/ Oct 30, 2026

मस्जिद कमेटी बोली..हिमाचल में भाईचारा रहे कायम.. सील करो कथित अवैध निर्माण वाली इमारत

शिमला, संजु चौधरी ( TSN)-शिमला के संजौली इलाके में हिंदू संगठनों के लोगों ने बड़ा प्रदर्शन किया. इस दौरान लाठीचार्ज और वाटर कैनन का भी इस्तेमाल हुआ. इस घटना ने हिमाचल प्रदेश में आपसी सौहार्द को भी प्रभावित किया. इस बीच अब संजौली मस्जिद का एक प्रतिनिधिमंडल सामने आया है. इस प्रतिनिधिमंडल ने शिमला और हिमाचल प्रदेश में आपसी भाईचारा कायम रखने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है.
संजौली में मस्जिद की ओर से प्रतिनिधिमंडल नगर निगम शिमला आयुक्त भूपेंद्र अत्री से मुलाकात करने के लिए पहुंचे. इस प्रतिनिधिमंडल में मस्जिद निर्माण कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद लतीफ और मस्जिद के मौलवी शहजाद इमाम के साथ अन्य कई लोग मौजूद थे. प्रतिनिधिमंडल ने आयुक्त को एक ज्ञापन दिया है. इस ज्ञापन में उन्होंने खुद ही मस्जिद के उस हिस्से को सील करने की मांग उठाई है, जिसे अवैध बताया जा रहा है. इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा है कि अगर इस हिस्से को अवैध पाया जाता है, तो नगर निगम शिमला इसे गिरा दे. वे नगर निगम शिमला के हर फैसले का सम्मान करेंगे.
हिमाचल प्रदेश में भाईचारा और शांति कायम रखना चाहते हैं
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि वह हिमाचल प्रदेश में भाईचारा और शांति कायम रखना चाहते हैं. मस्जिद निर्माण कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद लतीफ ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में लंबे वक्त से मुसलमान रह रहे हैं. कभी भी इस तरह की स्थिति पैदा नहीं हुई. ऐसे में वह आने वाले वक्त में भी आपसी भाईचारा कायम रखना चाहते हैं. उन्होंने नगर निगम शिमला के आयुक्त को एक पत्र सौंपा है. इस पत्र में कहा गया है कि जिस मस्जिद के जिस हिस्से को अवैध बताया जा रहा है, उसे सील कर दिया जाए. उन्होंने कहा कि वह नगर निगम के हर फैसले का सम्मान करेंगे. उन्होंने कहा कि शिमला और पूरे हिमाचल प्रदेश में आपसी सौहार्द बना रहे. माहौल खराब न हो.
सभी लोगों से अमन और चैन की अपील 
संजौली मस्जिद के मौलवी शहजाद इमाम ने कहा कि वह हिमाचल प्रदेश के ही रहने वाले हैं. वे पूरे मामले में शांति बनाए रखना चाहते हैं. उन पर किसी तरह का कोई दबाव नहीं है. नगर निगम शिमला के आयुक्त भूपेंद्र अत्री से उन्होंने अवैध बताए जा रहे हिस्से को गिराने की अनुमति मांगी है. उन्होंने सभी लोगों से अमन और चैन की अपील की है.
नगर निगम शिमला  आयुक्त ने कहा ये 
वहीं, नगर निगम शिमला के आयुक्त भूपेंद्र अत्री ने कहा कि उन्हें संबंध में अभी पत्र प्राप्त हुआ है. वह आने वाले वक्त में इस संबंध में फैसला लेंगे.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हिमाचल के 419 खिलाड़ियों पर बरसेगा पुरस्कारों का खजाना, सुक्खू सरकार बांटेगी 17.85 करोड़ रुपये

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए सुक्खू सरकार बड़ा आयोजन करने जा रही है।31 अक्टूबर को शिमला में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय समारोह में प्रदेश के 419 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।इनमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाले 51 खिलाड़ी,जबकि राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने...

चीन के नए कानून के खिलाफ तिब्बतियों का शक्ति प्रदर्शन, मैक्लोडगंज से कुरुक्षेत्र तक निकाली पदयात्रा

धर्मशाला,राहुल-:चीन की नीतियों के विरोध में तिब्बती समुदाय ने मैक्लोडगंज से कुरुक्षेत्र तक पांच दिवसीय पदयात्रा शुरू की है।इस अभियान के जरिए चीन के‘एथनिक यूनिटी एंड प्रोग्रेस लॉ’के प्रति विरोध जताया जा रहा है।आयोजकों का कहना है कि यह कानून तिब्बतियों की भाषा,संस्कृति,धर्म और विशिष्ट पहचान के लिए चुनौती है।पांच गैर-सरकारी संगठनों की पहल के...

मुख्यमंत्री पद की चर्चा पर विक्रमादित्य सिंह का मुस्कुराता जवाब, बोले- सफर लंबा है, उतार-चढ़ाव भी आएंगे

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश की सियासत में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को भविष्य के मुख्यमंत्री के तौर पर देखने वाले बयानों के बीच अब उनकी प्रतिक्रिया भी चर्चा का विषय बन गई है।शिमला में जब उनसे रजनीश किमटा के बयान को लेकर सवाल किया गया,तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि ये किमटा के मन के भाव...

करवा चौथ पर अब महिलाओं के साथ पुरुषों को भी मिलेगी छुट्टी, हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला

शिमला,संजू :हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ के अवसर पर अब महिलाओं के साथ पुरुषों को भी सरकारी छुट्टी का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस संबंध में महत्वपूर्ण फैसला लिया है। प्रदेश सरकार की ओर से करवा चौथ के अवसर पर सरकारी अवकाश घोषित किए जाने से सरकारी कर्मचारियों को राहत मिलेगी।अब...

गद्दी समुदाय की छह उपजातियों को पहचान दिलाने का मुद्दा उठाएगा एसटी मोर्चा, जनजातीय विकास पर शाहपुर में होगी चर्चा

राहुल चावला,धर्मशाला-:भाजपा अनुसूचित जनजाति (एसटी) मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मन्ना लाल रावत ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जनजातीय समुदायों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है।उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों से जुड़े लंबित मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा।विशेष रूप से जिला कांगड़ा में गद्दी समुदाय की छह उपजातियों को...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.