नगर निगम मंडी ने बीना अनुमति के बनाई गई मस्जिद को तोड़ने का आदेश..30 दिनों का दिया गया समय

मंडी, धर्मवीर ( TSN)- हिंदू संगठनों द्वारा मंडी शहर के जेलरोड़ स्थित मस्जिद को तोड़ने की मांग को लेकर किए जा रहे विरोध प्रदर्शन के बीच नगर निगम ने अहम फैसला सुनाया है। इस फैसले में निगम ने बीना अनुमति के बनाए गए सारे ढांचे तो तोड़ते हुए इसे इसके पुराने स्वरूप में बहाल करने का आदेश दिया है। यदि मस्जिद कमेटी 30 दिनों के भीतर इस ढांचे को नहीं तोड़ती है तो फिर नगर निगम इसे तोड़ने का काम करेगी लेकिन इसे तोड़ने के लिए जो भी खर्च आएगा उसकी भरपाई मस्जिद कमेटी द्वारा ही की जाएगी।
नगर निगम आयुक्त ने मामले पर सुनवाई के बाद सुनाया फैसला
नगर निगम मंडी के कमिश्नर एच.एस. राणा ने आज इस मामले पर सुनवाई के बाद फैसला सुनाने के उपरांत मीडिया को दिए अपने बयान में बताया कि अक्तूबर 2023 में मस्जिद के नए भवन का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। निगम के पास इसके नक्शा के न होने की शिकायत पहुंची थी जिसके बाद इसपर कार्रवाई शुरू हुई थी। शहरी क्षेत्रों में भवन निर्माण का नक्शा टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के नियमों के तहत अप्रूव करवाना पड़ता है जिसके बाद ही निर्माण कार्य शुरू किया जा सकता है। लेकिन मस्जिद कमेटी ने ऐसा नहीं किया और बार-बार नोटिस मिलने के बाद भी निर्माण कार्य को जारी रखा और तीन मंजिला ढांचे को खड़ा कर दिया। मामले की तह तक जाने के लिए नगर निगम द्वारा 27 जुलाई से इसपर सुनवाई शुरू की गई। आज इस मामले की छठी सुनवाई के दौरान जब मस्जिद कमेटी की दलीलें उचित नहीं पाई गई तो फिर बीना अनुमति के बने ढांचे तो 30 दिनों के भीतर तोड़ने का आदेश जारी किया गया है। आदेशों के तहत मस्जिद को अक्तूबर 2023 से पहले वाली स्थिति में लाना होगा।
बता दें कि अभी तक मस्जिद के सिर्फ उसी हिस्से को तोड़ा जा रहा था जिस हिस्से का निर्माण लोक निर्माण विभाग की जमीन पर किया गया था। लेकिन अब नए आदेशों के तहत मस्जिद के सारे हिस्से को ही तोड़ना पड़ेगा क्योंकि सारा निर्माण बीना अनुमति के हुआ है। लेकिन यहां गौर करने वाली बात यह भी है कि जो आदेश नगर निगम की तरफ से जारी किए गए हैं उनमें 30 दिनों के भीतर हायर अथॉरिटी के पास अपील करने का प्रावधान भी होता है। यदि कमिश्नर के आदेशों से मस्जिद कमेटी संतुष्ट नहीं होगी तो फिर आगे इसकी अपील की जा सकती है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

उद्योगपति नरिंदर भंवरा और जतिंदर मित्तल ने कल लगने वाले धरने की तैयारियों का लिया जायजा

-इंडस्ट्री एसोसिएशनों ने सरकार व अधिकारियों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप,   लुधियाना, 24 मई (दलजीत विक्की)पंजाब सरकार और विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा इंडस्ट्री पर कथित तौर पर थोपे जा रहे उद्योग विरोधी फैसलों और लगातार हो रही परेशानियों के खिलाफ लुधियाना की सभी प्रमुख औद्योगिक एसोसिएशनें सोमवार को फोकल पॉइंट फेज-5 स्थित पंजाब...

आईजीएमसी शिमला ने रचा इतिहास, पहली बार रोबोटिक तकनीक से बड़ी आंत के कैंसर की सफल सर्जरी

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल Indira Gandhi Medical College and Hospital यानी आईजीएमसी शिमला ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल में पहली बार बड़ी आंत यानी कोलन कैंसर की सफल रोबोटिक सर्जरी की गई है। इस उपलब्धि को प्रदेश में आधुनिक चिकित्सा तकनीक की दिशा...

95.67 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज, ज्वाली के गौरव कुमार पर जिला कांगड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन

राहुल चावला ,धर्मशाला – कांगड़ा पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए ज्वाली के चलवाड़ा निवासी गौरव कुमार और उसके परिवार की 95,67,741 मूल्य की कथित अवैध संपत्ति फ्रीज कर दी है। यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत की गई है। जानकारी के...

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी का तीखा हमला

​शिमला,संजू-:मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव औरअंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में उतार-चढ़ाव का सीधा असर अब आम जनता की जेब पर पड़ने लगा है। देश के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश में भी पिछले 10 दिनों के भीतर पेट्रोल और डीजल के दामों में तीसरी बार रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आज ही पेट्रोल...

खेल और तिरंगे का नशा करें युवा..सफलता की बीमारी ही सबसे बड़ी जीत : बबीता फोगाट

कांगड़ा, राहुल -:कांगड़ा एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट पहलवान बबीता फोगाट ने युवाओं को खेलों से जुड़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि अगर युवाओं को किसी चीज का नशा करना है तो वह खेल और तिरंगे का होना चाहिए। खेल ऐसा नशा है, जिसकी “बीमारी” भी सफलता लेकर आती...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.