाला,7 सितम्बर- अम्बाला में धूमधाम से मनाया जा रहा है गणेश चतुर्थी का त्यौहार सुबह 4:00 बजे से ही लोग भगवान की प्रतिमाओं को अपने घर स्थापित करने के लिए ले जा रहे हैं। ढोल की धुन पर नाचते हुए लोग भगवान को अपने घरों में लेकर जाते हुए काफी उत्साहित भी दिख रहे हैं। मूर्तिकार की माने तो अंबाला छावनी से हरियाणा पंजाब और हिमाचल  से लोग भगवान की प्रतिमा को अपने घर ले जाने के लिए पहुंचते हैं। वही लोगो में भी काफी उत्साह है.लोगो की मान्यता है की जो भी भगवान गणेश को अपने घर में विराजमान करवाता है उनके सारे दुख हर जाते हैं।
आज गणेश चतुर्थी का पावन त्यौहार है, जिसे लेकर अंबाला में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ भगवान की प्रतिमा को अपने घर ले जाने में जुटी हुई है।लोग सुबह 4 बजे से ही भगवान को अपने घर ले जाने के लिए आ रहे है और काफी उत्साहित दिखाई दे रहे है। अंबाला छावनी में पिछले 25 सालों से भगवान की प्रतिमाएं बनाई जा रही है और इस बार भी लगभग 100 से ज्यादा तरीके की भगवान की प्रतिमाएं बनाई गई है जो लोगों के घरों में जाकर उनके विघ्न को हरेंगे। आज जो भी लोग भगवान को अपने घर ले जाने आ रहे हैं वह लगभग 11 दिन भगवान को अपने घर में रखेंगे उसके बाद विसर्जन किया जाएगा इन 11 दिनों के दौरान सुबह शाम भगवान की पूजा अर्चना की जाएगी और जो भी लोग सच्चे मन से भगवान की पूजा अर्चना करते हैं उनकी मनोकामना जरुर पूर्ण होती है।
ढोल की धुन पर नाचते हुए लोग भगवान को अपने घर ले जा रहे 
अंबाला में प्रतिमा लेने आए लोगों ने बताया कि वह काफी ज्यादा उत्साहित है ढोल की धुन पर नाचते हुए लोग भगवान को अपने घर ले जा रहे हैं और उनका कहना है कि वह 11 दिनों तक भगवान को अपने घरों में रखेंगे और उसके बाद विसर्जन किया जाता है इन 11 दिनों के दौरान पूरी श्रद्धा भावना के साथ उनकी पूजा अर्चना की जाएगी लोगों का मानना है कि भगवान गणेश को घर लाने से सभी विघ्न हर जाते हैं।
वही इस बारे में जब मूर्तिकार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस बार लगभग 100 से ज्यादा तरीके की भगवान की प्रतिमाएं बनाई गई है भगवान गणेश को आज के दिन लोग अपने घरों में विराजमान करते हैं सुबह लगभग 4:00 बजे से ही लोग भगवान को अपने घरों में ले जाने के लिए काफी उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। वही अंबाला में हरियाणा पंजाब और हिमाचल से भी लोग भगवान की प्रतिमाओं को खरीदने के लिए आते हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पेंशनरों का सब्र टूटा: शिमला में सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे बुजुर्ग, बड़े आंदोलन की चेतावनी

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में लंबित वित्तीय देनदारियों को लेकर पेंशनरों का आक्रोश अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है।राजधानी शिमला के चौड़ा मैदान में प्रदेशभर से पहुंचे पेंशनरों ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।पेंशनरों ने लंबे समय से लंबित डीए/डीआर एरियर,संशोधित वेतनमान के बकाये और मेडिकल रिइम्बर्समेंट के बिलों का जल्द भुगतान करने की...

तिब्बत-नेपाल फ्लैश फ्लड पर चीन से पारदर्शिता की मांग, मैक्लोडगंज में उठे पर्यावरणीय खतरे के सवाल

राहुल चावला,मैक्लोडगंज-:मैक्लोडगंज स्थित तिब्बती सेटेलमेंट कार्यालय में मंगलवार को ‘एशिया का जल टावर संकट में : तिब्बत-नेपाल फ्लैश फ्लड में पारदर्शिता की मांग’ विषय पर प्रेस ब्रीफिंग आयोजित की गई।अंतरराष्ट्रीय तिब्बत नेटवर्क और स्टूडेंट्स फॉर ए फ्री तिब्बत-इंडिया की ओर से आयोजित इस ब्रीफिंग में तिब्बत और नेपाल में हाल में आई फ्लैश फ्लड से...

चम्बा में उफनते पानी में फंसा बाइक सवार, परिवार ने दुपट्टों की मदद से बचाई जान

चम्बा,मंजूर पठान-:चम्बा जिले के तुनुहट्टी-ककिरा मार्ग पर भारी बारिश के बीच एक बाइक सवार की जान उस समय खतरे में पड़ गई,जब सड़क पर अचानक तेज पानी का बहाव आ गया। बाइक सवार पानी के तेज बहाव में पैरापिट के पास फंस गया और उसके बह जाने का खतरा पैदा हो गया।इसी दौरान वहां से...

राहुल गांधी की बार-बार लॉन्चिंग पर जयराम ठाकुर का तंज, बोले- जनता हर बार कर चुकी है खारिज

शिमला,संजू-:मुख्यमंत्री के हालिया बयान पर नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पलटवार करते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राहुल गांधी को लेकर लगातार प्रयोग कर रही है,लेकिन जनता ने हर बार उनके नेतृत्व को स्वीकार नहीं किया। जयराम ठाकुर ने दावा किया कि राहुल गांधी की...

कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ की हवाई सेवा फिर शुरू, 1 सितंबर से उड़ान भरेगी इंडिगो

राहुल चावला,कांगड़ा -कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। करीब दो सप्ताह तक बंद रहने के बाद इंडिगो की कांगड़ा-चंडीगढ़ उड़ान सेवा एक बार फिर शुरू होने जा रही है।यह फ्लाइट 1 सितंबर से नियमित रूप से संचालित होगी। उड़ान सेवा दोबारा शुरू होने से...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.