मंडी में हिंदु संगठनों का विरोध प्रदर्शन..बेरिकेड्स लांघने की कोशिशें के दौरान हुई धक्कामुक्की

मंडी, धर्मवीर ( TSN)– मंडी शहर के जेलरोड़ स्थित मस्जिद को तोड़ने की मांग को लेकर शुक्रवार को बहुत से हिंदू संगठनों के लोग सड़कों पर उतरे और विरोध प्रदर्शन करके जहां जमकर नारेबाजी की. वहीं नगर निगम, जिला प्रशासन और सरकार के खिलाफ भी अपना गुब्बार निकाला।
डीसी के आश्वासन के बाद माने प्रदर्शनकारी
करीब साढ़े 11 बजे प्रदर्शनकारी सेरी मंच के पास एकत्रित हुए और उसके बाद पूरे शहर में एक जलूस निकालते हुए जमकर नारेबाजी करते हुए सुकोड़ी चौक के पास पहुंचे। यहां पुलिस की तरफ से पहले से ही बेरिकेडिंग की हुई थी और भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात था। कुछ प्रदर्शनकारियों ने बेरिकेड्स पर चढ़कर उसे लांघने की कोशिश की तो वज्र वाहन के माध्यम से उनपर पानी की बौछारें की गई। प्रदर्शनकारियों ने जब आगे बढ़ने की कोशिश की तो इस दौरान उनकी पुलिस कर्मियों के साथ हल्की धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस ने किसी भी प्रदर्शनकारी को बेरिकेड्स नहीं लांघने दिए। जैसे ही कोई बेरिकेड्स पर चढ़ने की कोशिश करता तो उसपर पानी की बौछारें डाल दी जाती थी। करीब डेढ़ घंटे तक यह सारा हंगामा बरपा रहा। बाद में डीसी मंडी अपूर्व देवगन और एसपी मंडी साक्षी वर्मा प्रदर्शनकारियों के बीच में गए और उनके कुछ लोगों के साथ वार्ता की, जिसके बाद यह प्रदर्शन धीरे-धीरे समाप्त हो गया।
प्रशासन नियमों और कानूनों के तहत कर रहा कार्रवाई
डीसी मंडी ने मीडिया को दिए बयान में बताया कि उन्होंने प्रदर्शनकारियों से लिखित में अपनी बातें रखने की अपील की है जिसपर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि मस्जिद के अवैध निर्माण को लेकर पहले से ही कार्रवाई की जा रही है। जो अवैध निर्माण है उसे खुद मस्जिद कमेटी की तरफ से तोड़ा जा रहा है। भविष्य में भी नियमों और कानूनी प्रावधानों के तहत जो कार्रवाई बनती होगी उसे किया जाएगा।डीसी मंडी ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने बाहरी राज्यों से यहां आकर कारोबार कर रहे लोगों की जांच करने की मांग भी रखी है जोकि पहले से ही की जा रही है। उन्होंने बताया कि ऐसे सभी लोगों की पुलिस वेरिफिकेशन करती है। भविष्य में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि अगर कोई व्यक्ति बीना वेरिफिकेशन के रह रहा है तो फिर उसकी पूरी जांच पड़ताल की जाएगी और जो भी कार्रवाई बनेगी उसे किया जाएगा। उन्होंने सभी से आपसी सौहार्द और भाईचारा कायम रखने की अपील भी की।

प्रशासन को दिया 30 दिनों का  अल्टीमेटम

वहीं, प्रदर्शनकारी प्रशासन के आश्वासन से संतुष्ट नजर नहीं आए। प्रदर्शनकारी इस मांग पर अड़े थे कि मस्जिद को तुरंत प्रभाव से गिराया जाए। प्रदर्शनकारी गुलशन, सरीता हांडा और प्रशांत शर्मा ने कहा कि प्रशासन ने भीड़ छंटाने और प्रदर्शन को रोकने के लिए जो आश्वासन दिया है वे उससे संतुष्ट नहीं है। जब तक मस्जिद को गिराया नहीं जाता तब तक वे शांत बैठने वाले नहीं है। जितने बल का प्रयोग आज प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए किया यदि इतना ध्यान मस्जिद के अवैध निर्माण पर कार्रवाई को लेकर दिया होता तो आज यह लोग सड़कों पर उतरने को मजबूर नहीं होते। इन्होंने प्रशासन को चेताया है कि अगर 30 दिनों के भीतर मस्जिद को नहीं गिराया जाता तो फिर इससे भी बड़ा और उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेवारी खुद जिला प्रशासन की होगी।

बता दें कि इस पूरे प्रदर्शन में किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना नहीं घटी है। पुलिस की तरफ से वॉटर कैनन के सिवाय और किसी भी तरह के बल का प्रयोग नहीं किया गया है। अधिकतर प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा लेकिन कुछ प्रदर्शनकारियों ने बेरिकेड्स लांघने का प्रयास किया जिसके चलते वॉटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा। वहीं, दूसरी तरफ प्रशासन और पुलिस की तरफ से मस्जिद की तरफ जाने वाली सड़क पर सभी प्रकार की आवाजाही को पूरी तरह से बंद कर दिया था। मस्जिद के पास भी पुलिस बल तैनात किया गया था और शहर में प्रवेश के सभी द्वारों पर पुलिस का पहरा बैठाया गया था।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

ऑपरेशन के बाद महिला की मौत पर मंत्री के बयान से बढ़ा विवाद

शिमला, संजू -:जिला सोलन के अर्की में पथरी के ऑपरेशन के बाद एक महिला की मौत का मामला अब राजनीतिक और सामाजिक चर्चा का विषय बन गया है। घटना के बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल के बयान ने विवाद को और बढ़ा दिया है। मीडिया द्वारा डॉक्टरों की कथित लापरवाही और स्वास्थ्य विभाग की...

अम्बाला का 1857 शहीद स्मारक बनेगा देशभक्ति और इतिहास का राष्ट्रीय केंद्र : मुख्यमंत्री सैनी

अम्बाला —: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी  ने कहा कि अम्बाला छावनी में निर्माणाधीन “आजादी की पहली लड़ाई का शहीद स्मारक” देशभक्ति, शौर्य और बलिदान का प्रतीक बनेगा। यह स्मारक 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के वीरों की गौरवगाथा को आधुनिक तकनीक और भव्य वास्तुकला के माध्यम से जीवंत करेगा। मुख्यमंत्री ने वीरवार को...

इंसान के सोचते ही चलने लगेगी व्हील चेयर, दिव्यांगों के लिए आईआईटी बना रहा ऑटोनोमस व्हीलचेयर

मंडी, धर्मवीर-: आईआईटी मंडी द्वारा एक ऐसी व्हीलचेयर बनाई जा रही है जिसे न तो किसी के धक्के की जरूरत होगी और न ही किसी प्रकार की वॉयस कमांड या रिमोट कंट्रोल की। यह व्हीलचेयर इंसान के सोचते ही चलने लगेगी। आईआईटी के डायरेक्टर प्रोफेसर लक्ष्मीधर बेहरा के निर्देशों पर अमित शुक्ला और उनके प्रशिक्षुओं...

मुख्यमंत्री ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

शिमला -मुख्यमंत्री  सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर छोटा शिमला स्थित सद्भावना चौक में आयोजित आतंकवाद विरोधी दिवस कार्यक्रम में उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में आतंकवाद के विरूद्ध लड़ते हुए कांग्रेस पार्टी ने अपने दो...

गर्मी से बेहाल धर्मशाला, ठंडी वादियों की तलाश में पहुंचे पर्यटक हुए निराश

धर्मशाला, राहुल -:हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी धर्मशाला और मैक्लोडगंज इन दिनों पर्यटकों से गुलजार हैं, लेकिन मौसम ने इस बार सैलानियों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। देश के विभिन्न राज्यों से ठंडी वादियों का आनंद लेने पहुंचे पर्यटकों को यहां भी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। तापमान लगातार बढ़ने से...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.