हिमाचल के खिलाड़ियों को सरकार का बड़ा सम्मान, मुख्यमंत्री सुक्खू ने बांटी 17.85 करोड़ की पुरस्कार राशि

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और खिलाड़ियों की उपलब्धियों को सम्मान देने के लिए प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। शनिवार को शिमला में आयोजित राज्यस्तरीय सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 419 खिलाड़ियों को कुल 17 करोड़ 85 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की।सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में 51 अंतरराष्ट्रीय और 368 राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी शामिल हैं।सरकार का कहना है कि खेलों को बढ़ावा देने के साथ-साथ युवाओं को नशे से दूर रखना और उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाना भी उसकी प्राथमिकता है।

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए पुरस्कार राशि में ऐतिहासिक बढ़ोतरी की है। पहले एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी को 50 लाख रुपये दिए जाते थे, लेकिन सरकार ने इस राशि को बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये कर दिया है। इसी तरह ओलंपिक में स्वर्ण पदक हासिल करने वाले खिलाड़ी के लिए भी पांच करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत और उपलब्धियों का सम्मान करना सरकार की जिम्मेदारी है। प्रदेश की बेटियों ने कबड्डी में स्वर्ण पदक जीतकर हिमाचल का नाम रोशन किया है।उन्हें एक-एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि दी गई है।वहीं,एशियन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने वाली सीमा को 1.5 करोड़ रुपये प्रदान किए गए हैं।मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार ने पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियां हासिल करने वाले खिलाड़ियों को भी पुरस्कार देने की व्यवस्था शुरू की है। इसके तहत राष्ट्रीय स्तर की पूरी टीम को पांच लाख रुपये और टीम के सदस्य के रूप में खिलाड़ियों को 1.5 लाख रुपये की राशि दी गई है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने वाले कोच को भी तीन लाख रुपये देकर सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य खेलों में भागीदारी बढ़ाने के साथ खिलाड़ियों को उनकी मेहनत का उचित सम्मान दिलाना है।

खिलाड़ियों के लिए रोजगार के नए अवसर

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि खिलाड़ियों को केवल आर्थिक प्रोत्साहन देना ही नहीं, बल्कि उनके भविष्य को सुरक्षित करना भी सरकार की प्राथमिकता है। इसी दिशा में असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर का पद सृजित किया गया है। आने वाले समय में खेल विभाग वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महिला खिलाड़ियों को विभाग में शामिल करने की प्रक्रिया शुरू करेगा। सरकार का मानना है कि खिलाड़ियों को रोजगार के अवसर मिलने से प्रदेश के युवाओं में खेलों के प्रति रुचि और बढ़ेगी।

20 तारीख से शुरू होगा ‘खेलो हिमाचल, चिट्टा मुक्त हिमाचल’ अभियान

प्रदेश में बढ़ते नशे के खतरे से युवाओं को बचाने के लिए मुख्यमंत्री ने धर्मशाला से 20 तारीख को ‘खेलो हिमाचल, चिट्टा मुक्त हिमाचल’अभियान शुरू करने की घोषणा की। इस अभियान के तहत एसडीएम, जिला और राज्य स्तर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।पंचायत स्तर तक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की योजना है,ताकि अधिक से अधिक युवा खेल गतिविधियों से जुड़ सकें।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने वर्ष 2027 तक हिमाचल को चिट्टा मुक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। नशा तस्करी से अर्जित संपत्तियों को नष्ट करने और दूसरे राज्यों में छिपे आरोपियों को पकड़ने के लिए भी लगातार कार्रवाई की जा रही है।

सीमा ने कहा- खिलाड़ियों का बढ़ा मनोबल

अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता सीमा ने सम्मान समारोह को खिलाड़ियों के लिए उत्साहवर्धक पहल बताया। उन्होंने कहा कि एशियन गेम्स के समापन के महज एक महीने के भीतर मुख्यमंत्री की ओर से खिलाड़ियों को सम्मानित करना सराहनीय है।समय पर पुरस्कार राशि मिलने से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है और उन्हें भविष्य में ओलंपिक जैसे बड़े आयोजनों में पदक जीतने की प्रेरणा मिलती है। सीमा ने उम्मीद जताई कि सरकार हर वर्ष इस तरह के समारोह आयोजित करेगी। उन्होंने खिलाड़ियों को क्लास-वन स्तर की नौकरी देने की मांग पर भी सकारात्मक कदम उठने की उम्मीद जताई।

पुष्पा ठाकुर और ऋतु नेगी ने जताया आभार

कबड्डी खिलाड़ी पुष्पा ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मानित करने से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। उन्होंने एशियन गेम्स की पुरस्कार राशि मिलने पर मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार का आभार जताया। साथ ही उम्मीद जताई कि भविष्य में वर्ल्ड कप में स्वर्ण पदक जीतने पर भी उन्हें एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 15 से 20 वर्षों तक कड़ी मेहनत करनी पड़ती है।वहीं, कबड्डी खिलाड़ी ऋतु नेगी ने कहा कि एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने पर मिलने वाली पुरस्कार राशि को 33.33 लाख रुपये से बढ़ाकर एक करोड़ रुपये करना खिलाड़ियों के लिए बड़ा प्रोत्साहन है। इससे प्रदेश के युवाओं को खेलों में करियर बनाने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने मांग उठाई कि हिमाचल की कबड्डी खिलाड़ियों को भी दूसरे राज्यों की तर्ज पर डीएसपी या क्लास-वन अधिकारी जैसे पदों पर नियुक्तियां मिलनी चाहिए, ताकि प्रदेश की प्रतिभाओं को नौकरी के लिए दूसरे राज्यों का रुख न करना पड़े।

कुल मिलाकर, सम्मान समारोह के माध्यम से प्रदेश सरकार ने खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने, खिलाड़ियों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने और युवाओं को नशे से दूर रखने का संदेश दिया। अब सरकार की नई खेल नीतियों और ‘खेलो हिमाचल, चिट्टा मुक्त हिमाचल’ अभियान के परिणामों पर सभी की नजरें रहेंगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मध्य प्रदेश से NCR तक अवैध हथियारों का नेटवर्क बेनकाब, 8 पिस्टल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

गुरुग्राम-:दिल्ली-एनसीआर में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क पर गुरुग्राम पुलिस ने एक और बड़ा प्रहार किया है। क्राइम यूनिट सेक्टर-40 की टीम ने सोहना-गुरुग्राम रोड पर जीडी गोयनका यूनिवर्सिटी के नजदीक कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश के खरगोन से आए दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों की पहचान दुर्गेश और नरेंद्र के...

वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान को लेकर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, 3 नवंबर से हरियाणा में शुरू होंगी चौपालें

चंडीगढ़-:कांग्रेस के प्रभारी संजय दत्त और हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र ने वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान नेताओं ने रामलीला मैदान में आयोजित रैली की सफलता पर जनता, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और सभी नेताओं का आभार जताया। साथ ही हरियाणा में अभियान को और तेज करने का ऐलान किया। राव...

हिमंत बिस्वा सरमा के स्वागत पर कांग्रेस का BJP से सवाल, कहा- पहले हिंदुत्व पर अपना रुख स्पष्ट करे भाजपा

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में भाजपा की ‘अराजकता हटाओ पदयात्रा’को लेकर सियासत गरमा गई है।कांग्रेस ने भाजपा की पदयात्रा को अराजकता रैली करार देते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शिमला दौरे और भाजपा नेताओं की ओर से किए गए उनके स्वागत पर सवाल उठाए हैं।कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता कौशल मुंगटा ने कहा कि भाजपा एक...

भाजपा पांच गुटों में बंटी,इसलिए असम के मुख्यमंत्री को हिमाचल लाना पड़ा: CM सुक्खू

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश की सियासत में भाजपा की लोकतंत्र बचाओ रैली और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के बयानों को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भाजपा पर पलटवार करते हुए पार्टी में गुटबाजी होने का आरोप लगाया है।उन्होंने दावा किया कि प्रदेश भाजपा पांच अलग-अलग गुटों में बंटी...

चुराह की दो पंचायतें आज भी सड़क सुविधा से महरूम, 3000 लोग परेशान

चंबा/मंजूर पठान-:आजादी के सात दशक से अधिक समय बाद भी चुराह विधानसभा क्षेत्र की खजुआ और बिहाली पंचायतों के लोगों को सड़क सुविधा का इंतजार है। दोनों पंचायतों की तीन हजार से अधिक आबादी सड़क न होने के कारण मुश्किलों में जीवन बिता रही है। ग्रामीणों को रोजाना चार से पांच किलोमीटर पैदल चलकर मुख्य...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.