संजोली में प्रदर्शनकारियों ने किया पथराव..11 जख्मी…6 पुलिस जवान सहित 5 अन्य को आई चौटे

शिमला, संजु चौधरी ( TSN)- शहर के उपनगर संजौली में अवैध मस्जिद  के विरोध में  प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने जहां लाठियां भांजी.प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर भी पथराव किया।इस प्रदर्शन के दौरान 11 लोगों को चौटेंन आई हैं. जिनमे से 6 पुलिस जवान व 5 अन्य स्थानीय लोगों को चौटे आई हैं।घायलों को उपचार के लिए IGMC भर्ती करवाया गया है।
प्रदर्शनकारियों व पुलिस के बीच जमकर  हुई जोर आजमाइश 
बता दें कि सुबह 11 बजे प्रदर्शकारियों के आह्वान पर पहले ढली में भीड़ जुटना आरंभ हुई उसके बाद प्रदर्शनकारियों ने ढली टनल पर लगे बेरिगैट्स तोड़कर आगे बढ़े।इस दौरान पुलिस ने उन्हें संजोली चौक पर पहुंचने से रोकने का प्रयास किया।भीड़ को तीतर बितर करने के लिए पानी फ़ेंकर उन्हें आगे बढ़ने से रोकने का  प्रयास किया। सुबह से ही प्रदर्शनकारियों व पुलिस के बीच जमकर जोर अजमाएश शुरू हो गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए ढली की दोनों सुरंगों को ढली की तरफ से बंद कर दिया था। एक से तो आम लोगों के जाने तक की अनुमति नहीं थी। ट्रेफिक को पूरी तरह से बंद रखा था। ढली बाईपास से ही ट्रेफिक को भेजा जा रहा था।
वहीं ऊपरी शिमला से ढली फल मंडी के लिए सेब से भरे वाहन पहुंच रहे थे। प्रदर्शनकारियों पहले सब्जी मंडी में एकत्र हुए, फिर ढली सुरंग की ओर चले। ढली सुरंग की ओर जाते हुए प्रदर्शनकारियों ने पेट्रोल पंप के आगे चक्का जाम कर दिया। इस दौरान सेब से भरे वाहनों को मंडी में पहुंचने के लिए इंतजार करना पड़ा। ढली सुरंग पर प्रदर्शनकारियों व पुलिस के जवानों के बीच में काफी धक्कामुक्की हुई। लगभग आधा घंटे से ज्यादा की मशक्कत के बाद  ने पुलिस को कवच को तोड़ने हुए सुरंग पार कर ली.
पुलिस के जवानों पर बोतले व दूध की कैरेटे तक फेंकी गई
प्रदर्शनकारियों के आगे आने तक पुलिस ने अवैध रुप से बनी मस्जिद से 200 मीटर पहले फिर से बेरिगेट लगा दिए। यहां पर भी प्रदर्शनकारियों व पुलिस के जवानों के बीच में काफी गुत्थम गुत्थी होती रही। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस दोनों के बीच में बल प्रयोग हुआ। पुलिस के जवानों पर बोतले व दूध की कैरेटे तक फेंकी गई। यहां पर सनातनियों ने फिर से बैरिकैड को तोड़ने का काम लगभग पूरा कर दिया था, इसी बीच पुलिस के जवानों ने लाठिया बांझते हुए भीड़ को खदेड़ा, काफी पीछे तक ले गए। इसी बीच प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों ने पुलिस को रोका, इसके बाद फिर से प्रदर्शनकारियों ने बेरिकेड को गिराने के लिए काम शुरू कर दिया। पुलिस ने पहले तो समझाया, लेकिन इसके बाद अग्निशमन विभाग के वाहनों को लाकर पानी की बोछारे छोड़ी। इससे बचने के लिए प्रदर्शनकारियों ने खुद ही बैरिकेड उठा कर लगा दिया. साथ ही कुछ ने दूध की कैरेट से इसे रोका, इसे बाद में पुलिस के जवानों की ओर हवा में उछाल दिया।
स्कूल से छुट्टी के बाद बच्चों व उनके अभिवावकों को आई   परेशानी
दोनों ही पक्षों की तरह से लग रहे जोर में पुलिस के एक जवान को काफी चोट आई है, एक को सामान्य चोटें आई हैं। इनके साथ ही आधा दर्जन से ज्यादा प्रदर्शनकारी भी घायल हुए हैं। इनसभी का आइजीएमसी में उपचार किया जा रहा है। उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप व एसपी शिमला संजीव गांधी भी मौके पर मौजूद रहे।इस प्रदर्शन के दौरान 11 लोग  जख्मी हुए , 6 पुलिस जवान सहित 5 अन्य को आई चौटे, प्रदर्शन सुबह 11 से 3 बजे तक चला।इस प्रदर्शन के कारण सबसे ज्यादा दिक्कतें स्थानीय लोगों को झेलने पड़ी।स्कूल से छुट्टी के बाद बच्चों व उनके अभिवावकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हरियाणा में पर्यटन को बड़ा बढ़ावा, 30 मई को 6 ऐतिहासिक स्थलों पर होगी हैरिटेज एंड सिटी वॉक

चंडीगढ़, 19 मई — हरियाणा के विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने आज चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया बंधुओं को संबोधित करते हुए  बताया कि 30 मई 2026 को प्रदेश में दूसरी हैरिटेज एंड सिटी वॉक 2026 आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि हरियाणा पर्यटन निगम द्वारा ‘आओ चलें...

कुमारी शैलजा ने पेट्रोल-डीजल महंगाई, नीट परीक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार को घेरा

सिरसा, विजय कुमार -:कुमारी शैलजा ने प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि हरियाणा में विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं और जनता बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है।सिरसा में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में...

महंगाई और पेट्रोल-डीजल कीमतों के खिलाफ अंबाला में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

अम्बाला -:अंबाला में बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरे और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना रोष जताया। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने महंगाई, रसोई गैस सिलेंडर की बढ़ती...

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़े ग्रीन हाईवे प्रोजेक्ट का गडकरी ने किया निरीक्षण

फरीदाबाद-:केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के साथ दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया। तीनों नेता इलेक्ट्रिक व्हीकल के जरिए दिल्ली से फरीदाबाद के सेक्टर-65 पहुंचे, जहां उन्होंने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को जोड़ने वाले प्रस्तावित ग्रीन हाईवे के शुरुआती पॉइंट का...

देशभर में ई-फार्मेसी के विरोध में 20 मई को केमिस्टों की हड़ताल

शिमला -:ऑनलाइन दवा बिक्री और ई-फार्मेसी कंपनियों के बढ़ते प्रभाव के विरोध में ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स  (एआईओसीडी) ने 20 मई को देशव्यापी एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल का ऐलान किया है। संगठन के अनुसार देशभर के करीब 12.40 लाख केमिस्ट और दवा वितरक इस आंदोलन में भाग लेंगे। हिमाचल प्रदेश के दवा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.